Sun. May 5th, 2024
    Pallavi Sharda Biography

    पल्लवी शारदा भारतीय – ऑस्ट्रेलियन फिल्मो की अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2010 से की थी। अभिनेत्री बनने से पहले पल्लवी ने ‘मिस इंडिया ऑस्ट्रेलिया’ का खिताब भी अपने नाम किया था। उन्होंने हिंदी फिल्मो में ‘माय नेम इस खान’, ‘लव ब्रेकअप ज़िंदगी’, ‘हीरोइन’, ‘बेशरम’, ‘बेगम जान’, ‘पल्स’, ‘बीचम हाउस’, ‘दस तोला’ जैसी फिल्मो में अभिनय किया है। उन्होंने अपने अभिनय को कुछ ऑस्ट्रेलियन फिल्मो में भी दर्शाना शुरू किया है।

    पल्लवी शारदा का प्रारंभिक जीवन

    पल्लवी शारदा का जन्म 5 मार्च 1988 को पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। पल्लवी के पिता का नाम ‘नलिन कांत शारदा’ है जो पेशे से ‘विक्टोरिया यूनिवर्सिटी’ में कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर हैं। उनकी माँ का नाम ‘हेमा शारदा’ है और वह भी पेशे से ‘यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिआ’ में साउथ एशिया रिलेशन्स की डायरेक्टर हैं। पल्लवी के एक भाई हैं जिनका नाम ‘अंकुर शारदा’ है।

    पल्लवी शारदा ने अपने स्कूल की पढाई ‘लौथर हॉल एंग्लिकन ग्रम्मेर स्कूल’ एस्सेंडन से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने ‘यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेलबोर्न’, मेलबोर्न से लॉ और मीडिया एंड कम्युनिकेशन एंड फ्रेंच के विषय में अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की थी। पल्लवी ने साल 2010 में अपने अभिनय के व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए मेलबोर्न से मुंबई, भारत आने का फैसला लिया था।

    पल्लवी शारदा का व्यवसायिक जीवन

    पल्लवी शारदा का फिल्मो का शुरुआती दौर

    पल्लवी शारदा ने अपने अभिनय के व्यवसाय की शुरुआत साल 2010 में की थी। उसी साल उन्होंने ‘मिस इंडिया ऑस्ट्रेलिया 2010’ का ख़िताब भी जीता था। उन्होंने सबसे पहले हिंदी फिल्म ‘माय नेम इस खान’ में अभिनय किया था, जिसमे उन्होंने ‘साजिदा खान’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म के निर्देशक ‘करन जौहर’ थे और फिल्म में मुख्य किरदारों को शाहरुख़ खान और काजोल ने दर्शाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की थी।

    इसके बाद उसी साल पल्लवी ने हिंदी फिल्म ‘दस तोला’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘अजॉय वर्मा’ थे और फिल्म में पल्लवी ने ‘गीता’ नाम की एक डांस टीचर का किरदार अभिनय किया था। फिल्म में मुख्य किरदारों को मनोज बाजपाई, आरती छबरिआ, टोला मक्कर, पल्लवी शारदा, गोविन्द नामदेऊ, असरानी, दिलीप प्रभावलकर और टोला कमत ने दर्शाया था। फिल्म ने दर्शको का कुछ खास प्यार नहीं पाया था।

    साल 2011 में पल्लवी को हिंदी फिल्म ‘लव ब्रेकअप ज़िंदगी’ में देखा गया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘साहिल संघा’ थे और फिल्म में मुख्य किरदारों को ज़ायेद खान, दिआ मिर्ज़ा, सीरस साहूकार, टिस्का चोपड़ा, सत्यदीप मिश्रा, ऑरिटा घोष और पल्लवी शारदा ने दर्शाया था। फिल्म में पल्लवी ने ‘राधिका’ नाम का किरदार अभिनय किया था।

    साल 2012 में पल्लवी ने ‘मधुर भंडारकर’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हीरोइन’ में अभिनय किया था। फिल्म में पल्लवी ने ‘गायत्री’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म में मुख्य किरदारों को करीना कपूर, अर्जुन रामपाल, रणदीप हुड्डा, शहाना गोस्वामी ने अभिनय किया था। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस में ठीक ठाक कमाई की थी।

    साल 2013 में पल्लवी शारदा ने अपना डेब्यू ऑस्ट्रेलियन फिल्मो में किया था। उनकी पहली ऑस्ट्रेलियाई फिल्म का नाम ‘सेव यॉर लैग’ था जिसमे उन्होंने ‘अंजलि’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘बॉयड हिकलिन’ थे।

    उसी साल पल्लवी ने हिंदी फिल्म ‘बेशरम’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘अभिनव कश्यप’ थे और फिल्म में पल्लवी के किरदार का नाम ‘तारा शर्मा’ था। फिल्म में पल्लवी के मुख्य किरदार को दर्शाते हुए अभिनेता रनबीर कपूर को देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुछ खास कमाई नहीं की थी और इसलिए अपना नाम फ्लॉप फिल्मो की सूचि में दर्ज किया था।

    साल 2015 की बात करे तो उस साल उन्होंने हिंदी फिल्म ‘हवाइज़ादा’ में अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘विभु पूरी’ थे और फिल्म में पल्लवी के किरदार का नाम ‘सितारा’ था। फिल्म में मुख्य किरदारों को आयुष्मान खुराना, मिथुन चकरोबोर्ती और पल्लवी शारदा ने अभिनय किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कुल 250 मिलियन की कमाई की थी।

    उसी साल उन्होंने फिल्म ‘अनइंडियन’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में पल्लवी ने ‘शांति’ नाम का किरदार अभिनय किया था जो की एक कैमिओ किरदार था।

    साल 2016 में पल्लवी ने ऑस्ट्रेलियन फिल्म ‘लायन’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘प्रमा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म के निर्देशक ‘गार्थ डेविस’ थे और फिल्म में मुख्य किरदारों को देव पटेल, रूनी मारा, डेविड वेंहैं, प्रियंका बोस दीप्ति नवल, नवाज़जुदीन सिद्दीके, सनी पवार और तन्निष्ठा चटर्जी ने दर्शाया था। यह फिल्म तीन अलग अलग भाषाओ में रिलीज़ हुई थी जो की हिंदी, बंगाली और अंग्रेजी भाषा थी।

    साल 2017 की शुरुआत पल्लवी शारदा ने हिंदी फिल्म ‘बेगम जान’ के साथ किया था। इस फिल्म के निर्देशक ‘सृजित मुख़र्जी’ थे और फिल्म में मुख्य किरदारों को विद्या बालन, इला अरुण, नसीरुद्दीन शाह, राजित कपूर, विवेक, चंकी पांडेय, गौहर खान, पल्लवी शारदा और मिष्टी ने अभिनय किया था। फिल्म में पल्लवी ने ‘गुलाबो’ नाम का किरदार अभिनय किया था।

    उसी साल उन्होंने ऑस्ट्रेलियन फिल्म ‘पल्स’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में पल्लवी ने ‘तान्या कलचुरी’ नाम का किरदार अभिनय किया था।

    साल 2019 में पल्लवी शारदा ने ‘स्ट्राइक बैक’ में अभिनय किया था, जिसमे उन्होंने ‘समीरा शाह’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इसके बाद उन्हें फिल्म ‘ट्रैंगल’ में देखा गया था जहाँ उन्होंने ‘एलेक्स’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इसके बाद उन्हें ‘बीचम हाउस’ नाम की ब्रिटिश टीवी सीरीज में देखा गया था, जिसमे उन्होंने ‘चन्द्रिका’ नाम का किरदार अभिनय किया था।

    पल्लवी शारदा के आने वाले फिल्मो की बात करे तो उन्हें आगे ‘टॉम एंड जेरी’ में देखा जायगा। इस फिल्म में पल्लवी ‘प्रीता’ नाम का किरदार अभिनय करती हुई दिखेंगी।

    पल्लवी शारदा का निजी जीवन

    पल्लवी शारदा के लव लाइफ की बात करे तो वो फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रही हैं। उनके पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में बर्गर, सेरेड़ सालमोन और वैनिला आइस क्रीम पसंद है। पल्लवी के पसंदीदा अभिनेता रनबीर कपूर, अनिल कपूर, नवाज़ुद्दीन सिद्दीके और मनोज बाजपाई हैं। अभिनेत्रियों में उन्हें माधुरी दीक्षित, श्रीदेवी और विद्या बालन पसंद हैं।

    पल्लवी के हॉबी की बात करे तो उन्हें योगा करना और डांस करना बहुत पसंद है। पल्लवी ने भरतनाट्यम का डांस भी सीखा है। घूमने की जगहों में पल्लवी को केरेला और गोआ पसंद है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *