Thu. Mar 28th, 2024

    लिसा हेडन भारतीय फिल्मो की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से हैं। उन्होंन हिंदी फिल्मो में अभिनय किया है। लिसा बॉलीवुड में अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक्स के लिए भी बहुत प्रसिद्ध हैं। उन्होंने साल 2010 से अपने अभिनय की शुरुआत हिंदी फिल्मो से की थी। उनके द्वारा अभिनय किए गए फिल्मो की बात करे तो उन्होंने आइशा, रास्कल्स, क्वीन, हॉउसफुल 3, ऐ दिल है मुश्किल जैसी फिल्मो में अभिनय किया है।

    इसके अलावा लिसा हेडन को टीवी शो ‘इंडिअस नेक्स्ट टॉप मॉडल’, ‘द ट्रिप’ और ‘टॉप मॉडल इंडिया’ जैसे शोज में अपनी भागेदारी दर्शाते हुए देखा गया है। लिसा ने ऑस्ट्रेलिया में ही अपने मॉडलिंग के करियर की शुरुआत कर दी थी। बहुत कम समय में लिसा हेडन ने अपना नाम भारत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल कर लिया है।

    लिसा हेडन का प्रारंभिक जीवन

    लिसा हेडन का जन्म 17 जून 1986 को चेन्नई, तमिल नाडु में हुआ था। लिसा का पूरा नाम ‘एलिज़ाबेथ मारी हेडन’ है। लिसा के पिता का नाम ‘वेंकट’ है और वो तमिल के रहने वाले हैं। उनकी माँ का नाम ‘एना हेडन’ है और वो ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली हैं। लिसा की एक बहन हैं जिनका नाम ‘मल्लिका हेडन’ है।

    लिसा हेडन ने अपने ग्रेजुएशन की डिग्री साइकोलॉजी के विषय में प्राप्त की थी। पहले उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपने व्यवसाय जीवन की शुरुआत की थी। उसके बाद लिसा ने भारत में अपने मॉडलिंग की शुरुआत साल 2007 से की थी। एक सफल मॉडल बनने के बाद उन्होंने फिल्मो में अभिनय करना शुरू किया था। इसके अलावा उन्होंने एक फैशन डिज़ाइनर के तौर पर भी काम किया है।

    व्यवसाय जीवन

    लिसा हेडन का मॉडलिंग का सफर

    लिसा हेडन जब 18 साल की थीं तब उन्होंने एक योग टीचर बनने का सपना देखा था। मॉडलिंग करने का विचार लिसा को उनके एक दोस्त ने दिया था। उसके बाद उन्होंने मॉडलिंग में एक बार खुदको आज़माने का सोचा था और इसकी शुरुआत की थी। उन्होंने अपने मोडेलिंग की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया में ही की थी, जहाँ उनका पहला असाइनमेंट ‘स्ट्रेच मार्क क्रीम’ का था। इसके बाद उनकी बहन ‘मल्लिका हेडन’ ने उन्हें भारत में आकर अपने मॉडलिंग के काम को आगे बढ़ने का विचार दिया था, जिसके बाद लिसा ने साल 2007 में भारत आने का फैसला लिया था।

    भारत आने के बाद लिसा ने सबसे पहले ‘विल्स लाइफस्टाइल इंडिया फैशन वीक’ में रैंप वॉक किया था। इसके बाद उन्होंने ‘एचडीआईएल – इंडिया कौचर वीक’ में भी रैंप वॉक किया था। लिसा को ‘लैक्मे’ ब्रांड के लिए भी काम करते हुए देखा गया था। लिसा ने मॉडलिंग के दौरान ही कुछ टीवी विज्ञापनों में भी अपने अभिनय को दर्शाने की शुरुआत की थी। उन्होंने हुंडाई आई20, इंडिगो नेशन, मिंत्रा.कॉम और ब्लेंडर प्राइड जैसे प्रोडक्ट्स के लिए काम किया है।

    साल 2010 में लिसा ने अभिनेता ह्रितिक रोशन के साथ भी एक विज्ञापन में अभिनय किया था। इसके बाद लिसा हेडन ने फोटोग्राफर ‘पीटर लिंडबर्ग’, ‘रोसिए हंटिंग्टन – व्हिटेली’ और ‘आंद्रेआ डीएकोनू’ के साथ ‘नीराव मोदी’ के लिए शूट किया था।

    साल 2008 और साल 2011 में लिसा को ‘वेर्वे’ के मैगज़ीन के कवर पेज में भी देखा गया था। अप्रैल, मई 2009 और अप्रैल, मई 2010 में ‘एल्ले’ के कवर पेज में भी उन्हें देखा गया था। ‘फेमिना’ के लिए लिसा ने अप्रैल 2009 में मॉडलिंग की थी। लिसा हेडन को साल 2009 में बेस्ट मॉडल का ख़िताब मिला था और उन्होंने साल 2011 में किंगफ़िशर केलिन्डर में अपनी मौज़ूदगी भी दर्शाई थी।

    लिसा हेडन का फैशन डिज़ाइनिंग का सफर

    लिसा हेडन ने अपनी ग्लोबल शैली से प्रेरित पहला कैप्सूल संग्रह लॉन्च करने के लिए एक ऑनलाइन शॉपिंग एप्प ‘मिंत्रा’ द्वारा अधिग्रहित लाइफस्टाइल ब्रांड ‘शेर सिंह’ के साथ सहयोग किया है। 14 फरवरी 2012 को, शेर सिंह चौहान ने अपने स्प्रिंग सीजन का ऑनलाइन अनावरण किया था। चंचल, पेस्टल, कोरल और टैन में, कुछ ड्रेसेस में लेस एम्बेलिशमेंट्स होते हैं और इन्हें बूट्स और जैकेट्स के साथ पेयर किया जा सकता है।

    लीसा की अपनी पसंद को बताते हुए, संजय गुलेरिया और शेर सिंह के सन्नी कैबरवाल से तर्क किया था और उन्होंने समझा भी की लिसा हेडन की ग्लोबल फैशन शैली एक अलग भारतीय पहचान बन सकती है। इसी बारे में एक बार उन्होंने कहा था की “बोहेमियन, आराम पहनने और संरचित कटौती के लिए जर्सी, मुझे यह सब पसंद है,” लिसा ने यह भी कहा था की “मेरी व्यक्तिगत शैली वह तरीका है जिससे मैं एक अपनी पसंदीदा कपड़ो को डिज़ाइन करती हूँ।” उनकी यह शेल्ली पूरी तरह भारतीय नहीं है लेकिन उन्होंने कुछ भारतीय समानों को अपने डिजाइनिंग में शामिल करने का सोचा है। ऐसा पहली बार हो रहा है की भारतीय मॉडल और अभिनेत्री अपने डिज़ाइन किए गए कपड़ो को अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुचाएंगी।

    लिसा हेडन का फिल्मो का सफर

    लिसा हेडन ने साल 2010 में अपने अभिनय की शुरुआत की थी। उन्हें एक कॉफ़ी शॉप में अभिनेता ‘अनिल कपूर’ ने देखा था, जिसके बाद कुछ दिनों के अंदर ही अनिल कपूर के एक एजेंट ने लिसा को फ़ोन किया था। लिसा को अनिल ने उनकी बेटी की फिल्म ‘आइशा’ में एक सहायक किरदार को दर्शाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे लिसा ने अभिनय करने का फैसला लिया था।

    इस फिल्म के निर्देशक ‘राजश्री ओझा’ थे और फिल्म में मुख्य किरदार को अभिनेता अभय देओल और अभिनेत्री सोनम कपूर ने निभाया था। यह फिल्म ‘जाने ऑस्टन’ द्वारा लिखी गई किताब ‘एमा’ और अंग्रेज़ी फिल्म ‘क्लूलेस’ से प्रेरित होकर बनाया गया था। फिल्म में लिसा ने ‘आरती मेनोन’ नाम का किरदार अभिनय किया था जो न्यू यॉर्क से भारत लौटी थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस में कुछ खास सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद लिसा ने न्यूयोर्क सिटी से तीन महीने का अभिनय का कोर्स किया था और साथ ही मुंबई में भी अभिनय सीखा था।

    साल 2011 में लिसा को फिल्म ‘रास्कल्स’ में देखा गया था, जिसमे उन्होंने ‘डॉली’ नाम का किरदार अभिनय किया था। साल 2012 में उन्होंने तेलुगु फिल्मो में भी अपने अभिनय की शुरुआत की थी। उनकी पहली तेलुगु फिल्म का नाम ‘रचा’ था और उन्होंने इस फिल्म के एक गाने में डांस किया था।

    साल 2014 में लिसा हेडन ने हिंदी फिल्म ‘क्वीन’ में एक सहायक किरदार को दर्शाया था। फिल्म में मुख्य किरदार को कंगना रनौत ने दर्शाया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘विजयलक्ष्मी’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म में लिसा के किरदार की क्रिटिक्स द्वारा बहुत तारीफ की गई थी। फिल्म को दर्शको ने भी बहुत पसंद किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में भी बेहतरीन कमाई की थी। इसी साल लिसा को हिंदी फिल्म ‘द शौक़ीन’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘अहाना’ नाम का किरदार अभिनय किया था। फिल्म को दर्शको ने कुछ खास पसंद नहीं किया था, लेकिन लिसा के अभिनय की इस बार भी तारीफ की गई थी।

    साल 2016 में लिसा ने हिंदी फिल्म ‘संता बंता प्राइवेट लिमिटेड’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने ‘क्वीन तनेजा’ नाम का किरदार अभिनय किया था। इसके बाद इसी साल उन्होंने ‘हाउसफुल 3’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में लिसा ने ‘जनुमा पटेल’ उर्फ़ ‘जेनी’ नाम का किरदार दर्शाया था। इस फिल्म को दर्शको ने बहुत पसंद किया था और फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस में बेहतरीन कमाई की थी।

    इसके बाद साल 2016 में ही लिसा को ‘करन जौहर’ द्वारा निर्देशित फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में भी लिसा ने सहायक किरदार दर्शाया था और मुख्य किरदारों को ऐश्वर्या राय बच्चन, रनबीर कपूर और अनुष्का शर्मा ने दर्शाया था।

    लिसा हेडन ने टीवी शोज में भी अपनी प्रस्तुति दर्शाई है। उन्होंने सबसे पहले साल 2015 में एमटीवी इंडिया के शो ‘इंडियास नेक्स्ट टॉप मॉडल’ में होस्ट और जज की भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस शो के 2 सीजनो को होस्ट और जज किया था। साल 2016 में भी लिसा ने बिंदास के शो ‘द ट्रिप’ में अभिनय किया था। यह एक वेब टेलीविज़न शो था, जिसमे लिसा ने ‘शोनाली’ नाम का किरदार दर्शाया था। इसके बाद साल 2018 में कलर्स इंफिनिटी के शो ‘टॉप मॉडल इंडिया’ में एक बार फिर से होस्ट और जज की भूमिका निभाई थी। फिलहाल वो अपने डिजाइनिंग के काम में ज्यादा समय दे रही हैं।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2014, फिल्म ‘क्वीन’ के लिए ‘वोग ब्यूटी अवार्ड्स फॉर बेस्ट ब्रेकथ्रू’ का अवार्ड मिला था।
    • 2015, फिल्म ‘क्वीन’ के लिए ‘लायंस गोल्ड अवार्ड्स फॉर फेवरेट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल’ का अवार्ड्स मिला था।

    लिसा हेडन का निजी जीवन

    लिसा हेडन के लव लाइफ की बात करे तो उन्होंने सबसे पहले ‘करन भोजवानी’ को डेट किया था। इनके साथ ब्रेकअप के बाद, लिसा ने ब्रिटिश बिजनेसमैन ‘डिनो लालवानी’ को डेट करना शुरू किया था। इन दोनों ने अक्टूबर 2016 में एक दूसरे से शादी कर ली थी। लिसा ने माँ बनने की खबर इंस्टाग्राम पर बताई थी।

    इसके बाद मई 2017 में उन्होंने अपने बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम ‘जैक लालवानी’ रखा गया था। लिसा हेडन के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उनोको खाने में सबसे ज़्यादा बिरयानी पसंद है। उनके पसंदीदा अभिनेता ह्रितिक रोशन और रनबीर कपूर हैं।

    अभिनेत्रियों में उन्हें करीना कपूर, विद्या बालन, जूलिया रोबर्ट, सिंडी क्रौफोड और लिंडा एवेंजलिस्ट पसंद हैं। लिसा का पसंदीदा रंग काला और सफ़ेद है। लिसा की हॉबी योग करना, तैरना और घूमना है। घूमने की जगहों में उन्हें ब्राज़ील और बाली पसंद है। लिसा हेडन ने भरतनाट्यम का नाच भी सीखा है और उनके गुरु श्यामक दवर हैं।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *