Fri. Apr 26th, 2024
    इसलिए अभिनय नहीं करना चाहते यो यो हनी सिंह, जानिए कारण

    आज यो यो हनी सिंह का जन्मदिन है। मुझे यकीन है कि एक वक़्त पर आप भी उनके फैन जरूर रहे होंगे। उन्होंने लगातार सुपरहिट गाने देकर देश में रैप का एक अलग ही माहौल बना दिया था। आज जितने भी रैपर हिट गाने बना पाते हैं, वो सब हनी सिंह के ही बदौलत है। कई सालों तक, रैप की दुनिया में हनी सिंह ने अकेले ही राज़ किया था और उनके गाने हर पार्टी की शान हुआ करते थे मगर अफ़सोस वह अचानक ही इस चमक धमक वाली दुनिया से गायब हो गए।

    हनी सिंह लंबे समय तक पुनर्वास केंद्र में थे और अपने जीवन को पटरी पर लाने के बाद, सिंह ने संगीत की दुनिया में वापसी की। गायक कुछ वर्षों से द्विध्रुवी विकार से पीड़ित थे। ये उन दिनों की बात है जब देश में हनी सिंह की लोकप्रियता चरम पर थी मगर बदकिस्मती से उनकी कामयाबी भी उनकी कोई मदद नहीं कर पाई। मगर जब उन्होंने अपना गाना ‘मखना’ रिलीज़ किया तो गाने को 24 घंटों के अन्दर अन्दर ही 1.9 करोड़ लोगों ने देख लिया।

    https://www.instagram.com/p/Bu_-Qgqh3Jq/?utm_source=ig_web_copy_link

    उन्होंने कई सालों तक दर्शकों को चार्टबस्टर गाने दिए तो आज जब उनका जन्मदिन हैं तो आइये याद करते हैं उन हिट गानों को जो एक समय में हमारे पसंदीदा गानों में से एक थे-

    अंग्रेजी बीट- इंटरनेशनल विलेजर 

    2011 में रिलीज़ हुआ, इस एल्बम में पूरे 14 गाने थे जिसमे से कुछ गाने सुपरहिट थे। ब्राउन रंग, गबरू और डोप शोप ऐसे गाने हैं जो आज भी हमें थिरकने पर मजबूर कर दें। जब ‘अंग्रेजी बीट’ के रीमेक में दीपिका पादुकोण नज़र आई थी तो वह बेहद हॉट लग रही थी। इस गाने ने हनी सिंह को रातों ही रात सेंसेशन बना दिया था।

    अचको मचको 

    हनी सिंह हमेशा अपने गानों से हमें नाचने का मौका दे देते हैं। उनका गाना ‘अचको मचको’ 2012 में रिलीज़ हुआ था और इस गुजराती गाने ने सभी के दिलों में अपनी जगह बना ली थी।

    पार्टी ऑन माय माइंड- रेस 2

    जब हनी सिंह के गानों को बॉलीवुड फिल्मों में जगह मिलने लगी तो तब उन्होंने बनाया साल का सबसे बड़ा पार्टी सोंग-‘पार्टी ऑन माय माइंड’ जो 2013 में रिलीज़ हुआ था।

    पार्टी आल नाईट- बॉस 

    मुझे पता है कि आप किसी ना किसी पार्टी में इस गाने पर तो जरूर नाचे होंगे। इस गाने में हनी सिंह, बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ नज़र आये थे और देखते ही देखते ये गाना कब पहले स्थान पर पहुँच गया पता ही नहीं चला।

    लुंगी डांस- चेन्नई एक्सप्रेस 

    ये गाना उनके बाकी पार्टी गानों जैसा नहीं था। इस गाने के माध्यम से, हनी सिंह ने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को ट्रिब्यूट दिया था। शाहरुख़ खान और दीपिका की मौजूदगी से ये गाना और भी खास हो गया और भारत में एक छोटा सा लुंगी का ट्रेंड शुरू हो गया था।

    ब्लू आईज 

    जब ये गाना आया था तो हर लड़के ने इस गाने के बोल के जरिये, लड़की को प्रभावित करने की कोशिश की थी। इस गाने के अनोखे बोल और रोमांचक संगीत ने इसे रिलीज़ होते ही सुपरहिट बना दिया था।

    लव दोस- देसी कलाकार 

    इस गाने का मुख्य आकर्षण थी सुपर हॉट उर्वशी रौतेला। इस गाने के सम्बंधित बोल और रैप ने सभी के दिलों को जीत लिया था और बच्चे बच्चे को इसका रैप याद था।

    देसी कलाकार- देसी कलाकार 

    सोनाक्षी सिन्हा, हनी सिंह और गुलशन ग्रोवर अभिनीत ये गाना देखने में बहुत मजेदार है।

    धीरे धीरे से 

    जब पार्टी गाने बनाने के बाद, हनी सिंह ने एक रोमांटिक गाना बनाया तो वह भी सुपरहिट बन गया। ऋतिक रोशन और सोनम कपूर अभिनीत ये गाना सुनने के साथ साथ देखने में भी बहुत खूबसूरत है। ये 1990 में आई फिल्म ‘आशिकी’ के हिट गाने का रीमेक है जिसे कुमार सानु ने गाया था जिसका रीमेक हनी सिंह ने बहुत ही समझदारी और काबिलियत से बनाया है।

     

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *