Thu. Mar 28th, 2024
    हैप्पी बर्थडे जीतेंद्र: देखिये जंपिंग जैक की कुछ पुरानी और यादगार तसवीरें...

    आज बॉलीवुड लीजेंड जीतेंद्र का जन्मदिन है। ये वो अभिनेता हैं जिनके गज़ब के लुक देख हर महिला उनकी दीवानी हो जाती थी। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में, 200 से ज्यादा फिल्मो में अभिनय किया वो भी मुख्य किरदार के रूप में। ये मुकाम इंडस्ट्री के ज्यादा लोग हासिल नहीं कर पाए हैं।

    आज जंपिंग जैक 77 साल के हो गए हैं तो देखते हैं उनकी कुछ ख़ास तसवीरें-

    उनका जन्म अमृतसर में रवि कपूर नाम से हुआ था। वह कारोबारी परिवार से आते हैं। फिल्मो में उनके प्रवेश की कहानी भी बेहद फिल्मी है। उनका परिवार सिनेमा में ज्वैलरी भेजता था। इसलिए एक बार प्रसिद्ध मराठी फिल्ममेकर और अभिनेता वी शांताराम को ज्वैलरी सप्लाई करते वक़्त, उन्हें 1959 में आई फिल्म ‘नवरंग’ में एक बॉडी डबल का काम  दिया गया।

    बाद में 1964 में, जीतेंद्र को वी शांताराम की फिल्म ‘गीत गाया पत्थरो ने’ में मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला। फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुई। लेकिन उनके लिए खेल तब बदला जब वह 1967 में फिल्म ‘फ़र्ज़’ में दिखाई दिए।

    ये तस्वीर देखिये जब जीतू स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं और मशहूर गीतकार गुलज़ार उन्हें देख रहे हैं। दोनों ने ‘परिचय’, ‘खुशबू’ और ‘किनारा’ जैसी फिल्मो में साथ काम किया हुआ है।

    इसमें जीतेंद्र अभिनेत्री और राजनेता जया प्रदा, अभिनेत्री मन्दाकिनी और राज कपूर के बेटे राजीव कपूर के साथ नज़र आ रहे हैं।

    ज्यादा लोगो को पता नहीं होगा कि जीन्तेंद्र और राजेश खन्ना स्कूल के ज़माने से दोस्त हैं। दोनों ने मुंबई के एक ही स्कूल से पढ़ाई की है।

    यहाँ जंपिंग जैक, बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के साथ दिखाई दे रहे हैं।

    लाल स्वेटर, सफ़ेद पैंट और सफ़ेद जूतें जो अभिनेता ने मशहूर गीत ‘मस्त बहारो का मैं आशिक’ में पहने थे, उन्हें मुंबई के स्थानीय दूकान से उठाया गया था। इसके तुरंत बाद, ये टोटल सफ़ेद पहनावा उनका ट्रेडमार्क बन गया।

    इस तस्वीर में, रेखा, जीतू और शबाना आज़मी 1982 में आई फिल्म ‘रास्ते प्यार के’ से सेट पर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

    उन्होंने पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी के साथ कई फिल्में की थी जिसमे से एक है 1983 में आई फिल्म ‘हिम्मतवाला’ जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। दोनों का अफेयर भी चला था। देखिये उनकी फिल्म का मशहूर गीत ‘नैनो में सपना’-

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *