Sun. Apr 28th, 2024
    Sayani Gupta Biography

    सयानी गुप्ता भारतीय फिल्मो की अभिनेत्री हैं। उन्होंने फिल्मो के अलावा कुछ वेब सीरीज में भी अपने अभिनय को दर्शाया है। सयानी ना केवल अभिनेत्री के पेशे के लिए जानी जाती हैं बल्कि उन्हें एक गाईका के रूप में भी जाना जाता है। उन्हें द्वारा अभिनय किए गए फिल्मो की बात करे तो उन्होंने ‘परछेद’, ‘फैन’, ‘जॉली एलएलबी 2’, ‘जग्गा जासूस’, ‘आर्टिकल 15’ जैसी फिल्मो में अभिनय करते हुए देखा गया है।

    सयानी ने ‘इनसाइड एज’, ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज!’, ‘पोषम पा’ जैसे वेब सीरीज में भी अभिनय किया है। अपने अभिनय की वजह से सयानी दिन प्रतिदिन अपनी लोकप्रियता को बढ़ाए जा रही हैं।

    सयानी गुप्ता का प्रारंभिक जीवन

    सयानी गुप्ता का जन्म 09 अक्टूबर 1985 को कोलकाता में हुआ था। सयानी के पिता का नाम ‘कमल गुप्ता’ है और वह पेशे से म्यूजिशियन और ‘आल इंडिया रेडिओ’ के कर्मचारी भी हैं। उनकी माँ का नाम ‘मैत्रेयि गुप्ता’ है और वह पेशे से बीएसएनएल की कंपनी, कोलकाता में सरकारी नौकरी करती हैं।

    सयानी गुप्ता ने अपने स्कूल की पढाई पूरी करने के बाद ‘लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वूमेन’, नई दिल्ली से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने ‘फिल्म्स एंड टेलीविज़न इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया’, पुणे से अभिनय भी सीखा था। सयानी को भरतनाट्यम, कंटेम्प्ररी, मॉडर्न डांस और बैलेट के डांस प्रकार भी आते हैं। इसी के साथ सयानी ने ‘कलारीपायट्टु’ भी सीखा है।

    सयानी गुप्ता का व्यवसायिक जीवन

    सयानी गुप्ता का फिल्मो का सफर

    सयानी गुप्ता ने साल 2012 से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने सबसे पहले हिंदी फिल्म ‘सेकंड मैरिज डॉट कॉम’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘गौरव पंजवानी’ थे और फिल्म में सयानी ने ‘पूनम’ नाम का किरदार भिनाय किया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को मोहित चौहान, विशाल नायक, चारु रहतोगी और सयानी गुप्ता ने अभिनय किया था।

    साल 2012 के बाद सयानी को सीधा साल 2015 में देखा गया था। उन्होंने उस साल हिंदी फिल्म ‘मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ’ में अभिनय किया था, जिसकी निर्देशक ‘शोनाली बोस’ थीं। सयानी ने फिल्म में ‘खानुम’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म में मुख्य किरदार को कल्कि कोचलिन, रेवती, सयानी गुप्ता और विलियम मोसेलेय ने दर्शाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में ठीक ठाक कमाई की थी।

    उसी साल सयानी ने दूसरी हिंदी फिल्म ‘परछेद’ में अभिनय किया था। इस फिल्म की निर्देशक ‘लेना यादव’ थीं और फिल्म में सयानी ने ‘चंपा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में मुख्य किरदारों को सयानी गुप्ता के अलावा तन्निष्ठा चटर्जी, राधिका आप्टे, सुरवीन चावला, आदिल हुसैन और लहर खान ने अभिनय किया था। इस फिल्म को दर्शको ने पसंद किया था और फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की थी।

    इसके बाद सयानी को एक लघु फिल्म में देखा गया था, जिसका नाम ‘लीचेस’ था। फिल्म में सयानी ने ‘रैसा’ नाम का किरदार अभिनय किया था।

    साल 2016 की शुरुआत सयानी ने एक बड़ी फिल्म के साथ की थी। उन्हें उस साल सबसे पहले हिंदी फिल्म ‘फैन’ में देखा गया था। उस फिल्म में उन्होंने ‘सुनैना’ नाम का किरदार अभिनय किया था और फिल्म के निर्देशक का नाम ‘मनीष शर्मा’ था। फिल्म में मुख्य किरदार को अभिनेता शाहरुख़ खान ने अभिनय किया था। फिल्म में सयानी के काम को लोगो ने पसंद किया था। उसी साल सयानी ने एक और लघु फिल्म में अभिनय किया था जिसका नाम ‘कॉल वेटिंग’ था। इस फिल्म में उन्होंने ‘आरती’ नाम की लड़की का किरदार अभिनय किया था।

    साल 2016 का अंत उन्होंने हिंदी फिल्म ‘बार बार देखो’ के साथ किया था। इस फिल्म में सयानी ने ‘चित्रा’ नाम का किरदार अभिनय किया था और फिल्म की निर्देशक का नाम ‘नित्या महरा’ था। फिल्म में मुख्य किरदार को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ ने अभिनय किया था।

    साल 2017 की बात करे तो उस साल की शुरुआत सयानी ने हिंदी फ़ील्म ‘जॉली एलएलबी 2’ के साथ की थी। इस फिल्म के निर्देशक ‘सुभाष कपूर’ थे और फिल्म में सयानी ने ‘हिना सिद्दीकी’ नाम का किरदार भिनाय किया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को अक्षय कुमार, अन्नू कपूर, हुमा कुरैशी और सौरभ शुक्ला ने अभिनय किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और सयानी के किरदार की भी बहुत तारीफ की थी।

    उसी साल उन्होंने लघु फिल्म ‘द प्रपोजल’ में भी अभिनय किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने एक और फिल्म में अभिनय किया था जिसका नाम ‘द हंग्री’ था। इस फिल्म में सयानी ने ‘लवलीन आहूजा’ नाम का किरदार दर्शाया था। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ में भी अभिनय किया था। फिल्म के निर्देशक ‘अनुराग बासु’ थे और फिल्म में सयानी ने ‘लिटिल गर्ल’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में सयानी का किरदार सहायक किरदार था वही मुख्य किरदार को कैटरीना कैफ और रनबीर कपूर ने निभाया था।

    साल 2017 में ही सयानी गुप्ता ने दो और फिल्मो में अभिनय किया था लेकिन इन दोनों ही फिल्मो से सयानी के किरदार को हटा दिया गया था और उनके द्वारा अभिनय किए गए सीन्स को भी हटाना पड़ा था। इन फिल्मो के नाम ‘जब हैरी मेट सेजल’ और ‘फुकरे रिटर्न्स’ थे।

    साल 2018 में सयानी ने लघु फिल्म ‘शेम’ में अभिनय किया था। फिल्म में उनके किरदार का नाम ‘नताशा’ था। इसके बाद उसी साल उन्होंने एक और लघु फिल्म में अभिनय किया था जिसका नाम ‘डेटौर’ था। फिल्म में सयानी ने ‘निमिषा’ नाम का किरदार अभिनय किया था।

    साल 2019 में सबसे पहले सयानी को लघु फिल्म ‘रेड वेलवेट’ में देखा गया था। इसके बाद उन्हें हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 15’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘गुजरा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इसके बाद उसी साल आखरी बार सयानी ने लखु फिल्म ‘शेमलेस’ में देखा गया था जिसमे उन्होंने ‘भारती’ नाम का किरदार अभिनय किया तह।

    सयानी गुप्ता के वेब सीरीज की बात करे तो उन्हीने सबसे पहले साल 2017 में अमेज़न प्राइम के सीरीज ‘इनसाइड एज’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में सायानी ने ‘रोहिणी राघवन’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इसके बाद उनकी साल रोहिणी ने ‘कौशिकी’ नाम के श्रीएस में भी अभिनय किया था। इस सीरीज में भी उन्होंने ‘कौशिकी’ नाम का अभिनय किया था।

    साल 2019 में सयानी ने अमेज़न प्राइज के सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज!’ में अभिनय किया था। इस सीरियल में उन्होंने ‘दामिनी रिज़वी- रॉय’ नाम का किरदार अभिनय किया था। अभी फिलहाल उन्हें ‘ज़ी 5’ के सीरीज ‘पोषम पा’ में देख गया था जिसमे उन्होंने ‘रेघा’ नाम का किरदार अभिनय किया था।

    सयानी गुप्ता ने अपने गाने का डेब्यू भी कर लिटा है। उन्होंने हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 15’ के गाने ‘कहब’ में कुछ लाइनों को गुनगुनाया था। इसके बाद उन्हें हिंदी वेब सीरीज ‘फोरे मोर शूट्स प्लेस्डे!’ में भी गाना गाय था।

    सयानी गुप्ता का निजी जीवन

    सयानी गुप्ता के लव लाइफ की बात करे तो अभी तक उनके किसी को डेट करने की खबरे नहीं आई हैं। उनके पसंदीदा अभिनेता ‘शाहरुख़ खान’ है। सयानी के हॉबी की बात करे तो उन्हें डांस करना, फॉक गाने सुनना, फोटोग्राफी करना और घूमना बहुत पसंद है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *