Sat. Apr 27th, 2024
    क्या प्रीति ज़िंटा को फ्लाइट पकड़ने के रोका गया? गोएयर एयरलाइन ने दिया बयान

    अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा जिन्होंने कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है, वह एक बार फिर सुर्खियों का शिकार बन गयी हैं। और इस बार इसका कारण है उनके एक्स-बॉयफ्रेंड नेस वाडिया। दोनों ने 2005 में रिश्ते की पुष्टि की थी और उसके तीन साल बाद ही, IPL की टीम किंग्स इलेवन पंजाब खरीद ली। मगर चीज़े खराब हो गयी और 2014 में, प्रीति ने नेस के खिलाफ उत्पीड़न का इलज़ाम लगाते हुए शिकायत दर्ज़ कराई।

    दोनों का रिश्ता फिर सुर्खियों का शिकार बन गया जब गोएयर द्वारा प्रीति को फ्लाइट पकड़ने से रोकने की खबरें इंटरनेट पर वायरल हो गयी। खबरों के मुताबिक, प्रीति को इसलिए रोका गया क्योंकि गोएयर के मालिक और उनके एक्स-बॉयफ्रेंड नेस वाडिया ने ऐसा आदेश दिया था। हाल ही में, एयरलाइन ने एक बयान जारी किया है जिसमे उन्होंने इन सभी खबरों को खारिज कर दिया।

    https://www.instagram.com/p/BvyfK7Fg91v/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BvYfZjAA0Z6/?utm_source=ig_web_copy_link

    इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, बयान में लिखा गया है-“मीडिया के वर्गों ने दुर्भावनापूर्ण और एक तथ्यात्मक रूप से गलत कहानी बताई है, जो झूठी, मनगढ़ंत और बिना किसी आधार के बताई गई है कि ‘प्रीति जिंटा को गोएयर फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया था’।”

    बयान में आगे लिखा गया है-“गोएयर इस तरह की कार्रवाई से पूरी तरह से इनकार करता है। खबरों के विपरीत, सभी तथ्यों के आधार पर स्पष्ट रूप से पता चलता है कि प्रीति जिंटा ने शनिवार, 30 मार्च को मुंबई से चंडीगढ़ गोएयर जी 8-381 के लिए फ्लाइट पकड़ी थी। आगे 2 अप्रैल, 2019 को, उन्होंने चंडीगढ़ से मुंबई के लिए वापसी की फ्लाइट G8 382 बुक भी की लेकिन वह आई नहीं। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि मीडिया के वर्गों ने शरारत से और बिना गोएयर के तथ्यों की पुष्टि किए बिना रिपोर्ट किया है।”

    2016 में जीन गुडएनफ से शादी के बंधन में बंधने वाली प्रीति को आखिरी बार ‘भैयाजी सुपरहिट’ में देखा गया था, जिसमें सनी देओल, अमीषा पटेल, अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *