Fri. Mar 29th, 2024
    gaurav chopra biography in hindi

    गौरव चोपड़ा एक भारतीय टीवी अभिनेता हैं। उन्हें ‘रघुवेंद्र प्रताप राठौर’ के किरदार को अभिनय करने के लिए जाना जाता है। गौरव चोपड़ा को कलर्स के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 10 में एक प्रतियोगी के रूप में दिखा गया था।उन्होंने ऑस्कर नामांकित हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लड डायमंड’ में भी काम किया है और अंतर्राष्ट्रीय डांस रियलिटी शो ‘डांसिंग द स्टार्स’ में भी भाग लिया था।

    उन्हें कुछ समय पहले एएलटी बालाजी की वेब सीरीज़ में देखा गया था, जिसका नाम ‘फोरप्ले’ और ‘लव लस्ट एंड कन्फ्यूजन’ था। फ़िलहाल गौरव ‘गिदवानी प्रोडक्शंस’ (एजीपी वर्ल्ड) के साथ ‘देवदास’ के एक नाट्य रूपांतरण पर काम कर रहे हैं। अभी तक उन्होंने अपने अभिनय से बहुत लोगो का दिल जीता है।

    गौरव चोपड़ा का प्रारंभिक जीवन

    गौरव चोपड़ा का जन्म 4 अप्रैल 1979 को दिल्ली में हुआ था। गौरव के परिवार की जानकारी फिलहाल किसी के पास नहीं है। उन्होंने अपने स्कूल की पढाई ‘सेंट कोलंबा स्कूल’, नई दिल्ली से पूरी की थी।

    उन्होंने ‘नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी कॉलेज’, नई दिल्ली से फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2003 से की थी।

    गौरव चोपड़ा का व्यवसायिक जीवन

    गौरव चोपड़ा ने साल 2003 में तमिल फिल्म ‘ओट्रान’ में एक छोटा सा किरदार अभिनय किया था। इसी साल उन्होंने ज़ी टीवी के सीरियल ‘पिया का घर’ में ‘प्रेम’ का एक छोटा सा किरदार अभिनय किया था। 2004 में उन्होंने ज़ी टीवी के सीरियल ‘लावन्या’ में ‘सैंडी’ का किरदार भी अभिनय किया था। इस सीरियल के बाद गौरव को सहारा वन के सीरियल ‘रूबी डूबी हब डब’ में ‘बल्लू’ का किरदार अभिनय करते हुए देखा गया था।

    साल 2004 में ही गौरव ने स्टार वन के सीरियल ‘दिल क्या चाहता है’ में ‘रघुवीर शेट्टी’ का किरदार दर्शाया था। इस सीरियल में उन्होंने कुछ महीनो तक अभिनय किया था। 2006 में गौरव ने सोनी टीवी के सीरियल ‘ऐसा देश है मेरा’ में ‘समय’ के किरदार की भूमिका निभाई थी। इसी साल उन्होंने स्टार प्लस के रियलिटी शो ‘नच बलिए 2’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।

    इसके बाद उन्होंने 2006 में ही सब टीवी के सीरियल ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ में ‘कैप्टेन अभिमन्यु राय चौहान’ का किरदार अभिनय किया था। इस सीरियल में उन्होंने 2006 से 2008 तक अभिनय किया था। इसी के साथ गौरव चोपड़ा को ज़ी टीवी के सीरियल ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’ में देखा गया था। इस सीरियल में इन्होने ‘कपिल सिंघानिया’ का किरदार अभिनय किया था। इस सीरियल को सितम्बर 2006 से अगस्त 2009 तक कुल 595 एपिसोड के साथ दर्शाया गया था।

    गौरव ने 2010 में अपना सबसे लोकप्रिय किरदार दर्शको के बीच पेश किया था। इस सीरियल का नाम ‘उतरन’ था और गौरव के किरदार का नाम ‘रघुवेन्द्र प्रताप राठौर’ था। इस सीरियल में उन्होंने 2010 से जनवरी 2015 तक अभिनय किया था। गौरव चोपड़ा ने इस सीरियल के शुरू होने के कुछ समय बाद, इसमें अभिनय करना शुरू किया था। इस सीरियल के कुल 1,549 एपिसोड को टीवी पर दर्शाया गया था।

    इस सीरियल के साथ ही गौरव ने ज़ी टीवी के सीरियल ‘डोली अरमानो की’ में अभिनय किया था। इस सीरियल में इनके किरदार का नाम ‘आकाश कुमार’ था। इस सीरियल में इन्होने एक बेहतरीन किरदार को दर्शाया था। 2014 में उन्होंने ज़ी टीवी के एक और सीरियल ‘कभी हाँ कभी ना’ में ‘कबीर जैरथ’ का किरदार अभिनय किया था। 2013 में उन्होंने वी चैनल के शो ‘साड्डा हक़’ में ‘प्रोफेसर अभय सिंह रावत’ का किरदार अभिनय किया था।

    इस शो में उन्होंने 2013 से 2016 तक काम किया था। 2019 में गौरव चोपड़ा ने सीरियल ‘अग्रोही’ में अभिनय किया था। इस सीरियल को ज़ी टीवी पर दर्शाया जाता था और गौरव के किरदार का नाम इस सीरियल में ‘अध्विक’ था। इस सीरियल को जून 2019 से सितम्बर 2019 तक कुल 30 एपिसोड के साथ दर्शाया गया था। इस सीरियल में गौरव के अलावा मुख्य किरदारों को सिमरन कौर और परग त्यागी ने दर्शाया था।

    गौरव चोपड़ा को कुछ रियलिटी शोज में देखा गया था। उन्होंने स्टार प्लस के रियलिटी शो ‘नच बलिए’ के बाद इमेजिन टीवी के शो ‘पति पत्नी और वो’ में अपनी साथी मौनी रॉय के साथ भाग लिया था। गौरव ने स्टार भारत के शो ‘सावधान इंडिया’ में साल 2017 से अभी तक होस्ट की भूमिका निभाई है। गौरव को कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 10’ में कंटेस्टेंट के रूप में भी देखा गया था।

    गौरव के फ़िल्मी सफर की बात करे तो गौरव ने 2006 में अंग्रेजी फिल्म में ‘फ्रेंच जॉर्नलिस्ट’ की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को ऑस्कर में भी शामिल किया गया था। उसी साल गौरव ने हिंदी फिल्म ‘घूम’ में भी अभिनय किया था। इस फिल्म में इन्होने ‘बलबीर’ का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को सुमीत राघवन, गौरव चोपड़ा, अजय गेहि, बेनिका दीपक, पूरबी जोशी और फिरोज ने दर्शाया था। गौरव ने अंग्रेजी फिल्म ‘थॉर: रग्नारोक’, ‘एवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर’ और ‘एवेंजर्स: एन्डगेम’ के हिंदी भाषा के लिए अपनी आवाज़ का इस्तेमाल किया था।

    गौरव चोपड़ा द्वारा अभिनय किए गए सीरियल, शोज और उनके किरदार

    • 2003, ज़ी टीवी के सीरियल ‘पिया का घर’ में ‘प्रेम’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2004, ज़ी टीवी के सीरियल ‘लावन्या’ में ‘सैंडी’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2004, सहारा वन के सीरियल ‘रूबी डुबी हब डब’ में ‘बल्लू’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2004 – 2005, स्टार वन के सीरियल ‘दिल क्या चाहता है?’ में ‘रघुवीर शेट्टी’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2004 – 2005, स्टार प्लस के सीरियल ‘कर्मा’ में ‘गनशॉट’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2006, सोनी टीवी के सीरियल ‘ ऐसा देश है मेरा’ में ‘सैम’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2006, स्टार प्लस के शो ‘नच बलिए 2’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2006 – 2008, सब टीवी ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ में ‘कैप्टन अभिमन्यु राय चौहान’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2006 – 2008, सहारा वन के सीरियल ‘सोलह सिंगार’ में ‘शिव चोपड़ा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2006 – 2009, ज़ी टीवी के सीरियल ‘घर की लक्ष्मी बेटियां’ में ‘कपिल सिंघानिया’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2009, इमेजिन टीवी के शो ‘पति पत्नी और वो’ में ‘मौनी रॉय’ के साथ कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2010 – 2014, कलर्स टीवी के सीरियल ‘उतरन’ में ‘रघुवेंद्र प्रताप राठौर’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2011 – 2016, सोनी टीवी के सीरियल ‘आदालत’ में ‘विश्वजीत’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2013 – 2015, ज़ी टीवी के सीरियल ‘डोली अरमानो की’ में ‘आकाश कुमार’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2013 – 2016, वी चैनल के सीरियल ‘साड्डा हक’ में ‘प्रोफेसर अभय सिंह राणावत’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2014 – 2015, ज़ी टीवी के सीरियल ‘कही हाँ कभी ना’ में ‘कबीर जैरथ’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2016 – 2017, कलर्स टीवी के शो ‘बिग बॉस 10’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2017, स्टार भारत के शो ‘सवधन इंडिया’ में होस्टिंग का काम कर रहे हैं।
    • 2019, ज़ी टीवी के सीरियल ‘अघोरी’ में ‘अध्विक’ का किरदार अभिनय किया था।

    गौरव चोपड़ा द्वारा अभिनय किए गए फिल्म

    • 2006, अंग्रेजी फिल्म ‘ब्लड डायमंड’ में ‘फ्रेंच जॉर्नलिस्ट’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2006, हिंदी फिल्म ‘घूम’ में ‘बलबीर’ का किरदार अभिनय किया था।

    गौरव चोपड़ा द्वारा अभिनय किए गए वेब सीरीज

    • 2018, एएलटी बालाजी के सीरीज ‘फॉरप्ले’ में ‘बॉबी भूषण चावला’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2018, वीयू’स के सीरीज ‘लव, लस्ट और कन्फूशन’ में ‘राहिल खान’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2019, मिक्स प्लेयर’ के सीरीज ‘हैलो मिनी’ में ‘आदित्य ग्रोवर’ का किरदार अभिनय किया था।

    गौरव चोपड़ा द्वारा आवाज़ दिए गए अंग्रेजी फिल्मे के लिए हिंदी अनुवाद

    • 2017, फिल्म ‘थॉर: रग्नारोक’ में अभिनेता ‘क्रिस हेम्सवर्थ’ द्वारा अभिनय किए गए ‘थॉर’ के किरदार के लिए हिंदी अनुवाद में आवाज़ दी थी।
    • 2018, फिल्म ‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’ में अभिनेता ‘क्रिस हेम्सवर्थ’ द्वारा अभिनय किए गए ‘थॉर’ के किरदार के लिए हिंदी अनुवाद में आवाज़ दी थी।
    • 2019, फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ में अभिनेता ‘क्रिस हेम्सवर्थ’ द्वारा अभिनय किए गए ‘थॉर’ के किरदार के लिए हिंदी अनुवाद में आवाज़ दी थी।

    गौरव चोपड़ा का निजी जीवन

    गौरव चोपड़ा के लव लाइफ की बात करे तो उन्होंने सबसे पहले अभिनेत्री ‘नारायणी शास्त्री’ को डेट किया था। इन दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया था, लेकिन इनका रिश्ता शादी के मोड़ तक पहुंचते पहुंचते टूट गया था। गौरव ने कुछ समय तक अभिनेत्री मौनी रॉय को भी डेट किया था।

    दोनों ने अपने रिश्ते को कभी किसी से छुपाया नहीं था, लेकिन इन दोनों के बीच बढ़ रही गलत फैमीयों की वजह से, इन दोनों ने आपसी सहमति से अपने इस रिश्ते को तोड़ने का फैसला लिया था। इन दोनों के अलग होने के बाद गौरव ने ‘हितिशा चिरंदे’ को डेट करना शुरू किया था। इन दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे के साथ वक़्त बिताया था और फरवरी 2018 में इन दोनों ने शादी भी कर ली थी।

    गौरव के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें अभिनेता में सलमान खान, अमिताभ बच्चन, आमिर खान और टॉम क्रूज पसंद हैं। उनकी पसंदीदा अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, रानी मुख़र्जी और प्रियंका चोपड़ा हैं। गौरव को क्रिकेट और फुटबॉल खेलना पसंद है। इनका पसंदीदा रंग भूरा, काला और घुसर हैं। गौरव को उनके फैंस जल्द ही टीवी सीरियल में एक बेहतरीन किरदार को दर्शाते हुए देखना चाहते हैं।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *