Sat. Apr 20th, 2024
    Hrithik Roshan Biography

    ऋतिक रोशन भारतीय फिल्मो के जाने माने अभिनेता हैं। उन्होंने अपने अभिनय की वजह से ना केवल भारत में बल्कि विदेशो में भी अपनी लोकप्रियता तो बढ़ाया है। ऋतिक एक अच्छे अभिनेता होने के साथ साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। उन्होंने अपने पिता ‘राकेश रोशन’ के साथ कई सारी फिल्मो में सहायक निर्देशक का काम भी किया है।

    ऋतिक रोशन के द्वारा अभिनय किए गए फिल्मो की बात करे तो उन्होंने ‘कहो ना… प्यार है’, ‘कभी ख़ुशी कभी गम’, ‘मुझसे दोस्ती करोगे!’, ‘मैं प्रेम की दीवानी हूँ’, ‘कोई… मिल गया’, ‘क्रिश’, ‘जोधा अख़बार’, ‘गुज़ारिश’, ‘ज़िन्दगी ना मिलेगी दुबारा’, ‘अग्निपथ’, ‘क्रिश 3’, ‘बैंग बैंग!’, ‘काबिल’, ‘सुपर 30’, ‘वॉर’ जैसी फिल्मो में अपने अभिनय को दर्शाया है।

    ऋतिक रोशन ने ना केवल अपने अभिनय की वजह से बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं की सूचि में अपना नाम दर्ज कराया है बल्कि कई सारे अवार्ड्स और सम्मानों को अपने नाम भी किया है। उन्हें पुरे विश्व में सबसे अधिक हैंडसम कलाकारों की सूचि में तीसरे नंबर पर गिना जाता है।

    ऋतिक रोशन का प्रारंभिक जीवन

    ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने एक पंजाबी परिवार में जन्म लिया था। ऋतिक रोशन के पिता का नाम ‘राकेश रोशन’ है और वह एक फिल्ममेकर के रूप में जाने जाते हैं। ऋतिक की माँ का नाम ‘पिंकी रोशन’ है। ऋतिक की एक बड़ी बहन हैं जिनका नाम ‘सुनैना रोशन’ हैं। ऋतिक का असली नाम ‘ऋतिक राकेश नागरथ’ है।

    ऋतिक ने अपने स्कूल की पढाई ‘बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल’, मुंबई से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने ‘सीडेनहम कॉलेज’, मुंबई से अपने ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की थी। ऋतिक अपने बचपन में अपने पापा के साथ फिल्म के सेट्स पर जाय करते थे और वहां वो अभिनेताओं को चाय पिलाना और सेट की साफ़ सफाई करने का काम किया करते थे। ऋतिक के दाये हाथ में दो अँगूठे हैं जिसकी वजह से उनके स्कूल में सब उनका मज़ाक बनाया करते थे।

    व्यवसाय जीवन

    ऋतिक रोशन का फिल्मो का शुरुआती दौर

    ऋतिक रोशन ने अपने अभिनय के व्यवसाय की शुरुआत साल 2000 से की थी। इससे पहले उन्होंने साल 1987 से साल 1997 तक फिल्म ‘खुदगर्ज़’, ‘किंग अंकल’, ‘करन अर्जुन’ और ‘कोयला’ में सहायक निर्देशक की भूमिका निभाई थी।

    ऋतिक की पहली फिल्म का नाम ‘कहो ना… प्यार है’ था जिसके निर्देशक ‘राकेश रोशन’ थे। इस फिल्म में ऋतिक ने ‘रोहित’ और ‘राज चोपड़ा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में मुख्य किरदारों को ऋतिक और अमीषा पटेल ने दर्शाया था। फिल्म में पहले अमीषा की जगह पर करीना को कास्ट किया गया था, लेकिन करीना ने कुछ कारणों के चलते फिल्म से बाहर निकलने का फैसला लिया था, जिसके बाद फिल्म में अमीषा को मुख्य किरदार दर्शाने का मौका मिला था। यह फिल्म उस साल की सुपरहिट रोमांटिक फिल्म के रूप में दर्ज की गई थी।

    साल 2000 में ही ऋतिक ने फिल्म ‘फ़िज़ा’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘खालिद मोहम्द’ थे और फिल्म में ऋतिक ने ‘अमान इकरमुल्लाह’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में ऋतिक रोशन, करीना कपूर और जया बच्चन ने मुख्य किरदारों को दर्शाया था। इस फिल्म को भी दर्शको ने बहुत पसंद किया था। इसके बाद उसी साल ऋतिक ने फिल्म ‘मिशन कश्मीर’ में अभिनय किया था।

    साल 2001 में ऋतिक ने फिल्म ‘यादें’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘सुभाष घई’ थे और फिल्म में ऋतिक ने ‘रॉनित मल्होत्रा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में करीना कपूर, जैकी श्रॉफ और ऋतिक रोशन ने मुख्य किरदारों को दर्शाया था

    उसी साल ऋतिक को ‘करन जौहर’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कभी ख़ुशी कभी ग़म’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘रोहन रायचंद’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में मुख्य किरदारों को शाहरुख खान, काजोल, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, करीना कपूर और ऋतिक रोशन ने अभिनय किया था। फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में बेहतरीन कमाई के साथ अपना नाम सुपरहिट फिल्मो की सूचि में दर्ज किया था।

    साल 2002 की शुरुआत ऋतिक ने फिल्म ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’ के साथ की थी। इस फिल्म के निर्देशक ‘विक्रम भट्ट’ थे और फिल्म में ऋतिक ने ‘रोहित’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में एक बार फिर ऋतिक और अमीषा पटेल की जोड़ी देखने को मिली थी। इसके बाद उसी साल ऋतिक को फिल्म ‘ना तुम जानो ना हम’ में देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘अर्जुन सबलोक’ थे और फिल्म में ऋतिक ने ‘राहुल शर्मा’ नाम का किरदार अभिनय किया था।

    उसी साल ऋतिक को फिल्म ‘मुझसे दोस्ती करोगे!’ में देखा गया था। इस फिल्म में ऋतिक ने ‘राज खन्ना’ नाम का किरदार अभिनय किया था और फिल्म के निर्देशक ‘कुनाल कोहली’ थे। फिल्म में मुख्य किरदारों को ऋतिक रोशन, करीना कपूर और रानी मुख़र्जी ने अभिनय किया था। फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था और फिल्म को बॉक्स ऑफिस में भी सुविर्हित फिल्मो की सूचि में दर्ज किया गया था।

    साल 2003 की ऋतिक की पहली फिल्म ‘मैं प्रेम की दीवानी हूँ’ था। इस फिल्म के निर्देशक ‘सूरज आर. बरजात्या’ थे और फिल्म में ऋतिक ने ‘प्रेम किशन माथुर’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को करीना कपूर, ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन ने अभिनय किया था।

    उसी साल ऋतिक ने फिल्म ‘कोई… मिल गया’ में भी अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘राकेश रोशन’ थे और फिल्म में मुख्य किरदारों को ऋतिक रोशन, प्रीती ज़िंटा और रेखा ने अभिनय किया था। फिल्म में ऋतिक ने ‘रोहित महरा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। उस साल की ऋतिक की दोनों फिल्मो को दर्शको ने बहुत पसंद किया था।

    ऋतिक ने साल 2004 में फिल्म ‘लक्ष्य’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘फरहान अख्तर’ थे और फिल्म में ऋतिक ने ‘करन शेरगिल’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था और फिल्म ने भी एक अच्छी कमाई के साथ अपना नाम सफल फिल्मो की सूचि में दर्ज किया था।

    ऋतिक रोशन का फिल्मो का बाद का सफर

    साल 2006 में ऋतिक ने फिल्म ‘क्रिश’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘राकेश रोशन’ ही थे और फिल्म में ऋतिक ने ‘कृष्णा महरा’ उर्फ़ ‘क्रिश’ और ‘रोहित महरा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म में ऋतिक के साथ मुख्य किरदारों को प्रियंका चोपड़ा, रेखा और नसीरुद्दीन शाह ने अभिनय किया था।

    उसी साल ऋतिक ने फिल्म ‘धूम 2’ भी अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘संजय गढ़वी’ थे और फिल्म में ऋतिक ने ‘आर्यन’ और ‘मिस्टर ए’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, उदय चोपड़ा, बिपाशा बसु और ऋतिक रोशन ने अभिनय किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में ब्लॉकबस्टर कमाई की थी।

    साल 2008 में ऋतिक ने फिल्म ‘जोधा अकबर’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘आशुतोष गोवारिकर’ थे और फिल्म में रितिक ने ‘जलालुद्दीन मुहम्मद अकबर’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म में ऋतिक के साथ ऐश्वर्या राय ने मुख्य कियदार को दर्शाया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस में सुपरहिट फिल्मो की सूचि में शामिल हुई थी।

    साल 2009 और साल 2010 में ऋतिक ने तीन फिल्मो में अभिनय किया था। इन फिल्मो के नाम ‘लक बाय चांस’, ‘गुज़ारीश’ और ‘काइट्स’ थे। तीनो ही फिल्मो को दर्शको ने पसंद नहीं किया था और फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस में कुछ खास कमाई नहीं थी।

    ऋतिक रोशन का फिल्मो का सफल सफर

    साल 2011 में एक बार फिर ऋतिक रोशन एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के साथ वापिस आए थे। इस फिल्म का नाम ‘ज़िन्दगी ना मिलेगी दुबारा’ था। फिल्म की निर्देशक ‘ज़ोया अख्तर’ थीं और फिल्म में ऋतिक ने ‘अर्जुन सलूजा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर, अभय देओल, कल्कि कोचलिन और कैटरीना कैफ ने अभिनय किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में बेहतरीन कमाई की थी और अपना नाम ब्लॉकबस्टर फिल्मो की सूचि में शामिल किया था।

    उसी साल ऋतिक ने फिल्म ‘डॉन 2’ में भी एक अतिथि के रूप में फिल्म में अभिनय किया था। इस फिल्म में ऋतिक ‘डॉन’ के किरदार में ही दिखे थे। फिल्म में मुख्य किरदारों को ‘शाहरुख़ खान‘ ने अभिनय किया था।

    साल 2012 में ऋतिक ने फिल्म ‘अग्निपथ’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘करन मल्होत्रा’ थे और फिल्म में ऋतिक ने ‘विजय दीनानाथ चौहान’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को संजय दत्त, ऋतिक और प्रियंका चोपड़ा ने अभिनय किया था। फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था।

    साल 2013 की शुरुआत ऋतिक ने फिल्म ‘क्रिश 3’ के साथ की थी। इस फिल्म के निर्देशक ‘राकेश रोशन’ थे और फिल्म में ऋतिक ने ‘कृष्णा महरा’ उर्फ़ ‘क्रिश’ और ‘रोहित महरा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। यह फिल्म साल 2003 में आई फिल्म ‘कोई… मिल गया’ और साल 2006 में आई फिल्म ‘क्रिश’ का तीसरा भाग था। फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में एक बेहतरीन कमाई की थी।

    साल 2014 की बात करे तो उस साल ऋतिक ने फिल्म ‘बैंग बैंग!’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘सिद्धार्थ आनंद’ थे और फिल्म में ऋतिक ने ‘राजवीर नंदा’ और ‘जय आनंद’ नाम के किरदारों को दर्शाया था। इस फिल्म में ऋतिक ने ‘कैटरीना कैफ‘ के साथ मुख्य किरदारों किया को दर्शाया था। इस फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था और फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस में बेहतरीन कमाई के साथ अपना नाम सुपरहिट फिल्मो की सूचि में दर्ज किया था।

    साल 2016 में ऋतिक ने फिल्म ‘मोहेंजो दारो’ में अभिानय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘आशुतोष गोवारिकर’ थे और फिल्म में ऋतिक ने ‘सरमन’ नाम के किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में ऋतिक के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने मुख्य किरदार को दर्शाया था।

    साल 2017 में ऋतिक ने फिल्म ‘काबिल’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘रोहन भटनागर’ नाम का किरदार अभिनय किया था और फिल्म में ऋतिक के साथ ‘यामी गौतम‘ ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। फिल्म के निर्देशक ‘संजय गुप्ता’ थे।

    साल 2019 में ऋतिक ने दो फिल्मो में अभिनय किया था। उस साल की पहली फिल्म का नाम ‘सुपर 30’ था जिसके निर्देशक ‘विकास बहल’ थे। फिल्म में ऋतिक ने ‘आनंद कुमार’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था और फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस में बेहतरीन कमाई के साथ अपना नाम सफल फिल्मो की सूचि में दर्ज किया था।

    उस साल की दूसरी फिल्म का नाम ‘वॉर’ था जिसके निर्देशक ‘सिद्धार्थ आनंद’ थे। इस फिल्म में ऋतिक ने ‘कबीर’ नाम का किरदार अभिनय किया था और फिल्म में ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की थी और अपना नाम सफल फिल्मो की सूचि में दर्ज किया था।

    ऋतिक ने अपना डेब्यू म्यूजिक एल्बम में भी कर लिया है। उन्होंने सबसे पहले साल 2010 में ‘लेट्स पार्टी’ गाने में डांस किया था। इसके बाद ऋतिक को साल 2015 में यो यो हनी सिंह के गाने ‘धीरे धीरे’ में अभिनेत्री ‘सोनम कपूर‘ साथ अभिनय करते हुए देखा गया था। इसके बाद उन्होंने ‘6 पैक बैंड’ के गाने ‘ऐ राजू’ में भी अभिनय और डांस किया था।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    ऋतिक रोशन ने अभी तक अपने अभिनय की वजह से कुल 237 से भी अधिक अवार्ड्स को अपने नाम किया है। उनमे से कुछ की जानकारी नीचे मौजूद है।

    • साल 2001 में फिल्म ‘कहो ना…. प्यार है’ के लिए ‘बेस्ट मेल डेब्यू का अवार्ड मिला था।
    • साल 2004 में फिल्म ‘कोई…. मिल गया’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ का अवार्ड मिला था।
    • साल 2007 में फिल्म ‘धूम 2’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ का अवार्ड मिला था।
    • साल 2009 में फिल्म ‘जोधा अकबर’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर’ का अवार्ड मिला था।
    • साल 2012 में फिल्म ‘ज़िन्दगी ना मिलेगी दुबारा’ के लिए ‘बेस्ट एक्टर- ड्रामा’ का अवार्ड मिला था।

    ऋतिक रोशन का निजी जीवन

    ऋतिक रोशन ने सबसे पहले ‘सुजैना खान’ को डेट किया था। इन दोनों ने लगभग पांच सालो तक एक दूसरे को जानने के बाद 20 दिसंबर 2000 में बैंगलोर में शादी की थी। ऋतिक और सुजैन के दो बेटे हैं जिनका नाम ‘हरहान रोशन’ और ‘हरिद्धान रोशन’ हैं। ऋतिक और सुजैन का तलाख साल 2014 में हुआ था लेकिन अपने बच्चो की परवरिश के लिए उन दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता रहा है।

    ऋतिक की शादी भले ही साल 2000 में हो गई हो, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था। सबसे पहले ऋतिक का नाम ‘करीना कपूर‘ के साथ जुड़ा था। उन दोनों ने साथ में कई फिल्मो में अभिनय किया था। इसके बाद ऋतिक ने अभिनेत्री ‘बारबरा मोरी’ को भी डेट किया था। इन दोनों के बीच बढ़ रही नजदीकियों के चर्चे अक्सर मीडिया में सुने भी जाते थे। ऋतिक का नाम अभिनेत्री ‘कंगना रनौत‘ के साथ भी जुड़ा था। उन दोनों के बीच के रिश्ते का खुलासा खुद कंगना ने मीडिया के सामने किया था।

    ऋतिक के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में दाल चावल, चिकन, मटन और सभी सब्जियां पसंद हैं। ऋतिक के पसंदीदा अभिनेता ‘अमिताभ बच्चन‘ और ‘राज कपूर’ हैं। अभिनेत्रियों में ऋतिक को मधुबाला, माधुरी दीक्षित और काजोल पसंद है। उनकी पसंदीदा फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनियां ले जायेंगे’, ‘कहो ना.. प्यार है’ और ‘शोले’ है। ऋतिक का पसंदीदा रंग काला और सफ़ेद’ है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *