Thu. Apr 25th, 2024
    kriti sanon biography in hindi

    कृति सैनॉन एक भारतीय अभिनेत्री हैं। कीर्ति ने सबसे पहले एक मॉडल के रूप में काम किया था। उन्होंने मनोवैज्ञानिक थ्रिलर 1: नेनोक्कादीन के साथ तेलुगु सिनेमा में अपने अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने इसके बाद सब्बीर खान की एक्शन कॉमेडी फिल्म हीरोपंती से हिंदी फिल्मो में अपना डेब्यू किया था। उनको अपनी पहली ही फिल्म के लिए कई अवार्ड्स को अपने नाम किया था।

    कृति सैनॉन ने ‘दिलवाले’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘लुका चुप्पी’, ‘हाउसफुल 4’ जैसी बड़ी बड़ी फिल्मो में अभिनय किया है। कृति को कुछ टीवी विज्ञापनों में भी देखा जाने लगा है। उन्होंने कम समय में ही अपना नाम बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल कर लिया है।

    कृति सेनन के प्रारंभिक जीवन

    कृति सनोन का जन्म 27 जुलाई 1990 को नई दिल्ली में हुआ था। कृति के पापा का नाम ‘राहुल सैनॉन’ है जो पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। उनकी माँ का नाम गीता सैनॉन है और वो दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में शिक्षा प्रदान कराती हैं। कृति ने एक पंजाबी परिवार में जन्म लिया था। कृति से छोटी उनकी एक बहन हैं जिनका नाम ‘नूपुर सैनॉन’ है।

    कृति ने अपने स्कूल की पढाई ‘दिल्ली पब्लिक स्कूल’ से पूरी की है। उन्होंने ‘जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी’, नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की थी। कृति ने अभिनय से पहले एक मॉडल के रूप में काम किया था। एक सफल मॉडलिंग के व्यवसाय के बाद उन्होंने अभिनेत्री बनने का फैसला लिया था।

    कृति सेनन का व्यवसायिक जीवन

    कृति सैनॉन का फिल्मो का सफर

    कृति सनोन ने 2014 में सुकुमार द्वारा निर्देश की गई तेलुगु फिल्म ‘1: नेनोक्कादीन’ में अभिनय किया था। उन्होंने इस फिल्म में एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर के किरदार के साथ अभिनय की शुरुआत की थी और उनके किरदार का नाम ‘समीरा’ था। इस फिल्म में कृति को अभिनेता ‘महेश बाबू’ की प्रेमिका के रूप में देखा गया था। इस फिल्म में इनके अभिनय को कुछ लोगो ने अच्छा कहा था तो वही कुछ लोगो ने उन्हें ना पसंद भी किया था। हालांकि दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया था।

    उसी साल कृति को हिंदी फिल्मो में भी देखा जाने लगा था। कृति की पहली हिंदी फिल्म ‘हीरोपंती’ थी। फिल्मे में कृति ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनय किया था और यह फिल्म टाइगर की भी पहली फिल्म थी। फिल्म के निर्माता सब्बीर खान थे। फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा भी पसंद किया गया था और दर्शको ने भी इसे बहुत पसंद किया था। फिल्म ने कुल 72.6 करोड़ की कमाई के साथ अपना नाम उस साल की टॉप फिल्मो की लिस्ट में शामिल किया था।

    कृति सैनॉन ने साल 2015 में अपनी दूसरी तेलुगु फ़िल्म में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्माता ‘सुधीर वर्मा’ थे और फिल्म का नाम ‘दोहची’ था। इस फिल्म में कृति को अभिनेता ‘नाग चैतन्य’ के साथ देखा गया था। इस फिल्म के बाद कृति ने अपनी दूसरी हिंदी फिल्म में अभिनय किया था। उनकी दूसरी हिंदी फिल्म का नाम ‘दिलवाले’ था। इस फिल्म के निर्देशक ‘रोहित शेट्टी’ थे। फिल्मे में कृति के अलावा अभिनेत्री काजोल थी और अभिनेताओं में शाहरुख़ खान और वरुण धवन को देखा गया था।

    फिल्म को दर्शको ने पसंद किया था और फिल्म ने कुल 3.72 बिलियन की कमाई के साथ अपना नाम उस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मो की लिस्ट में शामिल किया था।

    साल 2017 में कृति सैनॉन को दो फ़िल्मो में देखा गया था। उस साल की उनकी पहली फिल्म ‘दिनेश विजान’ द्वारा निर्देश की गई फिल्म ‘राब्ता’ थी। इस फिल्म में कृति ने अभिनेता ‘सुशांत सिंह राजपूत’ के साथ पहली बार अभिनय किया था। इस फिल्म में कृति ने सुशांत की प्रेमिका का किरदार अभिनय किया था। यह फिल्म दो जन्मो के प्यार को दर्शा रहा था। इस फिल्म को क्रिटिक्स द्वारा बिलकुल भी पसंद नहीं किया गया था और साथ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

    इस फिल्म के बाद कृति सैनॉन को फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ में देखा गया था। इस फिल्म के निर्माता ‘अश्विनी अय्यर तिवारी’ थे। इस फिल्म में कृति ने अभिनेता ‘आयुष्मान खुराना’ और ‘राजकुमार राओ’ के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म को लोगो ने बहुत पसंद किया था। फिल्म में कृति द्वारा किए गए अभिनय की भी क्रिटिक्स ने बहुत तारीफ़ की थी। फिल्म ने कुल 548 मिलियन की कमाई के साथ अपना नाम हिट लिस्ट में शामिल किया था।

    साल 2019 में कृति सैनॉन को फिल्म ‘लुका चुप्पी’ में देखा गया था। इस फिल्म में कृति के साथ अभिनेता ‘कार्तिक आर्यन’ ने अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘दिनेश विजन’ थे। फिल्म में कृति ने एक रिपोर्टर का किरदार अभिनय किया था जो कार्तिक आर्यन के किरदार के साथ प्यार करने लगती हैं और दोनों लिव इन रिलेशन में रहते हैं।

    इस फिल्म को लिव-इन रिलेशनशिप के धारणा पर दर्शाया गया है। इस फिल्म को लोगो ने बहुत पसंद किया था और क्रिटिक्स द्वारा भी कृति के अभिनय की सराहना की गई थी। फिल्म ने जनता का भी बहुत प्यार पाया था और बॉक्स ऑफिस में कुल 128.86 करोड़ की कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्मो की लिस्ट में अपना नाम शामिल किया था।

    साल 2019 में ही कृति सैनॉन को फिल्म ‘हॉउसफुल 4’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, चंकी पांडे, अभिनेत्री पूका हेज और कृति खरबंदा के साथ अभिनय किया था। फिल्म के निर्माता ‘साजिद नदिआवला’ थे। इसी के साथ कृति को ‘अर्जुन पटिआला’ नाम की फिल्म में भी देखा गया था। कृति की दोनों ही फिल्मो को क्रिटिक्स द्वारा नकारात्मक टिप्पड़ियां मिली थी लेकिन फिर भी दर्शको ने उनकी दोनों फिल्मो को बहुत पसंद किया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

    कृति की कुछ आने वाली फिल्मो के बारे में बात करे तो उन्हें फिल्म ‘पानीपत’ में देखा जाने वाला है। यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित फिल्म होगी जिसके निर्माता ‘आशुतोष गोवारीकर’ होंगे। फिल्म में कृति के साथ अभिनेता अर्जुन कपूर और संजय दत्त होंगे। इसी के साथ उन्होंने निर्देशक ‘लक्ष्मण उटेकर’ की फिल्म ‘मिमी’ में एक सरोगेट माँ का किरदार दर्शाते हुए देखा जा सकता है। कृति ने अपने अभिनय की वजह से तो बहुत नाम और अवार्ड्स हासिल किए ही हैं लेकिन साथ में उन्होंने कई ब्रांड्स के साथ जोड़ा भी गया है।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    कृति सैनॉन ने अभी तक कुल 17 अवार्ड्स को अपने नाम किया है जिनमे से कुछ की जानकारी निचे मौजूद हैं।

    • 2014, ‘वोग ब्यूटी अवार्ड्स’ द्वारा ‘फेस टू वाच आउट फॉर’ का अवार्ड्स मिला था।
    • 2015, फिल्म ‘हीरोपंती’ के लिए ‘मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर – फीमेल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2015, फिल्म ‘हीरोपंती’ के लिए ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ और ‘स्टार डेब्यू ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2016, एल्ले ग्रेजुएट्स अवार्ड्स द्वारा ‘राइजिंग स्टार’ का अवार्ड मिला था।
    • 2017, फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स द्वारा ‘फ्यूचर ऑफ़ फैशन अवार्ड्स’ का अवार्ड्स मिला था।
    • 2017, स्टार स्क्रीन अवार्ड्स द्वारा ‘नथिंग टू हाईड अवार्ड’ अवार्ड मिला था।
    • 2018, इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवार्ड्स द्वारा ‘स्टार आइकॉन’ का अवार्ड मिला था।
    • 2019, ‘वोग ब्यूटी अवार्ड्स’ द्वारा ‘ब्यूटी ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड मिला था।

    कृति सेनन का निजी जीवन

    कृति सैनॉन की लव लाइफ के बारे में बात करे तो उन्होंने सबसे पहले ‘गौरव अरोड़ा’ को डेट करना शुरू किया था। गौरव एक मॉडल और फिर एक एक्टर रह चुके हैं। हालांकि इस खबर को एक अफ़गा के रूप में लिया जाता है क्युकी इस बारे में दोनों ने ही कभी बात नहीं की हैं। इसके बाद कृति ने अभिनेता ‘सुशांत सिंह राजपूत’ को डेट करना शुरू किया है। सुशांत ने बहुत समय तक टीवी अभिनेत्री ‘अंकिता लोखंडे’ को डेट किया था लेकिन बाद में उन्होंने कृति के साथ अपने लव लाइफ को आगे बढ़ाने का फैसला लिया था।

    कृति सैनॉन के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में चॉकलेट, चीज़ केक, कस्टर्ड और मूंग दाल का हलवा पसंद है। कृति के पसंदीदा अभिनेता ह्रितिक रोशन, सलमान खान और शाहरुख़ खान हैं। अभिनेत्रियों में उन्हें रेखा, माधुरी दीक्षित, काजोल और जूलिया रोबर्ट पसंद हैं। कृति को अभिनय के अलावा मैडिटेशन करना, खाना बनाना और क्रिकेट का मैच देखना बहुत पसंद है। कृति धीरे धीरे अपना नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल कर रही है और साथ ही दिन प्रति दिन उनकी लोकप्रियता भी लोगो के बीच बढ़ती जा रही हैं।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *