Sat. Apr 20th, 2024
    फिल्म "कलंक" के रिलीज़ से पहले, एक मैगज़ीन कवर के लिए साथ आई आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और माधुरी दीक्षित

    पीरियड-ड्रामा फिल्म “कलंक” के मेकर्स ने बीते दिन सभी मुख्य किरदारों के पहले लुक जारी किये जिसे देखकर दर्शकों के दिल में फिल्म देखने की उत्सुकता और बढ़ गयी। अभिषेक वर्मन द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण करण जौहर ने किया है। पहले “कलंक” के पुरुष किरदारों- वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त से रूबरू कराने के बाद, महिला दिवस के मौके पर फिल्म की महिला-पात्रों- आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और माधुरी दीक्षित की बारी आई।

    चूँकि फिल्म को रिलीज़ होने में अभी एक महीने से भी ज्यादा का वक़्त है, दर्शकों को पहले ही तीनो अभिनेत्री साथ में देखने को मिल सकती हैं। आलिया, सोनाक्षी और माधुरी ने एक मैगज़ीन के कवर के लिए फोटोशूट कराया है और हमें मानना पड़ेगा कि तीनो कितनी खूबसूरत लग रही हैं। काले और लाल रंग की पोशाकों में, तीनो बहुत जंच रही हैं। उनकी तस्वीरो और विडियो पर एक नज़र-

    https://www.instagram.com/p/BuwFDP7AKBm/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BuygJo_gqDg/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BuygMLsAkzo/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/Bust9VABH5R/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/ButcT1wh1lI/?utm_source=ig_web_copy_link

    फिल्म से अगर तीनो के लुक की बात की जाये तो, वो भी बहुत आकर्षक दिख रहे हैं और उनके लुक से उनके किरदारों के व्यक्तित्व का भी अंदाज़ा लगाया जा सकता है। जबकि आलिया ने रूप नाम की स्वाभिमानी महिला का किरदार निभाया है, सोनाक्षी सत्या चौधरी के किरदार में प्रेम से भरी और खूबसूरत लग रही हैं। और आखिर में रिलीज़ हुआ माधुरी दीक्षित का लुक। बहार बेगम के किरदार में वह सदाबहार दिख रही हैं। वह इस फिल्म में एक डांसर बनी है और लुक में उनकी आँखों में दर्द सांफ देखा जा सकता है।

    https://www.instagram.com/p/BuvFgRKg93m/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BuvaCNJAukx/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BuvxBfyAYtK/?utm_source=ig_web_copy_link

    दरअसल, फिल्म का निर्देशन करण के पिता यश जौहर करने वाले थे। उन्होंने 15 साल पहले ही फिल्म की कहानी लिख दी थी। मगर प्री-प्रोडक्शन के बाद फिल्म बंद हो गयी। ये यश का आखिरी प्रोजेक्ट था। फिल्म के लुक लांच होने से एक दिन पहले, करण ने एक भावुक पोस्ट डाला था जिसमे उन्होंने लिखा कि वह अपने पिता का ड्रीम प्रोजेक्ट बनाकर बहुत खुश हैं। और साथ ही बताया कि ये एक कभी ना मरने वाली मोहब्बत का सफर है।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *