Fri. Apr 26th, 2024
    deepika padukone biography in hindi

    दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और निर्माता हैं। दीपिका फ़िलहाल भारत देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में टॉप पर हैं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 2007 में की थी। पहली ही फिल्म में उन्हें लोगो ने बहुत पसंद किया था। वैसे दीपिका ने अपने व्यवसाय जीवन की शुरुआत बैडमिंटन प्लेयर और उसके बाद एक मॉडल के रूप में की थी। दीपिका को अपने अभिनय की वजह से कई सारे अवार्ड्स से नवाज़ा जा चूका है।

    दीपिका शायद पहली ऐसी अभिनेता हैं जिन्होंने संजय लीला भंसाली की 3 फिल्मो में अभिनय किया है। संजय लीला भंसाली खुद इनके अभिनय के बहुत बड़े फैन हैं। बॉलीवुड के साथ साथ दीपिका को हॉलीवुड की फिल्म में भी अभिनय करते हुए देखा जा चूका है। दीपिका के द्वारा अभिनय की गई हर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होती है। आज के समय में हर एक फिल्म निर्माता, दीपिका पादुकोण को अपनी फिल्म में शामिल करना चाहता है।

    दीपिका पादुकोण का प्रारंभिक जीवन

    दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को कोपेनहेगन, डेनमार्क में हुआ था। उनके पिता का नाम ‘प्रकाश पादुकोण’ है। प्रकाश एक पूर्व पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उनकी माँ का नाम ‘उज्जला’ है जो पेशे से एक ट्रैवल एजेंट हैं। दीपिका की एक छोटी बहन हैं, जिनका नाम अनीशा है और वह एक गोल्फ खिलाड़ी है।

    दीपिका के दादा का नाम ‘रमेश’ था और वह मैसूर बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव थे। जब दीपिका पादुकोण एक साल की थी, तब उनका परिवार बैंगलोर में रहने चले गए थे। उन्होंने अपना बचपन बैंगलोर में ही बिताया है। दीपिका ने बैंगलोर के ‘सोफिया हाई स्कूल’ से अपने स्कूल की पढाई पूरी की थी। उन्होंने ‘माउंट कार्मेल कॉलेज’ से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने ‘इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी’ में दाखिला लिया था क्युकी उन्हें आगे सोशियोलॉजी में ‘बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री’ प्राप्त करनी थी।

    दीपिका पादुकोण ने अपने मॉडलिंग करियर को शुरू करने के बाद अपनी पढाई छोड़ने का फैसला लिया था। दीपिका पादुकोण ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपने बचपन में सामाजिक रूप से अजीब थीं और उनके बहुत दोस्त नहीं थे। उनके जीवन का फोकस बैडमिंटन था, जो उन्होंने छोटी उम्र से ही खेलन शुरू कर दिया था।

    उन्होंने अपनी दिनचर्या के बारे में बताते हुए कहा था की “मैं सुबह पांच बजे उठती थी, ट्रेनिंग के लिए जाती थी, स्कूल जाती थी, फिर से बैडमिंटन खेलती थी, अपना होमवर्क पूरा करती थी और फिर सो जाती थी।” दीपिक पादुकोण ने अपने स्कूल के समय में बैडमिंटन में अपना करियर बनाना जारी रखा था और उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग भी लिया था। उन्होंने कुछ राज्य स्तरीय टूर्नामेंटों में बेसबॉल भी खेला था।

    उन्होंने अपनी शिक्षा और खेल के कैरियर पर ध्यान केंद्रित करते हुए ही एक बाल मॉडल के रूप में भी काम किया था। उन्होंने पहली बार आठ साल की उम्र में विज्ञापन में अभिनय किया था। जब दीपिका दसवीं क्लास में थी तब उन्होंने खुदको एक फैशन मॉडल बनाने का फैसला किया था।

    दीपिका पादुकोण का व्यवसायिक जीवन

    दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत एक बैडमिंटन प्लेयर के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में काम किया था। दीपिका का सबसे पहला विज्ञापन एक साबुन का था, जिसका नाम ‘लिरिल’ था। इस विज्ञापन से दीपिक ने पहचान हासिल करनी शुरू की थी और धीरे धीरे कई और ब्रांडों के लिए मॉडलिंग भी कि थी। 2005 में दीपिका ने डिजाइनर सुनीत वर्मा के लिए ‘लैक्मे फैशन वीक’ में रनवे किया था और यह उनका पहला रनवे था।

    इसी के साथ उन्होंने ‘किंगफिशर फैशन अवार्ड्स’ में ‘मॉडल ऑफ द ईयर’ का अवार्ड जीता था। दीपिका पादुकोण की लोकप्रियता तब बढ़ी थी जब वह 2006 के ‘किंगफिशर कैलेंडर’ के लिए एक अत्यधिक लोकप्रिय प्रिंट अभियान में दिखाई दि थीं।

    दीपिका का फ़िल्मी करियर

    दीपिका पादुकोण ने 2006 में घोषणा की थी की वह ‘ऐश्वर्या’ नाम की फिल्म के साथ अपना फिल्मो का सफर शुरू करने जा रही हैं। यह फिल्म इंद्रराज लंकेश द्वारा निर्देशित कन्नड़ फिल्म थी। यह रोमांटिक कॉमेडी तेलुगु फिल्म ‘मनमाधु’ की रीमेक फिल्म थी और दीपिका के साथ इस फिल्म में अभिनेता ‘उपेन्द्र’ ने मुख्य किरदार की भूमिका निभाई थी।

    इस फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था और यह एक बड़ी सफलता साबित हुई थी। उसी साल दीपिका को बॉलीवुड फिल्मो की निर्देशक और डांस कोरिओग्राफर ‘फराह खान’ ने बॉलीवुड की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में मुख्य अभिनेत्री के रूप में कास्ट करने का फैसला लिया था। साल के अंत तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने का विचार था लेकिन किन्ही कारणों की वजह से शूटिंग शुरू नहीं हो पाई थी। इसके बाद फराह ने दीपिका को अपनी दूसरी फिल्म में कास्ट करने का मन बनाया था।

    दीपिका की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘ओम शांति ओम’ थी, जिससे दीपिका का बॉलीवुड के फिल्मो में अभिनय करने का सफर शुरू हुआ था। इस फिल्म में उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह ‘शाहरुख खान’ के साथ अभिनय किया था और साथ ही अर्जुन रामपाल ने भी इस फिल्म में एक एहम किरदार को दर्शाया था।

    दीपिका ने फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में अभिनय करने के बाद साल 2008 में यश राज फिल्म्स की रोमांटिक फिल्म ‘बचना ए हसीनो’ में अभिनेता रनबीर कपूर के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म में दीपिका ने ‘गायत्री’ का किरदार अभिनय किया था जो की दर्शको को पसंद तो आया था लेकिन फिर भी फिल्म की कहानी को ज़्यादा पसंद नहीं किया गया था। अगले साल, यानी 2009 में दीपिका ने निखिल अडवानी द्वारा निर्देश की गई फिल्म ‘चांदनी चौक टू चाइना’ में दो किरदारों को दर्शाया था। इस फिल्म में दीपिका के साथ मुख्य किरदार में अभिनेता अक्षय कुमार भी दिखाई दिए थे।

    यह फिल्म कूंफू- कराटो पर आधारित थी साथ ही इस फिल्म के कुछ हिस्से को चाइना में शूट किया गया था। इस फिल्म में दीपिका ने सखी और सूज़ी के दो किरदारों को दर्शाया था। इस फिल्म को दर्शको ने बिलकुल भी पसंद नहीं किया था और फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म की लगानी कुल 800 मिलियन की थी और फिल्म ने केवल 554.7 मिलियन की ही कुल कमाई करि थी। इस फिल्म में दीपिका के अभिनय को लोगो द्वारा बिलकुल भी पसंद नहीं किया गया था।

    इसी साल दीपिका को शाहरुख खान की फिल्म ‘बिल्लू’ में एक आइटम गाने पर डांस करते हुए देखा गया था। इस गाने का नाम ‘लव मेरा हिट हिट’ था। दीपिका ने इम्तिआज़ अली की फिल्म ‘लव आज कल’ में अभिनेता सैफ अली खान के साथ अभिनय किया था। लगातार 2 फिल्मो के फ्लॉप होने के बाद दीपिका की लोकप्रियता कम होती दिखाई पड़ रही थी लेकिन इस फिल्म ने दीपिका को एक बार फिर हौसला दिया था। उनकी यह फिल्म साल की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में उनके द्वारा दर्शाए गए किरदार की सभी ने बहुत सराहना की थी।

    साल 2009 के बाद दीपिका को अपने अभिनय पर बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। साल 2010 में दीपिका ने ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’ में अभिनेता ‘फरहान अख्तर’ के साथ मुख्य किरदार को दर्शाया था। इस फिल्म में फरहान के किरदार को डिप्रेशन की बीमारी होती है। यह फिल्म सिनेमा घरो में बुरी तरह फ्लॉप रही थी।

    इसके बाद उन्हें अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘हॉउसफुल’ में देखा गया था। इस फिल्म में दीपिका और अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, लारा दत्ता, अर्जुन रामपाल, जिया खान और बोमन ईरानी ने अभिनय किया था। इस फिल्म ने वैसे तो अच्छी कमाई की थी लेकिन फिर भी दीपिका के अभिनय को इस फिल्म में बहुत नकारात्मक टिप्पड़ियां सुनने को मिली थी। उन्हें बहुत से लोगो ने कहा की वो ‘नकली एक्टिंग’ करती हैं, वो बिलकुल अअच्छी अभिनेत्री नहीं है, वगैरा वगैरा।

    उसी साल दीपिका ने नील नितिन मुकेश के साथ फिल्म ‘लफंगे परिंदे’ में अभिनय किया था। यह फिल्म अच्छी कमाई तो नहीं कर पाई थी लेकिन इस फिल्म में दीपिका की कड़ी मेहनत को लोगो ने साफ़ साफ़ देखा था और एक बार फिर उनकी तारीफ की थी। इस फिल्म में दीपिका ने अंधी का किरदार दर्शाया था। इस फिल्म के बाद दीपिका ने फिल्म ‘ब्रेक के बाद’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में दीपिका के साथ इमरान खान ने अभिनय किया था। यह फिल्म भी कुछ ज़्यादा धमाल नहीं कर पाई थी। 2010 की आखरी फिल्म, दीपकी की ‘खेलें हम ज़ी जान से’ थी, जिसमे उन्होंने अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ काम किया था। इस फिल्म को भी लोगो ने बिलकुल पसंद नहीं किया था और साथ ही दीपिका की लोगप्रियता एक बार फिर कम हो रही थी।

    साल 2011 में दीपिका ने एक आइटम गाने पर डांस किया था। इस फिल्म का नाम ‘दम मारो दम’ था और दीपिका द्वारा डांस किए गए गाने का नाम भी ‘दम मारो दम’ था। यह गाना साल 1971 में आई फिल्म ‘हरे राम हरे कृष्णा’ के गाने ‘दम मारो दम’ का रीमिक्स वर्शन था। इस गाने में दीपिका ने एक बोल्ड अवतार में डांस किया था और लोगो ने उन्हें बहुत पसंद भी किया था।

    साल 2011 में ही दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘आरक्षण’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में दीपिका ने अमिताभ बच्चन, सैफ अली खान, मनोज बाजपेयी और प्रतीक बब्बर के साथ काम किया था। यह फिल्म भी उस साल की फ्लॉप फिल्मो में से एक में दाख़िल हुई थी।

    इस फिल्म में दीपिका और सैफ अली खान के बीच थोड़ा रोमांस का कनेक्शन भी दिखाया गया था लेकिन फिर भी लोगो ने इसे ना देखना ही पसंद किया था। उस साल की दीपिका की अंतिम फिल्म रोहित धवन द्वारा निर्देश की गई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘देसी बॉयज़’ थी। इस फिल्म में दीपिका के साथ अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और चित्रांगदा सिंह ने काम किया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को एक बार फिर नकारात्मक टिप्पड़ियो का सामना करना पड़ा था। दीपिका ने इस बार अपने आप पर कड़ी मेहनत करने का फैसला लिया था। उनकी एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मो की वजह से लोग, उनकी काबिलियत पर अब उंगलिया उठाने लगे थे। दीपिका, इन सब बातो की वजह से डिप्रेशन की शिकार बनती जा रही थी।

    साल 2012 में दीपिका ने फिल्म ‘कॉकटेल’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में दीपिका के साथ एक बार फिर सैफ अली खान को देखा गया था और साथ ही डायना पैंटी ने भी एक मुख्य किरदार को दर्शाया था। यह फिल्म दोस्ती और रोमांस पर आधारित थी।

    दीपिका के किरदार ‘वेरोनिका’ ने तो इस फिल्म में जैसे कमाल ही कर दिया था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के अभिनय को देखने के बाद लोगो के साथ साथ बड़े बड़े अभिनेताओं और निर्देशकों ने भी उनकी बहुत तारीफ की थी। यहाँ से शुरू हुआ था दीपिका का स्टार से सुपर स्टार बनने का सफर। दीपिका ने इस फिल्म के बाद एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया था। उनकी इस फिल्म के साथ ही आगे आने वाली लगभग सभी फिल्मो ने ब्लॉकबस्टर कमाई करके अपना नाम साल की टॉप फिल्मो में दर्ज किया था।

    साल 2013 में दीपिका ने एक बार फिर सैफ अली खान के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म का नाम ‘रेस 2’ था और दीपिका के साथ अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडेस ने भी मुख्य महिला का किरदार अभिनय किया था। यह फिल्म भी लोगो को बहुत पसंद आई थी और एक बार फिर दीपिका की इस फिल्म ने ब्लॉकबस्टर कमाई की थी। इसी साल दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘ये जवानी है देवानी’ में ‘नैना’ का किरदार अभिनय किया था।

    इस फिल्म में दीपिका के किरदार को लोगो ने बहुत पसंद किया था और साथ ही फिल्म ने भी बहुत अच्छी कमाई की थी। इस फिल्म में दीपिका द्वारा दर्शाए गए किरदार को लोगो ने उनका तब तक का सबसे बेहतरीन किरदार बताया था। इस फिल्म में दीपिका के साथ मुख्य किरदार में रनबीर कपूर ने काम किया था। इस फिल्म की वैसे सारी वाहवाई दीपिका पादुकोण ने ही बटोरी थी। यह फिल्म साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मो में शामिल हो गई थी।

    इस फिल्म के बाद दीपिका ने रोहित शेट्टी द्वारा निर्देश की गई फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में दीपिका ने शाहरुख़ खान के साथ मुख्य किरदार को दर्शाया था। दीपिका के किरदार का नाम ‘मीनलोचिनी अजहागुसुंदरम’ उर्फ़ ‘मीरा’ था जो तमिल की रहने वाली थी। इस फिल्म में इनके तमिलियन वाले हिंदी भाषा ने सबसे ज़्यादा तारीफ बटोरी थी। ऐसी भाषा बोलना दीपिका के लिए इसलिए भी आसान था क्युकी उन्होंने अपना बचपन बैंगलोर में बिताया था और उनके घर पर इस भाषा का प्रयोग होता है।

    यही वजह थी की दीपिका को इस फिल्म के लिए बिलकुल सही समझा गया था और दीपिका ने सभी के भरोसे को निराश नहीं किया था। इस फिल्म ने लगभग 3.95 बिलियन की कमाई की थी और यह फिल्म दीपिका की उस वक़्त की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मो में शामिल हुई थी। इस फिल्म में उनके अभिनय, लुक्स, बात करने का लहजा, सब कुछ लोगो ने बहुत पसंद किया था।

    साल 2013 में ही दीपिका अपने एक और बड़ी फिल्म के साथ सिनेमा घरो में दिखाई दीं थी। इस फिल्म का नाम ‘गोलियों की रासलीला – रामलीला’ था। इस फिल्म में दीपिका ने पहली बार अभिनेता रणवीर सिंह के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म गुजरात की सस्कृति को दर्शाते हुए बनाया गया था और फिल्म में दीपिका ने गुजरती लड़की ‘लीला’ का किरदार अभिनय किया था। यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसमे दीपिका और रणवीर के प्यार को दिखाया गया था। यह फिल्म उस साल की सबसे ज़्यादा कमाई जाने वाली फिल्म में दाखिल की गई थी।

    इस फिल्म की कहानी से लेकर गानों तक और साथ ही दीपिका और रणवीर की केमिस्ट्री को सभी ने बहुत पसंद किया था। यह संजय लीला भंसाली की फिल्म थी और दीपिका, रणवीर की संजय जी के साथ यह पहली फिल्म थी। साल 2014 में दीपिका ने रजनीकांत के साथ तमिल फिल्म ‘कोचादाइयान’ में एक पीरियड ड्रामा दिखाया था, जिसे मोशन कैप्चर तकनीक का उपयोग करते हुए शूट किया गया था। इस फिल्म में दीपिका के दो दिनों के काम के लिए उन्हें 30 मिलियन तक फीस दी गई थी। इसके बाद दीपिका ने फिल्म ‘फाइंडिंग फैंनी’ में ‘फैंनी’ के किरदार को दर्शाया था।

    इस फिल्म में दीपिका के साथ अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह, डिंपल कपाड़िया और पंकज कपूर ने मुख्य किरदार को दर्शाया था। इसके बाद साल के अंत में दीपिका ने फराह खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में शाहरुख खान के साथ एक बार फिर अभिनय किया था। यह वही फिल्म थी जिसे दीपिका ने सबसे पहले अभिनय करने के लिए हामी भरी थी। फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। यह फिल्म साल के अंत में आने के बावजूद भी साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मो में अपना नाम दाखिल करने में सक्षम रही थी।

    साल 2015 तक दीपिका खुदको और अपनी क़ाबिलियत को पूरी तरह से साबित कर चूकिं थी। एक के बाद एक, लगातार 6 फिल्मो में अपने अभिनय से लोगो का भरपूर प्यार पाने के बाद दीपिका को भला और क्या चाहिए था। 2015 में उन्होंने फिल्म ‘पीकू’ में एक बंगाली लड़की का किरदार अभिनय किया था।

    इस फिल्म को भी बेहतरीन और सबसे ज़्यादा कमाई जाने वाली फिल्म माना गया था। इस फिल्म में एक बाप और बेटी का रिश्ता दर्शाया गया था, जिसमे बाप का किरदार अभिनेता ‘अमिताभ बच्चन’ ने अभिनय किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्मो में काम किया था। साल 2015 में ही फिल्म ‘तमाशा’ में रनबीर कपूर के साथ अभिनय किया था। इसी साल के अंत में उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजिराओ मस्तानी’ में मस्तानी का किरदार अभिनय किया था।

    2018 में संजय लीला भासली की ही एक और फिल्म ‘पद्मावत’ में ‘रानी पद्मावती’ का किरदार अभिनय किया था। यह तीनो की तीनो फिल्म हिट साबित हुई थी। फिल्म ‘बाजिराओ मस्तानी’ और फिल्म ‘पद्मावत’ ने तो ब्लॉकबस्टर कमाई कर के उन सालो के सबसे ज़्यादा कमाई जाने वाली फिल्मो में अव्वल नंबर पर अपना नाम दर्ज किया था। दीपिका पादुकोण फिलहाल बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा पॉपुलर और साथ ही सबसे ज़्यादा महंगी हेरोइन हैं।

    दीपिका पादुकोण के हॉलीवुड करियर की बात करे तो उन्होंने अंग्रेजी फिल्म ‘एक्स एक्स एक्स : रिटर्न ऑफ़ ज़ेंडर केज’ से हॉलीवुड की फिल्मो में अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में दीपिका ने ‘सेरेना उनगे’ का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म में इनके साथी का किरदार हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ‘विन डीजल’ के निभाया था।

    इस फिल्म में किए गए दीपिका के अभिनय को लोगो ने पसंद तो किया था लेकिन उनके फिल्म में कम समय के अभिनय को लेके लोगो में थोड़ी सी नाराज़गी देखने को मिली थी। दीपिका पादुकोण के आगे आने वाले फिल्म की बात करे तो उन्होंने अभी तक 3 फिल्मो में काम करने के लिए हामी भरी है।

    पहली फिल्म भारत की एसिड अटैक पीड़िता ‘लक्ष्मी अग्रवाल’ की बायोपिक जिसका नाम ‘चप्पाक’ बताया जा रहा है। दूसरी फिल्म क्रिकेट पर आधारित 83 में कपिल देव की पत्नी का किरदार अभिनय करेंगी और तीसरी फिल्म ‘महाभारत’ है, जिसमे दीपिका ‘द्रौपती’ के किरदार को दर्शाती हुई दिखाई देंगी।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    दीपिका पादुकोण ने अभी तक कुल 176 अवार्ड्स को अपने नाम किया है जिनमे से कुछ की जानकारी निचे दि गई हैं।

    • 2012, फिल्म ‘कॉकटेल’ के लिए ‘मोस्ट एंटेरटेनिंग एक्टर इन रोमांटिक फिल्म – फीमेल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2013, फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के लिए ‘मोस्ट एंटेरटेनिंग एक्टर – फीमेल’ और ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2008, फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के लिए ‘बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2014, फिल्म ‘गोलियों की रासलीला – रामलीला’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2016, फिल्म ‘पीकू’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का अवार्ड मिला था।
    • 2016 में ‘एक्टर ऑफ़ द ईयर (फीमेल)’ का अवार्ड मिला था।

    दीपिका पादुकोण का निजी जीवन

    दीपिका पादुकोण ने अपने परिवार के साथ एक करीबी रिश्ता बनाके रखा है और नियमित रूप से दीपिका अपने बचपन की यादो को ताज़ा करने अपने शहर बैंगलोर में अपने माँ पापा और बहन के पास जाती रहती हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था की “मुझे उनकी याद आती है, लेकिन मेरी खुद की भी एक जिंदगी है, जो मुझे होमसिक रहने से रोकती है। मैं नहीं चाहूंगी कि वे बैंगलोर से अपने जीवन को और अपने काम को छोड़ कर यहाँ मुंबई में मेरे साथ रहें।”

    दीपिका पादुकोण को मंदिर में जाना और पूजा पाठ करना भी अच्छा लगता है। अब उनके लव लाइफ की बात करे तो दीपिका ने जब फिल्म ‘बचना ए हसीनो’ में रनबीर कपूर के साथ काम किया था, तभी से रनबीर और दीपिका के बीच प्यार शुरू हो गया था। दीपिका रनबीर के प्यार में इतनी सीरियस थी की उन्होंने अपने गर्दन के पीछे की तरफ वाले हिस्से में उनके नाम का टैटू भी बनवाया था। दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था की इस रिश्ते का उन पर गहरा प्रभाव था, उन्होंने खुदको एक अधिक आत्मविश्वास और सामाजिक व्यक्ति में परिवर्तित किया था।

    रनबीर और दीपिका के प्यार को अब सब लोग देख और समझ पा रहे थे और मीडिया में तो उनके चुपके से हुए सगाई की खबरे भी फैसले लगी थी। हालांकि दीपिका ने कहा था कि उनका अगले पांच साल के भीतर शादी करने की कोई इच्छा नहीं है। साल 2009 में दीपिका और रनबीर के रिश्ते की टूटने की खबरे आने लगी थी।

    साल 2010 के एक इंटरव्यू में दीपिका ने रनबीर पर बेवफाई का आरोप लगाया था और बाद में रनबीर कपूर ने इस आरोप को स्वीकार भी कर लिया था। दीपिका ने अपने उस रिश्ते को एक खराब समय सोचते हुए रनबीर से एक दोस्ती का रिश्ता बनाए रखने का फैसला लिया था। काफी समय बाद उन दोनों को फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ में काम करते हुए देखा गया था।

    साल 2013 में दीपिका की ज़िंदगी में ‘रणवीर सिंह’ ने कदम रखा था। रणवीर और दीपिका ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला- रामलीला’ में एक साथ काम किया था। रणवीर सिंह ने तो कई बार दीपिका के साथ हुए पहले नज़र के प्यार को सभी के सामने खुल्लम खुल्ला बताया था लेकिन दीपिका इतनी जल्दी कोई फैसला नहीं लेना चाहती थी। उन्होंने थोड़ा वक़्त लिया था और धीरे धीरे उन दोनों के प्यार की खबरे मीडिया में ज़ोरो शोरो से सुनाई देने लगी थी।

    साल 2017 में दीपिका ने घोषणा की थी की वो और रणवीर सिंह, एक दूसरे के साथ एक सीरियस रिश्ते में हैं। नवंबर 2018 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली के ‘लेक कोमो’ में पारंपरिक ‘कोंकणी’ और ‘सिंधी’ समारोहों में शादी की थी। यह जोड़ा पुरे देश में लगभग सभी का सबसे पसंदीदा जोड़ा माना जाता है। इन दोनों को कई सारे टेलीविज़न विज्ञापनों में एक साथ अभिनय करते हुए भी देखा जा रहा है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *