Fri. Apr 26th, 2024
    sonam kapoor biography in hindi

    सोनम कपूर हिंदी फिल्मो की जानी मानी अभिनेत्री है। सोनम कपूर अपने पापा अनिल कपूर की लाड़ली बेटी हैं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत फिल्म ‘सवारियां’ से की थी। उन्होंने ‘डॉली की डोली’, ‘भाग मिल्खा भाग’, ‘संजू’, ‘नीरजा’ जैसी बड़ी बड़ी फिल्मो में अभिनय किया है। उनका फैशन के प्रति ज्ञान बहुत ही अच्छा है।

    उन्होंने ह्रितिक रोशन के साथ म्यूजिक एल्बम में भी अपने अभिनय की शुरुआत कर दी है। उनके एल्बम का गाना ‘धीरे धीरे’ बहुत लोकप्रिय हुआ था। सोनम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल है जो अपने लम्बे कद के लिए जानी जाती हैं। सोनम कपूर को अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दर्शाते हुए भी देखा जा चूका है।

    उन्होंने भारत देश के एक बड़े मुद्दे ‘एलजीबीटी’ के समर्थन में हिस्सा लिया था। इसी के साथ सोनम कपूर राजनितिक विषयों पर भी जानकारी रखना पसंद करती हैं। उन्हें बॉलीवुड का फैशन दिवा भी माना जाता है।

    सोनम कपूर का प्रारंभिक जीवन

    सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 को चेंबूर, मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम अनिल कपूर है। अनिल कपूर हिंदी फिल्मे के जाने माने अभिनेता है। सोनम कपूर दिवंगत फिल्म निर्माता ‘सुरिंदर कपूर’ की पोती हैं। सोनम की माँ का नाम ‘सुनीता’ है और वह पेशे से एक पूर्व मॉडल और डिजाइनर रह चुकी हैं। सोनम कपूर की एक बहन और एक छोटा भाई है।

    उनकी बहन का नाम ‘रिया कपूर’ है, जो एक फिल्म निर्माता हैं और उनके भाई का नाम ‘हर्षवर्धन कपूर’ है, जो खुद भी एक अभिनेता है। सोनम कपूर फिल्म निर्माता ‘बोनी कपूर’ और अभिनेता ‘संजय कपूर’ की भतीजी हैं। सोनम कपूर के चचेरे भाई अभिनेता ‘अर्जुन कपूर’ और ‘मोहित मारवाह’ हैं और अभिनेता रणवीर सिंह भी उनके चचेरे भाई हैं। सोनम ने अपने स्कूल की पढाई जुहू, मुंबई के ‘आर्य विद्या मंदिर स्कूल’ से पूरी की है।

    उन्होंने बताया था की वो अपने बचपन में बहुत शरारती और लापरवाह बच्ची थी और साथ ही वो स्कूल में लड़कों को धमकाया भी करती थी। सोनम ने रग्बी और बास्केटबॉल जैसे खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी के साथ उन्होंने कथक, शास्त्रीय संगीत और लैटिन डांस की भी टैनिंग ली है।

    सोनम कपूर ने अपनी विश्वविद्यालय की शिक्षा के लिए सिंगापुर में ‘यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ़ साउथ ईस्ट एशिया’ में दाखिला लिया था। उन्होंने इसी के साथ ‘यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई’ के ओपन कॉलेज से इकनोमिक और पोलिटिकल साइंस में पढ़ने का भी फैसला लिया था।

    सोनम कपूर का व्यवसायिक जीवन

    शुरुआती दौर

    सोनम कपूर अपने व्यवसाय जीवन में एक निर्देशक और लेखक बनना चाहती थी। उन्होंने अपनी पढाई के दौरान ही अभिनय और थिएटर में रूचि रखनी शुरू कर दी थी। सोनम कपूर के शुरुआती दौर में उन्हें बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और लेखक ‘संजय लीला भंसाली’ के साथ काम सिखने का मौका मिला था।

    उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ उनकी फिल्म में एक असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था। सोनम कपूर ने अभिनय में रूचि तब दिखाई थी, जब उन्होंने अभिनेत्री रानी मुख़र्जी से सिंगापूर में मुलाकात की थी। सोनम सिंगापूर में अपनी कॉलेज की पढाई पढ़ रही थी और रानी मुखर्जी अपनी फिल्म ‘ब्लैक’ की शूटिंग के सिलसिले में वहां गई थीं। उन्होंने अपने अभिनय के व्यवसाय की शुरुआत भी संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देश की गई फिल्म से ही की थी।

    यह बात बहुत कम लोग जानते हैं की सोनम ने अपनी 15 साल की उम्र में एक वेटर का काम किया था। हालांकि उन्होंने यह काम सिर्फ एक हफ्ते के लिए ही किया था। फिल्मो में अभिनय का सफर शुरू करने बाद, उन्होंने काफी मुश्किलों का भी सामना किया था। सोनम ने अपनी पहली फिल्म में अभिनय करने के लिए अपना 35 किलो वजन कम किया था।

    सोनम कपूर का फिल्मी सफर

    सोनम कपूर ने 2007 में फिल्मो में डेब्यू किया था। सोनम की पहली फिल्म संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देश की गई फिल्म ‘सवारियां’ थी। इस फिल्म में सोनम कपूर और रनबीर कपूर ने एक साथ फिल्मो का सफर शुरू किया था। इस फिल्म में सोनम ने मुस्लिम लड़की का किरदार अभिनय किया था जो अपने प्यार का इंतज़ार करती है। इस फिल्म में अभिनय करने के लिए सोनम को अभिनेत्री ‘वहीदा रेहमान’ और ‘नूतन’ ने बहुत प्रोत्साहित किया था।

    फिल्म के रिलीज़ होने के बाद, इस फिल्म को एक बहुत ही बेकार फिल्म के रूप में देखा गया था। यह फिल्म हॉलीवुड स्टूडियो, ‘सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट’ द्वारा निर्मित की गई पहली भारतीय फीचर फिल्म थी। हालांकि इस फिल्म का गाना ‘जब से तेरे नैना’ को बहुत पसंद किया गया था लेकिन फिल्म को बॉक्स ऑफिस में फ्लॉप फिल्म की लिस्ट में दर्ज किया गया था। अपने पहली ही फिल्म को मिली असफलता के कारण सोनम ने अपने अभिनय पर और मेहनत करने का फैसला किया था।

    इसी के साथ उन्होंने साल 2009 में अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ‘दिल्ली 6’ में अभिनय किया था। इस फिल्म को भी दर्शको द्वारा कुछ ज़्यादा प्यार नहीं मिला था और फिल्म ने कुछ खास कमाई भी नहीं की थी। इस फिल्म के बाद सोनम कपूर के अभिनय को लेके लोग अलग अलग टिप्पड़िया करने लगे थे। इन सब बातो को ना सुनते हुए, सोनम कपूर ने खुदपर और मेहनत करने का फैसला लिया था।

    सोनम कपूर ने साल 2010 में फिल्म ‘आई हेट लव स्टोरीज़’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में सोनम के साथ अभिनेता ‘इमरान खान’ ने अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘पुनीत मल्होत्रा’ थे और यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। सोनम ने इस फिल्म में एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था जो अपने सहकर्मी के साथ एक तरफ़ा प्यार करने लगती है।

    सोनम की मेहनत और लगन को देखते हुए, अभिनेता इमरान खान ने उनकी तारीफ में कहा था की , “हम कई एंगल्स से एक ही सीन की शूटिंग कर रहे थे — तीन या चार घंटे तक आप एक ही सीन को शूट कर रहे हैं, एक ही डॉयलोग को दोहरा रहे हैं, वो सब करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है लेकिन यह (सोनम कपूर) व्यक्ति है जो अपने काम में निरंतरता लाती रहती है”। इस फिल्म के लिए लोगो ने कुछ अच्छी तो कुछ बुरी प्रतिक्रिया दी थी लेकिन अंत में सोनम की यह फिल्म एक सफल फिल्म के रूप में दर्ज हुई थी।

    अपनी 2 फिल्मो के ख़राब प्रदर्शन के बाद उनकी इस तीसरी फिल्म ने एक अच्छी शुरुआत की थी और फिल्म ने कुल 725.2 मिलियन की कमाई की थी। अगले साल यानी साल 2011 में सोनम कपूर को फिल्म ‘आइशा’ में देखा गया था।

    यह फिल्म सोनम की बहन रिया ने ही निर्देश किया था। सोनम कपूर ने इस फिल्म में आइशा का किरदार दर्शाया था और उनके साथ बाकी मुख्य किरदारो को अभय देओल, इरा दुबे, सीरस साहूकार, लिसा हिडोन, अरुनोडे सिंह और अमृता पूरी ने अभिनय किया था। फिल्म को कुछ खास प्यार नहीं मिला था फिल्म ने लगभग 28.65 करोड़ की ही कमाई की थी।

    साल 2011 ने सोनम ने फिल्म ‘थैंक्यू’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में सोनम के साथ अक्षय कुमार, बॉबी देओल,
    सुनील शेट्टी, इरफान खान, रिमी सेन, सेलिना जेटली, मुकेश तिवारी, राखी टंडन और स्मिता जयकर ने अभिनय किया था। फिल्म के अंत के थोड़े से हिस्से में अभिनेता ‘विद्या बालन’ को भी देखा गया था। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। इसी साल उन्होंने फिल्म ‘मौसम’ में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ अभिनय किया था।

    इस फिल्म को भी दर्शको ने कुछ खास प्यार नहीं दिया था। सोनम को फिल्म ‘मौसम’ के बाद अगली फिल्म ‘प्लेयर्स’ में देखा गया था। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में सोनम के साथ अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल, बिपाशा बासु, और नील नितिन मुकेश को देखा गया था। इस फिल्म से लोगो को बहुत उम्मीद थी लेकिन फिल्म की कहानी में दम ना होने के कारण फिल्म पूरी तरफ फ्लॉप हो गई थी।

    सोनम की यह चौथी फिल्म थी जो एक के बाद एक फ्लॉप लिस्ट में दर्ज हो रही थी। साल 2013 सोनम कपूर के लिए काफी अच्छा साल साबित हुआ था। इस साल सोनम ने फिल्म ‘रांझणा’ में अभिनय किया था। यह फिल्म निर्देशक ‘आनंद एल. राय’ द्वारा निर्देश की गई थी। सोनम के साथ इस फिल्म में अभिनेता धनुष (तमिल, कन्नड़ फिल्मो के अभिनेता) और अभय देओल ने अभिनय किया था। यह फिल्म धनुष की पहली बॉलीवुड फिल्म थी।

    इस फिल्म ने एक अच्छी कहानी के साथ खुदको सिनेमा घरो में पेश किया था। इस फिल्म को सभी ने पसंद किया था और फिल्म ने कई सारे अवार्ड्स को अपने नाम भी किया था। इस फिल्म ने कुल 1 बिलियन की कमाई करके अपना नाम ब्लॉकबस्टर फिल्मो में दर्ज कर लिया था।

    फिल्म ‘रांझणा’ को मिली सफलता के बाद सोनम की अगली फिल्म भी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। सोनम की इस फिल्म का नाम ‘भाग मिल्खा भाग’ था, जो की खिलाडी ‘मिल्खा सिंह’ की बायोपिक थी। इस फिल्म में मिल्खा सिंह का किरदार अभिनेता ‘फ़रहान अख़्तर’ ने दर्शाया था। सोनम कपूर ने इस फिल्म में मिल्खा सिंह की प्रेमिका का किरदार अभिनय किया था जो की अपने माँ पापा की ज़िद की वजह से किसी और से शादी कर लेती है।

    सोनम का अभिनय इस फिल्म में कम समय के लिए ही था लेकिन फिर भी उनका किरदार इस फिल्म में एक एहम किरदारों के रूप में गिना गया था। इस फिल्म ने सोनम कपूर के फ़िल्मी करियर को एक अलग पहचान देना शुरू किया था। इस फिल्म ने कुल 300 मिलियन की कमाई की थी। साल 2014 में सोनाम कपूर को यश राज फिल्म्स की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘बेवकूफियां’ में देखा गया था। इस फिल्म में सोनम ने अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ अभिनय किया था।

    इस फिल्म को दर्शको द्वारा ठीक ठाक प्यार मिला था। इसी साल सोनम ने फिल्म ‘ख़ूबसूरत’ में अभिनेता फवाद खान के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म को भी लोगो ने ठीक ठाक लोकप्रियता ही दि थी। साल 2015 में सोनम कपूर को फिल्म ‘डॉली की डोली’ में देखा गया था। इस फिल्म में सोनम के डॉली का किरदार अभिनय किया था जो की एक लुटेरी दुल्हन के रूप में जानी जाती है। इस फिल्म को लोगो ने पसंद किया था।

    इस फिल्म में सोनम के साथ पुलकित सम्राट, राजकुमार रओ और वरुण शर्मा को देखा गया था। इस फिल्म के साथ ही, उसी साल सोनम ने सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नहीं अभिनय किया था। इस फिल्म में सोनम ने एक राजकुमारी का किरदार अभिनय किया था।

    इस फिल्म ने कमाई तो अच्छी ही की थी क्युकी सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म थी लेकिन फिल्म को कुछ खास नहीं माना गया था।

    साल 2016 में सोनम कपूर ने निर्देशक राम माधवानी की जीवनी थ्रिलर फिल्म ‘नीरजा’ में अभिनय किया था। इस फिल्म को सत्य घटना पर आधारित कहानी के रूप में फिल्माया गया था, जो की 1986 में ‘पैन एम फ्लाइट 73’ नाम के फ्लाइट को हाईजैक किए जाने और फिर उस फ्लाइट की एयर होस्टेस ‘नीरजा भनोट’ द्वारा उस फ्लाइट में मौजूद यात्रियों को बचाने का एक साहसी काम दर्शाया गया था। इस फिल्म में सोनम कपूर ने ‘नीरजा भनोट’ की भूमिका निभाई थी।

    सोनम कपूर ने इस फिल्म के साथ जुड़ना इसलिए ज़रूरी समझा था क्योंकि यह फिल्म वास्तविक घटना के बारे में दर्शाई जानी वाली फिल्म थी। सोनम ने अपने ‘नीरजा’ के किरदार को दर्शाने के लिए बहुत मेहनत की थी। सोनम नीरजा भनोट के घर परिवार ने मिली थी, उनसे जाना था की नीरजा थी कैसी, उस किरदार को महसूस किया था और तब जाके उन्होंने इस फिल्म में अभिनय किया था। इस फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था और फिल्म ने कुल 1.35 बिलियन की कमाई की थी।

    यह फिल्म सोनम की तब तक की सबसे ज़्यादा कमाई जाने वाली फिल्म थी। दो साल तक फिल्मो की दुनिया से दुरी रखने के बाद सोनम ने साल 2018 में फिल्म ‘पैड मैन’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में सोनम ने अक्षय कुमार के साथ अभिनय किया था। यह फिल्म भी एक तरीके से बायोपिक थी। यह फिल्म ‘अरुणाचलम मुरुगनांथम’ पर आधारित थी, जिन्होंने ग्रामीण भारत में औरतो के ‘मासिक’ समय पर होने वाली दिक्कतों से बढ़ रही बीमारों के चलते, एक स्वच्छता के लिए अभियान चलाया था। अरुणाचलम मुरुगनांथम ने खुद ही महिलाओ के लिए ‘पैड’ बनाने का काम शुरू किया था और घर घर जाकर सभी महिलाओ को दिया भी था।

    साल 2018 में ही सोनम कपूर ने फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया ने अभिनय किया था। इस फिल्म ने एक अच्छी कहानी की वजह से लोगो का बहुत प्यार पाया था। फिल्म ने लगभग 1.34 बिलियन की कमाई की थी और साथ ही सोनम कपूर के इस फिल्म में किए गए अभिनय को लोगो ने बहुत पसंद भी किया था।

    साल 2018 के अंत तक सोनम कपूर को राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देश की गई बोइपिक फिल्म ‘संजू’ में देखा गया था। यह फिल्म बॉलीवुड के अभिनेता ‘संजय दत्त’ पर निर्देश की गई थी।  उनके जीवन के कुछ खास समय को दर्शाती यह फिल्म लोगो को पसंद आई थी। इस फिल्म में सोनम ने संजय दत्त की प्रेमिका का किरदार अभिनय किया था जिससे संजय शादी तो करना चाहते थे लेकिन अपनी ड्रग्स की लत की वजह से उन्होंने अपने प्यार को खो दिया था। साल 2019 में सोनम को फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में देखा गया था।

    उन्होंने इस फिल्म में अपने पिता अनिल कपूर, जूही चावला और राजकुमार राओ के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म को एक अलग कहानी के साथ दर्शाया गया था। इस फिल्म की कहानी ‘लेसबीन’ यानी लड़की लड़की के प्यार पर दर्शाया गया था जिसे जनता ने कुछ खास प्यार नहीं दिया था। इस फिल्म के बाद सोनम ने अगली फिल्म ‘द ज़ोया फैक्टर’ में अभिनय किया था। इस फिल्म को दर्शको का कुछ खास प्यार नहीं मिला था जिसकी वजह से फिल्म ने कुछ ज़्यादा कमाई भी नहीं की थी।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    सोनम कपूर द्वारा जीते गए अवार्ड्स
    • 2008, फिल्म ‘सवारियां’ के लिए ‘बेस्ट न्यूकमर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2015, फिल्म ‘खूबसूरत’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन ए कॉमेडी रोल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2015, फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के लिए ‘मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर इन ए रोमांटिक रोल – फीमेल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2016 – 2017, फिल्म ‘नीरजा’ के लिए पांच ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ के अवार्ड मिले हैं, एक ‘आइकॉन ऑफ़ द ईयर’ का अवार्ड मिला है और एक स्पेशल मेंशन’ का अवार्ड मिला है।

    सोनम कपूर का निजी जीवन

    सोनम कपूर के लव अफेयर की बात करे तो उनका सबसे पहला नाम ‘साहिर बेर’ के साथ जुड़ा था। साहिर एक मॉडल हैं। इनके साथ हुए ब्रेकअप के बाद सोनम ने निर्देशक ‘पुनीत मल्होत्रा’ को डेट करना शुरू किया था। इन दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया था लेकिन फिर रिश्तो में बढ़ रही दूरियों की वजह से सोनम में अलग होने का फैसला लिया था।

    सोनम को इसके बाद बिज़नसमैन ‘आनंद आहूजा’ के साथ कई बार वक़्त बिताते देखा गया था। उन्होंने अपने प्यार को काफी समय तक आज़माया था और आखिर कार 8 मई 2018 को उन दोनों ने बांद्रा, मुंबई में शादी की थी। फ़िलहाल सोनम और आनंद मुंबई में ही रहते हैं। सोनम अपने बचपन में बहुत मोटी थी। सोनम कपूर खाने की शौकीन रही हैं।

    उन्हें अपने वजन को लेकर हमेशा शिकायत रहती थी लेकिन अपनी डेब्यू फिल्म ‘सावरियां’ में कास्ट होने के बाद उन्होंने दो साल के अंदर 35 किलो तक वजन घटाया था।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *