Fri. Mar 29th, 2024
    राज कपूर

    हिंदी सिनेमा का इतिहास राजकपूर के जिक्र के बिना अधुरा है। रणबीर राज कपूर के रूप में 1924 में पैदा हुए राज अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के 6 बच्चों में से सबसे बड़े बेटे थे। जब राज बड़े हो रहे थे तो उनके पिता पहले से ही फ़िल्म जगत के जाने माने नाम थे। जो उनके पिता ने शुरू किया था राज कपूर उसे नए मुकाम पर ले जाना चाहते थे।

    फ़िल्मों में उनके सामाजिक मुद्दे, नृत्य, संगीत या फिर ड्रामा। राज कपूर का जादू आज भी बरक़रार है। उनके चाहने वाले भारत में नहीं रूस और सोवियत रिपब्लिक में भी हैं। राज कपूर की फ़िल्मों के गाने आज भी सुने और सराहे जाते हैं।

    उनको कई बार सबसे बड़ा शो मैन भी कहा जाता था। उनकी फ़िल्मों के विसुअल कमाल के होते थे साथ ही सेट्स पर ड्रामेटिक लाइटिंग होती थी।

    आज राज कपूर का जन्मदिन है। तो आइये हम उनके बारे में आपको कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।

    1) केवल सत्यजीत राय ही ऐसे फ़िल्म निर्माता नहीं थे जिनको कान्स अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में सराहा गया था। राज कपूर को दो बार पाल्मे डी ओर ग्रैंड प्राइज(Palme d’Or grand prize) के लिए नामांकित किया गया था। यह उनकी फ़िल्मों ‘आवारा’ और ‘बूट पोलिश’ के लिए था।

    2) राजकपूर को भारतीय फ़िल्म जगत का क्लार्क गेबल कहा जाता था।

    3) टाइम पत्रिका (time magazine) ने उनकी फ़िल्म आवारा के लिए उन्हें टॉप 10 सबसे अच्छे अभिनय के ख़िताब के नवाज़ा गया है।

    4) उन्होंने संगीत निर्माता शंकर-जयकिशन और गाने के बोल लिखने वाले हसरत जयपुरी और शैलेन्द्र  को बॉलीवुड में ब्रेक दिया था।

    5) राज कपूर की पहली फ़िल्म 1935 में आई ‘इंकलाब’ थी। उस समय राज कपूर केवल 10 साल के थे। इस फ़िल्म में उन्होंने बाल कलाकार के रूप में काम किया था।

    6) राज कपूर संगीत निर्देशक बनना चाहते थे। अभिनय जगत में बड़ा नाम कमाने के पहले वह 24 साल की उम्र में  सबसे छोटे निर्देशक बने थे

    7) बॉबी फ़िल्म वह दृश्य जिसमें ऋषि पहली बार डिंपल से मिलते हैं, एक वास्तविक घटना जब राज कपूर पहली बार नरगिस से मिले थे, पर आधारित था।

    8) दिलीप कुमार की शादी में पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर और देव आनंद मिलकर बारात ले गए थे।

    9) ‘आवारा 1951’ ऐसी पहली फ़िल्म थी जिसमें कपूर खानदान की तीन पीढ़ियाँ काम कर रही थीं। राज के दादा दीवान बशेश्वरनाथ, पिता पृथ्वीराज और राज कपूर खुद।

    10) कपूर खानदान बॉलीवुड का पहला खानदान माना जाता है। राज कपूर और उनके दो भाई शम्मी और शशि जानी मानी हस्तियाँ हैं। यह बात बहुतों को पता नहीं होगी कि उनकी उर्मिला नाम की एक बहन भी थी जिनके बेटे जतिन सियाल भी अभिनेता हैं और विज्ञापन जगत का जाना माना चेहरा हैं।

    11) पाकिस्तानी गायक सलमा अघाह के नाना, जुग्गल किशोर मेहरा राज कपूर के चचेरे भाई थे और अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर, पृथ्वीराज कपूर के चचेरे भाई थे।

    12) राज कपूर के नरगिस से अफेयर के बारे में तो सभी जानते हैं पर ज्यादातर लोगों को यह पता नहीं है कि राजकपूर का अभिनेत्री वैजंतीमाला के साथ भी अफेयर रह चुके थे। उनके बेटे ने उनकी जीवनी ‘खुल्लम खुल्ला’ में यह बात लिखी है। यह जानकर बहुतों को हैरानी होगी कि कृष्णा मल्होत्रा जिनसे उन्होंने शादी की थी उनकी चचेरी बहन थीं।

    यह भी पढ़ें:  ईद 2019 पर बॉक्स ऑफिस पर भी होगा हिन्दुस्तान-पाकिस्तान का मुक़ाबला, सलमान खान-फवाद खान होंगे आमने-सामने

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *