kalank 3स्रोत: ट्विटर

हाल ही में ‘कलंक’ के पहले पोस्टर्स जारी किये गए थे जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। फिल्म में आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित के लुक्स को काफी सराहा गया है। और अब फिल्म के सेट्स से कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं जो कमाल की हैं।

फिल्म का टीज़र कल रिलीज़ किया जाने वाला है।

तस्वीरें यहाँ देखें:

kalank 1
स्रोत: ट्विटर
kalank 2
स्रोत: ट्विटर
kalank 3
स्रोत: ट्विटर

 

kalank 4
स्रोत: ट्विटर

कलंक‘ के सेट्स की यह तस्वीरें काफी खूबसूरत और उत्साहजनक हैं। इसमें 1940 का सेट तैयार किया गया है। इन तस्वीरों को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि फिल्म के सभी किरदार राजे-रजवाड़ों के घर से हैं और माधुरी दीक्षित के नृत्य वाला कोई खास गीत भी इसमें शामिल होगा।

माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हाआलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त जैसे सितारों से सजी इस फ़िल्म का प्रोडक्शन करण जौहर अपने प्रोडक्शन हाउस ‘धर्मा’ के तले कर रहे हैं।

निर्मातों ने पहले यह घोषणा की थी कि ‘कलंक‘ 19 अप्रैल 2019 को रिलीज़ होगी लेकिन अब फ़िल्म की रिलीज़ डेट को 17 अप्रैल कर दिया गया है।

हाल ही में वरुण धवन ने एक ट्वीट किया है कि आलिया भट्ट ‘कलंक’ की मार्केटिंग देखेंगी जिसपर आलिया भट्ट ने बहुत ही मज़ाकिया ढंग से यह जवाब दिया था कि वह सबसे अच्छे लोगों से यह काम सीख कर आई हैं।

करण जौहर ने इस बात पर यह कहा था कि, “ऐसा कैसे हो सकता है कि इस बारे में मुझे न पता हो। हमारे पास एक टीम है जो पूरी योजना के साथ तैयार है।”

इस फिल्म की प्लानिंग लगभग पंद्रह साल पहले जौहर और उनके पिता यश जौहर ने की थी। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का किरदार पहले श्रीदेवी को दिया गया था लेकिन पिछले साल उनके आकस्मिक निधन के बाद फिल्म निर्माताओं ने माधुरी दीक्षित से इस बारे में बात की जिसके लिए उन्होंने हाँ कह दिया था।

यह भी पढ़ें: लुका छुप्पी, टोटल धमाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: हर दिन फ़िल्में तोड़ रही हैं नए रिकार्ड्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *