Sat. Apr 20th, 2024
    bhumi pednekar biography in hindi

    भूमि पेडनेकर हिंदी फिल्मो की अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपनी एक के बाद एक हिट फिल्मो की वजह से बहुत कम समय में ही अपना नाम लोकप्रिय अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। भूमि ने अभिनय की शुरुआत करने से पहले कुछ समय तक यश राज फिल्म्स में एक असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया था।

    इसके बाद उन्होंने फिल्मो की दुनिया में अभिनय करने का फैसला लिया था। भूमि पेडनेकर ने साल 2015 से अपने व्यवसाय जीवन की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ के साथ अभिनय की शुरुआत की थी जिसे लोगो ने बहुत प्यार दिया था।

    इसके बाद उन्होंने ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’, ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘सांड की आँख’, ‘बाला’ जैसी बड़ी बड़ी फिल्मो में अभिनय करके अपनी लोकप्रियता को दिन प्रति दिन बढाया हैं। उन्होंने अपने अभिनय की वजह से बहुत से अवार्ड्स को अपने नाम किया है।

    भूमि पेडनेकर का प्रारंभिक जीवन

    भूमि पेडनेकर का जन्म 18 जुलाई 1989 को मुंबई में हुआ था। भूमि के पिता का नाम ‘सतीश’ था जिनका दिहंत हो चूका है। भूमि की माँ का नाम ‘सुमित्रा’ है। भूमि की एक जुड़वाँ बहन है जिनका नाम ‘समीक्षा’ हैं। समीक्षा पेशे से एक लॉयर हैं। भूमि ने अपने स्कूल की पढाई ‘आर्य विद्या मंदिर स्कूल, जुहू, मुंबई से पूरी की थी।

    इसके बाद उन्होंने ‘व्हिस्टलिंग वुड इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फिल्म, कम्युनिकेशन & मीडिया आर्ट्स’, मुंबई से कॉलेज की पढाई पढ़ी थी। इस कॉलेज से भूमि को एक बार कम हाज़िरी की वजह से कुछ समय के लिए निकाल दिया था। भूमि के अपनी पढाई पूरी करने के बाद यश राज फिल्म्स में लगभग 6 सालो तक असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया था।

    इसके बाद उन्होंने फिल्मो में अभिनय करने के बारे में सोचा था।

    भूमि पेडनेकर का व्यवसायिक जीवन

    शुरुआती दौर

    भूमि ने लगभग 6 सालो तक यश राज फिल्म्स कंपनी में असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के रूप में काम किया था। इसके बाद साल 2015 से उन्होंने अपने अभिनय के करियर को ध्यान देने का सोचा था और उसी साल उन्होंने हिंदी फिल्मो में अपना डेब्यू भी किया था। भूमि की डेब्यू फिल्म का नाम ‘दम लगा के हईशा’ था। इस फिल्म के निर्माता ‘शरत कटारिया’ थे और फिल्म में भूमि ने आयुष्मान खुराना के साथ अभिनय किया था।

    इस फिल्म में भूमि के एक मोटी लड़की का किरदार अभिनय किया था जिसे उसके वज़न की वजह से उसका पति, यानी आयुष्मान खुराना, पसंद नहीं करता हैं। इस फिल्म के लिए भूमि को लगभग अपना 12 किलो वजन बढ़ाना पड़ा था। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। फिल्म की क्रिटिक ने बहुत तारीफ की थी और खास कर भूमि पेडनेकर के अभिनय की तारीफ सबसे ज़्यादा हुई थी।

    फिल्म को दर्शको ने भी बहुत पसंद किया था और इसी के साथ एक लो बजट फिल्म होने के बाद भी फिल्म ने कुल 71.85 करोड़ की कमाई के साथ अपना नाम हिट लिस्ट में शामिल किया था। इस फिल्म की रिलीज़ तक भूमि ने अपना वजन कम भी कर लिया था और अपने सोशल मीडिया पर वो अपने फैंस को टिप्स भी बताती रहती थी। इस फिल्म में भूमि द्वारा किए गए अभिनय की वजह से उन्होंने कई सारे अवार्ड्स को अपने नाम किया था।

    उसी साल भूमि पेडनेकर को ‘वाई-फिल्म्स’ की मिनी वेब-सीरीज़ ‘मैन वर्ल्ड’ में देखा गया था। इसके बाद सितंबर 2015 में ही भूमि को को यूट्यूब पर जेंडर असमानता के बारे में चार-भाग के सीरियल के प्रीमियर में देखा गया था जिसमे उनके साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, कल्कि कोचलिन और ऋचा चड्डा को भी देखा गया था।

    भूमि पेडनेकर का फिल्मो का सफल सफर

    भूमि ने अपनी पहली फिल्म के बाद लगभग 1 साल तक किसी और फिल्म में अभिनय नहीं किया था। साल 2017 में भूमि को फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ में देखा गया था। इस फिल्म में भूमि को अभिनता अक्षय कुमार के साथ अभिनय करते हुए देख गया था। फिल्म के निर्माता श्री नारायण सिंह थे, जिन्होंने फिल्म में एक गांव के बारे में दर्शाया था, जहा लोक टॉयलेट के लिए खेतों का इस्तेमाल किया करते थे।

    फिल्म में भूमि के किरदार ने अपने घर पर ही टॉयलेट बनाने की ज़िद में अपना सरूरल छोड़ देती हैं। फिल्म में अक्षय के पिता का किरदार अभिनेता सुधीर पांडे के दर्शाया था, जो एक पंडित थे और अपने घर के आंगन में टॉयलेट ना बनाने की ज़िद में अड़े थे। यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी जिसमे देश के एक बड़े मुद्दे को पेश किया गया था। फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा बहुत सराहना मिली थी और भूमि के किरदार की भी सभी ने बहुत तारीफ़ की थी।

    फिल्म को दर्शको द्वारा भी बहुत प्यार मिला था और फिल्म ने कुल 3 बिलियन की कमाई के साथ अपना नाम उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मो की लिस्ट में शामिल किया था। अपनी दूसरी फिल्म में भी सफलता पाने के बाद, उन्होंने उसी साल अपनी तीसरी फिल्म को भी दर्शको के बीच पेश किया था। इस फिल्म का नाम ‘शुभ मंगल सावधान’ था।

    फिल्म में भूमि ने एक बार फिर अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी और इसके निर्माता आनंद एल. राय थे। यह फिल्म स्तंभन दोष के बारे में दर्शाई गई फिल्म थी।

    फिल्म में एक अलग विषय के होने की वजह से फिल्म को क्रिटिक्स ने भी बहुत पसंद किया था और साथ ही भूमि के किरदार की भी बहुत सराहना की गई थी। फिल्म को दर्शको ने भी बहुत पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस में भी फिल्म ने कुल 790 मिलियन की कमाई के साथ अपना नाम हिट फिल्मो की लिस्ट में शामिल किया था।

    साल 2018 में भूमि पेडनेकर को ‘फोर्ब्स इंडिया’ ने अपनी ’30 अंडर 30′ की लिस्ट में शामिल किया था। उसी साल भूमि को नेटफ्लिक्स के सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज़’ में देखा गया था। यह सीरीज ज़ोया अख्तर द्वारा निर्देश की गई सीरीज थी। इस सीरीज में भूमि में एक नौकरानी का किरदार निभाया था, जिसका अपने ही मालिक के साथ अवैद संबंध होता है। इस सीरीज की क्रिटिक्स द्वारा कुछ अच्छी तो कुछ ख़राब टिप्पड़ियां थी। हालांकि सीरीज को दर्शको द्वारा पसंद किया गया था।

    साल 2019 में भूमि पेडनेकर ने फिल्म ‘सोनचिरिया’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्माता ‘अभिषेक चौबे’ थे और फिल्म के मुख्य किरदारों के रूप में भूमि के अलावा अभिनेता ‘सुशांत सिंह राजपूत’ और ‘मनोज बाजपाई’ थे। इस फिल्म में भूमि ने एक युवा गृहिणी की भूमिका निभाई थी। भूमि ने अपने किरदार को एक बेहतरीन तरीके से अभिनय करने के लिए लगभग ढाई महीने की शारीरिक ट्रेनिंग ली थी, जिसमे उन्होंने बन्दूक चलाना भी सीखा था।

    फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा अच्छी टिप्पड़ियां मिली थी, लेकिन फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और फिल्म को फ्लॉप लिस्ट में शामिल किया गया था। भूमि की साल 2019 की दूसरी फिल्म का नाम ‘सांड की आँख’ था, जिसमे उन्होंने अभिनेत्री तापसी पुन्नू के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म को हरयाणा की शूटर दादियां ‘चंद्रो तोमर’ और ‘प्रकाशी तोमर’ की जीवनी पर दर्शाया गया था।

    https://www.youtube.com/watch?v=-uA-ONin_5M

    फिल्म में भूमि ने दादी ‘चंद्रो तोमर’ का किरदार अभिनय किया था और तापसी ने दादी ‘प्रकाशी तोमर’ का किरदार अभिनय किया था। फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा बहुत सराहना मिली थी और साथ ही फिल्म को दर्शको द्वारा भी बहुत अच्छी टिप्पड़ियां मिल रही हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक हिट फिल्म के रूप में सफल होती दिख रही हैं।

    भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्मो की बात करें तो उन्हें साल 2019 में ही फिल्म ‘डॉली किटी और वो चमकते सितारे’ में अभिनय करते हुए देखा जाएगा। फिल्म में भूमि के साथ अभिनेत्री ‘कोंकणा सेन शर्मा’ को भी देखा जाएगा। फिल्म की निर्माता ‘अलंकृति श्रीवास्तव’ है। इसी के साथ भूमि को अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ में भी देखा जाने वाला है। फिल्म में भूमि ने कार्तिक की बीवी का किरदार अभिनय किया है।

    भूमि पेडनेकर ने करन जौहर की प्रोडक्शन कंपनी ‘धर्मा प्रोडक्शंस’ द्वारा निर्मित की जाने वाली दो फिल्मों में अभिनय करने के लिए हामी भरी हैं। उनमे से पहली फिल्म एक हॉरर फिल्म होगी जिसका नाम ‘भूत – पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप’ बताया जा रहा है। इस फिल्म में भूमि को अभिनेता ‘विक्की कौशल’ के साथ देखा जाएगा।

    इसी के साथ भूमि की दूसरी फिल्म का नाम ‘तख्त’ बताया जा रहा है जिसके निर्माता भी करन जौहर ही होंगे। यह फिल्म एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म होगी जिसमें विक्की कौशल, रणवीर सिंह, करीना कपूर और आलिया भट्ट के शामिल होने की खबरे भी हैं।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2016, ‘फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड्स’ में फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का अवार्ड मिला था।
    • 2016, ‘प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म अवार्ड्स’ में फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का अवार्ड मिला था।
    • 2016, ‘स्क्रीन अवार्ड’ में फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का अवार्ड मिला था।
    • 2016, ‘ज़ी सिने अवार्ड्स’ में फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का अवार्ड मिला था।
    • 2016, ‘स्टारडस्ट अवार्ड्स’ में फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ के लिए ‘सुपरस्टार ऑफ़ टुमारो – फीमेल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2016, ‘बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स’ में फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ के लिए ‘मोस्ट एंटरटेनिंग एक्ट्रेस इन ए सोशल रोल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2016, ‘इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवार्ड्स’ में फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का अवार्ड मिला था।

    भूमि पेडनेकर का निजी जीवन

    भूमि पेडनेकर के लव लाइफ की जानकारी अभी फिलहाल किसी के पास मौजूद नहीं है। भूमि के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में मिस्सी रोटी, बटर चिकन, दाल मखनी, चॉकलेट, पिज़्ज़ा और भरता पसंद हैं। भूमि के पसंदीदा अभिनेता सलमान खान और शाहरुख़ खान है। अभिनेत्रियों में उन्हें प्रियंका चोपड़ा पसंद हैं।

    भूमि को अभिनय करने के अलावा पढ़ना और योगा करना पसंद हैं। भूमि ने एक के बाद एक हिट फिल्मो को दर्शको के बीच पेश करके बहुत कम समय में अधिक लोकप्रियता हासिल की है और दिन प्रति दिन उनकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही है।

    उनके फंस उनके सभी किरदार को बहुत पसंद करते हुए आ रहे हैं और उम्मीद है की उन्हें आगे भी उनके द्वारा दर्शाए गए किरदारों को दर्शको द्वारा भरपूर प्यार मिलेगा।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *