Sat. Apr 27th, 2024
    kalki koechlin biography

    कल्कि कोएच्लिन भारतीय फिल्मो की अभिनेत्री है। भारतीय अभिनेत्री होने के साथ साथ वो फ्रेंच की अभिनेत्री और लेखिका भी हैं। कल्कि ने अपना नाम एक अभिनेत्री के रूप में तो उभारा है लेकिन साथ ही उन्हें एक बेहतरीन लेखिका के रूप में भी देखा जाता है। उनके द्वारा अभिनय किए गए फिल्मो की बात करे तो उन्होंने ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘ज़िंदगी ना मिलेगी दुबारा’, ‘एक थी डायन’, ‘गल्ली बॉय’, ‘स्केलेटन वूमेन’, ‘वेटिंग’, ‘रिबन’, ‘मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ’ जैसी फिल्मो में अपने अभिनय को दर्शाया है।

    अभिनय के अलावा भी कल्कि ने एक स्टेज कलाकार के रूप में काम किया है। इसी के साथ उन्होंने कुछ कविताये लिखी हैं और कुछ फिल्मो में एक आवाज़ कलाकार के रूप में भी काम किया है। अपने अभिनय के वजह से कल्कि ने कई सारे अवार्ड्स को अपने नाम किया है।

    कल्कि कोचलिन का प्रारंभिक जीवन

    कल्कि कोएच्लिन का जन्म 10 जनवरी 1984 को पॉण्डिचेर्री में हुआ था। पहले कल्कि अपने माँ पापा के साथ फ्रेंच के अंगरस में रहतीं थीं लेकिन बाद में उन्होंने हिन्दुस्तान में रहना शुरू किया था। कल्कि के पिता का नाम ‘जोएल कोएच्लिन’ है और उनकी माँ का नाम ‘फ्रांकोइस अर्मांडे’ है। कल्कि के एक छोटे भाई हैं जिनका नाम ‘ओरिएल कोरचलीं’ है। कल्कि ने अपने स्कूल की पढाई ‘हेब्रोन स्कूल’, ऊटी से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने ‘गोल्डस्मिथ’, यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन से ड्रामा और थिएटर में अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की थी।

    कल्कि जब 5 साल की थीं तब उनके माता पिता एक दूसरे से अलग हो गए थे। अलग होने के बाद कल्कि ने पिता ने बैंगलोर में दूसरी शादी कर ली थी और कल्कि अपनी माँ के साथ रहने लगीं थीं। कल्कि ने लंदन में कुछ समय तक थिएटर कंपनी में काम किया था और इसके बाद उन्होंने वापस भारत आने का फैसला लिया था। भारत आने के बाद उन्होंने मुंबई में थिएटर डायरेक्टर का काम करना शुरू किया था। इसके बाद कल्कि ने अपना डेब्यू फिल्मो में किया था।

    कल्कि कोचलिन का व्यवसायिक जीवन

    कल्कि कोएच्लिन का फिल्मो का शुरुआती दौर

    कल्कि ने अपने अभिनय का डेब्यू साल 2009 में अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म ‘देव. डी’ से किया था। इस फिल्म को साल 1917 में आई बंगाली किताब ‘देवदास’ से प्रेरित होकर बनाया गया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘लेनी’ नाम का किरदार दर्शाया था। इस फिल्म के लिए पहले अनुराग ने कल्कि को मना कर दिया था लेकिन बाद में उनके ऑडिशन को देखने के बाद कल्कि को फिल्म में लिया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में सफल रही थी।

    साल 2010 में कल्कि ने अक्षय शेरे द्वारा निर्देशित ब्लैक कॉमेडी फिल्म ‘द फिल्म इमोशनल अत्याचार’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने रणवीर शोरे, मोहित अहलावत, अभिमन्यु सिंह, विनय पाठक और रवि किसन के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म में कल्कि ने ‘सोफी’ नाम का किरदार अभिनय किया था।

    कल्कि कोएच्लिन का फिल्मो का बाद का सफर

    साल 2011 में कल्कि कोएच्लिन ने बिजॉय नम्बिआर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शैतान’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने राजीव खंडेलवाल, गुलशन देवैया, शिव पंडित, नील भूपलम और कीर्ति कुलहरि के साथ मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में कल्कि ने एक मानसिक रूप से पीड़ित युवा लड़की का किरदार निभाया था। फिल्म को क्रिटिक्स ने बहुत पसंद किया था और साथ ही कल्कि के अभिनय की तारीफ भी की थी। फिल्म को दर्शको ने भी पसंद किया था और इसी के साथ फिल्म ने अपना नाम सफल फिल्मो की सूचि में दर्ज किया था।

    इसके बाद इसी साल कल्कि ने फिल्म ‘ज़िंदगी ना मिलेगी दुबारा’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में कल्कि ने ‘नताशा’ नाम की लड़की का किरदार अभिनय किया था जो साउथ बॉम्बे की लड़की होती हैं। फिल्म में उनके साथ ह्रितिक रोशन, फरहान अख्तर, कैटरीना कैफ और अभय देओल ने अभिनय किया था। इस फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था और इसी के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में भी कुल 1.53 बिलियन की कमाई के साथ अपना नाम हिट फिल्मो की सूचि में दर्ज किया था।

    साल 2011 में ही कल्कि ने एक लेखिका के रूप में अपने व्यवसाय जीवन की शुरुआत की थी। उन्होंने अनुराज कश्यप के साथ फिल्म ‘दैट गर्ल इन येल्लो बूट्स’ में स्क्रिप्ट राइटिंग का काम किया था, क्योंकि अनुराग को फिल्म में एक महिला की विचारधारा की जरूरत थी। फिल्म में कल्कि ने ही मुख्य किरदार को दर्शाया था और उनके साथ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को देखा गया था। फिल्म की कहानी क्रिटिक्स को बहुत पसंद आई थी और उन्होंने कल्कि के अभिनय की बहुत सराहना भी की थी।

    इसी साल की कल्कि की आखरी फिल्म ‘संजय लीला भंसाली’ द्वारा निर्देशित ‘माय फ्रेंड पिंटू’ थी। इस फिल्म में उन्होंने एक डांसर की भूमिका निभाई थी। साल 2012 की शुरुआत कल्कि ने ‘दिबाकर बनर्जी’ द्वारा निर्देशित राजनितिक थ्रिलर फिल्म ‘शंघाई’ के साथ की थी। कल्कि ने इस फिल्म में एक राजनीतिक सहयोगी का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म को क्रिटिक्स ने बहुत पसंद किया था और इसी के साथ फिल्म ने कुल 355 मिलियन की कमाई के साथ अपना नाम हिट फिल्मो की लिस्ट में दर्ज किया था।

    साल 2013 में भी कल्कि एक बड़ी फिल्मो का हिस्सा बनी थी। उन्होंने उस साल सबसे पहले फिल्मं ‘एक थी डायन’ में अभिनय किया था। फिल्म को दर्शको और क्रिटिक्स, दोनों ने ही बहुत पसंद किया था। इसके बाद उसी साल उन्हें कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘यह जवानी है दीवानी’ में भी देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुल 3.02 बिलियन की कमाई के साथ अपना नाम ब्लॉकबस्टर फिल्मो की लिस्ट में ज़ारी किया था। फिल्म में उनके किरदार की सभी ने बहुत सराहना की थी।

    साल 2013 में ही कल्कि ने एक यूट्यूब विडिओ में अपने अभिनय को दर्शाया था जिसका नाम ‘इट्स यॉर फॉल्ट’ था। वीडियो में उनके साथ विजे जूही पांडेय को देखा गया था। सिर्फ दो दिन के अंदर की फिल्म ने 150,000 व्यूज प्राप्त किए थे। साल 2014 में कल्कि ने अभिनेता सैफ अली खान के साथ फिल्म ‘हैप्पी एंडिंग’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उनके अभिनय की प्रशंसा की गई थी लेकिन फिल्म को दर्शको ने पसंद नहीं किया था।

    साल 2015 में कल्कि कोएच्लिन ने शोनाली बोस की फिल्म ‘मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में कल्कि ने ‘लैला’ नाम की लड़की का किरदार अभिनय किया था, जो की मस्तिष्क पैल्सी नाम की बीमार से जूंझ रही होती है। इस फिल्म के लिए कल्कि को क्रिटिक्स द्वारा कुछ अच्छी तो कुछ ख़राब बाते सुनने को मिली थी।

    इसके बाद इसी साल उन्होंने एक वेब सीरीज में भी अभिनय किया था जिसका नाम ‘मैनस वर्ल्ड’ था। इस सीरीज में उन्होंने परिणीति चोपड़ा, ऋचा चड्डा और भूमि पेडनेकर के साथ अभिनय किया था। इसके बाद कल्कि को अनु मेनोन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वेटिंग’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके किरदार को क्रिटिक्स ने सकारात्मक टिप्पड़ियां दी थी।

    साल 2016 में कल्कि कोएच्लिन ने दो दस्तावेजी फिल्मो में अभिनय किया था, जिनका नाम ‘फ्रीडम मैटर्स’ और ‘लिविंग शेकस्पियरे’ था। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘ए डेथ इन द गूंज’ में अभिनय किया था जिसमे उन्होंने ‘मिमी’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘मंत्रा’ में ‘पिया कपूर’ के किरदार को अभिनय करते हुए देखा गया था।

    साल 2017 में कल्कि ने ‘हॉवर्ड रोज़मेराय’ द्वारा निर्देशित उनकी पहली फिल्म रोड फिल्म ‘जिआ और जिआ’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेत्री ऋचा चड्डा के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुछ खास कमाई नहीं की थी और नाही क्रिटिक्स ने फिल्म की तारीफ की थी। इसके बाद भी उन्होंने फिल्म ‘रिबन’ में ‘सहना मेहता’ नाम का किरदार अभिनय किया था।

    साल 2019 की बात करे तो कल्कि कोएच्लिन ने हिंदी फिल्म ‘गल्ली बॉय’ में अभिनय किया था। इस फिल्म की निर्देशक ‘ज़ोया अख्तर’ थी। फिल्म में कल्कि ने ‘श्वेता’ उर्फ़ ‘स्काई’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुल 2.22 बिलियन की कमाई के साथ अपना नाम हिट फिल्मो की सूचि में दर्ज किया था। इसी साल उन्होंने अपना डेब्यू तमिल फिल्मो में भी किया था। उन्होंने तमिल फिल्म ‘नेरकोंडा पारवाइ’ में अभिनय किया था।

    कल्कि ने फिल्मो के अलावा साल 2016 में ‘कल्कि’स ग्रेट एस्केप’ नाम के शो को होस्ट किया था। इसके अलावा भी उन्होंने उसी साल सीरीज ‘शॉकर्स’ के एपिसोड ‘होम एट लास्ट’ में अभिनय किया था। साल 2018 में उन्हें वेब सीरीज ‘स्मोक’ में देखा गया था जिसमे उन्होंने ‘तारा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। साल 2019 में भी उन्होंने ‘मेड इन हेवन’ और ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसे वेब सीरीज में अभिनय किया था।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2009, फिल्म ‘स्केलेटन वूमेन’ के लिए ‘बेस्ट इंग्लिश थिएटर स्क्रिप्ट’ का अवार्ड मिला था।
    • 2010, फिल्म ‘देव डी’ के लिए ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।

    • 2012, फिल्म ‘ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा’ के लिए ‘बेस्ट एन्सेम्बल कास्ट’ का अवार्ड मिला था।
    • 2012, फिल्म ‘शैतान’ के लिए ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2016, फिल्म ‘मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ’ के लिए 5 बार ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड और एक बार ‘बेस्ट परफॉरमेंस’ का अवार्ड मिला था।

    कल्कि कोचलिन का निजी जीवन

    कल्कि कोएच्लिन के लव लाइफ की बात करे तो उन्होंने फिल्म निर्देशक ‘अनुराग कश्यप’ को डेट किया था। उन दोनों ने एक साथ कई फिल्मो में अभिनय किया है। दोनों ने साल 2011 में एक दूसरे से शादी की थी। साल 2013 में उन दोनों के अलग होने की खबरे मीडिया में फैलने लगी थी और साल 2015 में उन दोनों ने तलाख के लिए कोर्ट में अर्ज़ी भी डाल दी थी। कल्कि और अनुराग तलाक के बाद भी एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं।

    साल 2019 में ही कल्कि ने इस बात का खुलासा किया था की वो ‘गाए हेर्षबर्ग’ को डेट कर रही हैं। गाए हेर्षबर्ग पेशे से इस्राएली के म्यूजिशियन हैं। कल्कि के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में पास्ता, पिज़्ज़ा, इटैलियन, चाइनीस और इंडियन खाना पसंद है। कल्कि के पसंदीदा अभिनेता राज कपूर और कमल हस्सान हैं। अभिनेत्रियों में उन्हें रेखा और कल्पना पसंद है। कल्कि के पसंदीदा फिल्म देव डी, वॉटर और द्वीपा हैं।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *