Thu. Mar 28th, 2024
    parineeti chopra biography in hindi

    परिणीति चोपड़ा हिंदी फिल्मो की जानी मानी अभिनेत्री हैं। इन्होने अभिनय के आलावा हिंदी फिल्मो में एक गाइका के रूप में भी अपना नाम बनाया है। इन्होने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2011 से की थी। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत के बाद आज तक अपनी ज़िंदगी में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। परिणीति ने ‘लेडीज वर्सेज रिस्की भेल’, ‘इशकज़ादे’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘हँसी तो फसी’ जैसी बड़ी फिल्मो में अभिनय किया था।

    उन्होंने ‘माना की हम यार नहीं’ में अपनी गाइका के हुनर को भी दर्शाया है। परिणीति ने 2019 की हिट फिल्म ‘केसरी’ में भी अभिनय किया था जिसमे उन्होंने ‘मिट्टी’ गाने के फीमेल वर्शन को गाया था। अपने अभिनय और चुलबुले अवतार की वजह से उन्हें लोगो का बहुत प्यार मिलता आ रहा है। उन्होंने अपने अभिनय की वजह से बहुत से अवार्ड्स को अपने नाम किया है।

    परिणीति चोपड़ा का प्रारंभिक जीवन

    परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्टूबर 1988 को अंबाला, हरियाणा में हुआ था। परिणीति ने एक पंजाबी परिवार में जन्म लिया था। परिणीति के पिता का नाम ‘पवन चोपड़ा’ है जो पेशे से एक व्यापारी हैं और अंबाला में भारतीय सेना के आपूर्तिकर्ता रह चुके हैं। उनकी माँ का नाम ‘रीना चोपड़ा’ हैं। परिणीति के दो भाई हैं जिनका नाम ‘शिवांग चोपड़ा’ और ‘सहज चोपड़ा’ है। परिणीति हिंदी फिल्मो की लोकप्रिय अभिनेत्री ‘प्रियंका चोपड़ा’ की चचेरी बहन हैं साथ ही ‘मीरा चोपड़ा’ और ‘मन्नारा चोपड़ा’ भी परिणीति की चचेरी बहनें हैं।

    परिणीति चोपड़ा ने अपने स्कूल की पढाई ‘कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी’, अंबाला से पूरी की है। परिणीति ने 17 साल की उम्र में इंग्लैंड जाने का फैसला लिया था जहाँ से उन्होंने ‘मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल’ से बिज़नस, फाइनेंस और इकनोमिक में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की थी। परिणीति ने विश्वविद्यालय में नए छात्रों के लिए कुछ क्लासेज भी दी थी। अपनी पढाई के दौरान उन्होंने ‘मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब’ के लिए खानपान विभाग के टीम लीडर के रूप में काम भी किया था।

    प्रियंका चोपड़ा एक ट्रेनेड हिंदुस्तानी शास्त्रीय गाइका भी हैं जिन्होंने ‘बी.ए. संगीत’ की टैनिंग ली है। परिणीति बचपन में अपने चचेरे भाईयो, प्रियंका और उनके पिता के साथ मंच पर परफॉरमेंस भी दिया करती थी। साल 2009 में परिणीति ने कुछ आर्थिक मंदी की वजह से भारत लौटने का फैसला लिया था और प्रियंका चोपड़ा के साथ रहने के लिए मुंबई चली गई थी।

    परिणीति चोपड़ा का व्यवसायिक जीवन

    शुरुआती दौर

    परिणीति चोपड़ा जब मुंबई में अपनी बहन ‘प्रियंका चोपड़ा’ के साथ रहने लगी थी, तब उन्होंने ‘यशराज फिल्म्स स्टूडियो’ में जाने का फैसल लिए था। उस दौरान प्रियंका ने परिणीति को कंपनी की जनसंपर्क टीम के प्रमुख से मिलवाया था। परिणीति चोपड़ा ने मार्केटिंग की इंटर्नशिप के बाद उस कंपनी में ‘पब्लिक रिलेशन सलाहकार के रूप में काम किया था।

    परिणीति ने इसे एक सही काम माना था क्योंकि वो वही फिल्मो के बारे में और समझ सकती थी। परिणीति चोपड़ा ने पहले अभिनेताओं और अभिनय के व्यवसाय को नापसंद किया था। उनका मानना था की इस पेशे में बहुत अधिक मेकअप पहनना पढता है और लोग अपने चेहरे पर मेकअप लगाने के लिए ही अभिनेता बनना चाहते हैं। परिणीति की यह सोच तक बदली थी जब उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘7 खून माफ’ में उनकी भूमिका के लिए तैयारी की थी।

    उस वक़्त उन्हें यह व्यवसाय बहुत पसंद आया था और अभिनय और अभिनेताओं के प्रति उनकी धारणा भी बदली थी। एक बार जब उन्होंने फिल्म निर्माण के बारे में अधिक जान लिया था तो इस पेशे के लिए उनका सम्मान बढ़ गया था। परिणीति चोपड़ा ने फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के प्रचार पर काम करते हुए यह एहसास किया था कि वह एक अभिनेत्री बनना चाहती हैं। उन्होंने इसके बाद अभिनय स्कूल में भाग लेने के लिए यशराज फिल्म्स को अपना इस्तीफा दिया था और एक्टिंग स्कूल में अपना दाखिला कराया था।

    परिणीति चोपड़ा को पहली बार फिल्म निर्देशक मनीश शर्मा ने यशराज फिल्म्स के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा को उन्हें साइन करने का सुझाव दिया था। आदित्य चोपड़ा ने एक अभिनेत्री के रूप में अपनी ही मार्केटिंग टीम से किसी को साइन करने से मना कर दिया था। जब परिणीति चोपड़ा ने मनीश शर्मा को बताया था कि वह अभिनय स्कूल जाने के लिए अपनी नौकरी छोड़ रही हैं तो उन्होंने कंपनी के कास्टिंग डायरेक्टर से मिलने की सलाह दी थी। कास्टिंग डायरेक्टर ने परिणीति को मस्ती में ही एक डमी ऑडिशन करने के लिए कहा था।

    उन्होंने फिल्म ‘जब वी मेट’ के गीत के किरदार के डायलॉग सुनाने शुरू कर दिए थे क्युकी इस फिल्म के डायलॉग उन्हें अच्छे से याद थे। जब निर्माता ने उनके इस ऑडिसन के टेप को देखा था तो वह उनके अभिनय से प्रभावित हुए थे। साल 2011 में परिणीति चोपड़ा ने अभिनेता ‘रणवीर सिंह’ और ‘अनुष्का शर्मा’ के साथ एक सहायक की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी जिसका नाम ‘लेडीज़ वर्सेस रिकी भेल’ था।

    यह फिल्म परिणीति की डेब्यू फिल्म थी जिसमे उन्होंने दिल्ली की एक अमीर और खराब हो चुकी लकड़ी, ‘डिंपल चड्डा’ का किरदार निभाया था। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के अभिनय की बहुत तारीफ की गई थी। फिल्म को भी लोगो ने बहुत पसंद किया था और फिल्म भी बॉक्स ऑफिस में एक सफल फिल्म के रूप में दर्ज हुई थी।

    परिणीति चोपड़ा का फिल्मो का सफल सफर

    परिणीति चोपड़ा ने साल 2012 में ‘हबीब फ़ैसल’ द्वारा निर्देश की ग़ई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘इशकज़ादे’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में परिणीति ने अभिनेता ‘अर्जुन कपूर’ के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म परिणीति की पहली मुख्य किरदार को दर्शाने वाली फिल्म थी। यह फिल्म दो राजनीतिक परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी आपसी दुश्मनी पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है।

    परिणीति चोपड़ा ने इस फिल्म में एक मुस्लिम लड़की का किरदार अभिनय किया था जिसका नाम ‘ज़ोया’ होता है और वो हिन्दू धर्म के लड़के से शादी कर लेती हैं। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शक, दोनों ने बहुत पसंद किया था और साथ ही परिणीति के किरदार को भी बहुत पसंद किया गया था। क्रिटिक्स ने उनके अभिनय की बहुत सराहना की थी।

    साल 2012 में ही परिणीति चोपड़ा ने अपनी एक और फिल्म में अभिनय किया था। इस फिल्म का नाम ‘शुद्ध देसी रोमांस’ था जिसे ‘आदित्य चोपड़ा’ ने निर्देश किया था। इस फिल्म में परिणीति ने ‘सुशांत सिंह राजपूत’ और ‘वाणी कपूर’ के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत दोनों अभिनेत्रियों के साथ अभिनय करते हुए दिखाई देते हैं।

    साल 2014 में परिणीति ने अपनी पहली धर्मा प्रोडक्शंस की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘हसी तो फसी’ में अभिनय किया था। यह फिल्म यशराज फिल्म्स बैनर के बाहर उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और अभिनेत्री अदा शर्मा के साथ अभिनय किया था। परिणीति ने इस फिल्म में एक पागल वैज्ञानिक की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को भी लोगो ने पसंद किया था और साथ ही क्रिटिक्स द्वारा भी इसे सराहा गया था। परिणीति के इस किरदार को भी काफी तारीफे मिले थी।

    साल 2014 में ही परिणीति ने एक और फिल्म में अभिनय किया था। इस बार उन्होंने ‘हबीब फैसल’ द्वारा निर्देश की गई फिल्म, जो दहेज पर आधारित एक सामाजिक मुद्दे को दर्शन रही थी, उसमे अभिनय किया था। यह एक कॉमेडी फिल्म थी जिसका नाम ‘दावत-ए-इश्क’ था। इस फिल्म में उन्हें गुलरेज़ ‘गुल्लू’ के कादिर के रूप में चुना गया था।

    इस फिल्म में परिणीति के पिता का किरदार अभिनेता ‘अनुपम खेर’ ने दर्शाया था और उनके प्रेमी का किरदार ‘आदित्य रॉय कपूर’ ने निभाया था। इस फिल्म में भी परिणीति के किरदार की बहुत तारीफ की गई थी और उन्हें इस फिल्म की जान कहा गया था। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुछ खास कमाई नहीं की थी।

    इसके बाद परिणीति ने ‘शाद अली’ द्वारा निर्देश की गई फिल्म ‘किल दिल’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में पहली बार परिणीति ने ‘ग्लैमरस भूमिका’ निभाई थी। इस फिल्म में परिणीति ने गोविंदा, रणवीर सिंह और अली ज़फ़र के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म को क्रिटिक्स और जनता दोनों में से किसी ने भी पसंद नहीं किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस में भी पूरी तरह फ्लॉप रही थी।

    परिणीति की यह लगातार दूसरी फिल्म थी जो फ्लॉप हुई थी। साल 2014 के बाद परिणीति चोपड़ा ने लगभग 3 सालो तक अभिनय नहीं किया था और फिर साल 2017 में उन्हें यश राज फिल्म्स के रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ में देखा गया था। इस फिल्म में परिणीति ने अभिनेता ‘आयुष्मान खुराना’ के साथ अभिनय किया था। फिल्म में उन्होंने ‘बिंदू’ नाम किरदार अभिनय किया था जो अपने गायक बनाने के सफर की शुरुआत करती है। इस फिल्म से ही परिणीति ने अपने गायकी की शुरुआत की थी, जिनमे से उन्होंने ‘माना की हम यार नहीं’ गाना गाया था। परिणीति की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक बार भी फ्लॉप लिस्ट में शामिल होना पड़ा था।

    इसके बाद परिणीति ने साल 2017 में अपनी अगली फिल्म जिसे रोहित शेट्टी द्वारा निर्देश किया गया था उसमे अभिनय किया था। यह एक कॉमेडी फिल्म थी जिसका नाम ‘गोलमाल अगेन’ था। इस फिल्म में परिणीति ने अभिनेता अजय देवगन के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और कुल 311 करोड़ की कमाई के साथ उस साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म के रूप में अपना नाम दर्ज किया था।

    साल 2018 में परिणीति ने एक बार फिर अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ में अभिनय किया था। यह परिणीति और अर्जुन की एक साथ दूसरी फिल्म थी। यह फिल्म लोगो को पसंद नहीं आई थी और इसी के साथ फिल्म को फ्लॉप लिस्ट में शामिल किया गया था। 2019 में परिणीति ने पहली बार अभिनेता ‘अक्षय कुमार’ के साथ काम किया था। यह फिल्म एक युद्ध फिल्म थी जिसका नाम ‘केसरी’ था। इस फिल्म को जनता ने बहुत प्यार दिया था।

    इसी साल परिणीति को उनकी दूसरी फिल्म में देखा गया था। यह एक रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी, जिसका नाम ‘जबरिया जोड़ी’ था। इस फिल्म में परिणीति ने अभिनेता ‘सिद्धार्थ मल्होत्रा’ के साथ अभिनय किया था।

    परिणीति की आगे आने वाली फिल्मो की बात करे तो उन्होंने ‘दिबाकर बनर्जी’ द्वारा निर्देश की गई फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता ‘अर्जुन कपूर’ के साथ अभिनय किया है। इसके बाद उन्हें अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा के साथ युद्ध ड्रामा फ़िल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ में देखा जाएगा।

    अभी तक की खबरों के मुताबिक यह फिल्म अगस्त 2020 में रिलीज़ किया जाएगा। इसके अलावा उनकी दो और फ़िल्में हैं जिनमे से एक खिलाडी ‘साइना नेहवाल’ के जीवन पर आधारित फिल्म है जिसका नाम ‘साइना’ बताया जा रहा है और दूसरी फिल्म ब्रिटिश फ़िल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ पर आधारित हिंदी फिल्म होगी जिसमें वह ‘टिटिबल’ की भूमिका निभाएंगी।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    परिणीति चोपड़ा ने अभी तक कुल 17 अवार्ड्स को अपने नाम किया है जिनमे से कुछ की जानकारी निचे मौजूद है।

    • 2012, फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी भेल’ के लिए ‘बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2012, फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी भेल’ के लिए ‘बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2012, फिल्म ‘इश्कबाज़’ के लिए ‘स्पेशल मेंशन’ का अवार्ड मिला था।
    • 2015, ‘स्टाइल आइकॉन ऑफ़ थे ईयर’ का अवार्ड मिला था।

    परिणीति चोपड़ा की निजी जिंदगी

    परिणीति चोपड़ा को उनके अच्छे कामो के लिए भी अक्सर जाना जाता है। वो दान धर्म में बहुत विश्वास करती हैं। इसी के साथ उनका नाम एक बार सुर्खियों में शामिल किया गया था, जब उन्होंने अपना वजह घटाया था। परिणीति एक वक़्त में मोटी कम स्वास्थ अभिनेत्री में गिनी जाती थी, लेकिन साल 2016 में जब उन्होंने अपना वजह बिलकुल ही कम कर लिया था तब उनको बहुत तारीफे मिले थी। इस बात के लिए उन्हें एक अवार्ड शो में वजन कम करने का अवार्ड भी दिया गया था।

    परिणीति के लव लाइफ की बात करे तो उनका नाम सबसे पहले निर्माता ‘मनीश शर्मा’ के साथ जोड़ा गया था। हालांकि इस बात की पुष्टि दोनों में से किसी ने भी नहीं की थी की उनके बीच ऐसा कोई रिश्ता है या नहीं है। यह खबरे इस वजह से भी उडी थी क्युकी मनीश ने परिणीति को एक अभिनेत्री कलाकार बनाने के लिए उनकी बहुत सहायता की थी। इनके बाद परिणीति का नाम एक असिस्टेंट डायरेक्टर ‘चरित देसाई’ के साथ भी जोड़ा गया था। यह भी एक अफ़वा के रूप में भी सुनी गई खबरे थी।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *