Fri. Apr 19th, 2024
    anushka sharma biography in hindi

    अनुष्का शर्मा हिंदी फिल्मो में सबसे अधिक लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। इसी के साथ उनका नाम सबसे महंगी अभिनेत्रियों में भी शामिल है। अनुष्का ने अपने अभिनय की शुरुआत बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ की फिल्म के साथ किया था। पहनी पहली ही फिल्म के साथ अनुष्का ने लोकप्रियता पानी शुरू की थी और धीरे धीरे वो कम समय में ही बॉलीवुड की टॉप हिरोइनो में से एक बन गई थी।

    इनका नाम बॉलीवुड की सबसे लम्बे कद वाली अभिनेत्रियों में भी शामिल है। एक मॉडल के रूप से अपने व्यवसाय को शुरू करने वाली लड़की ने बॉलीवुड के 3 खान, शाहरुख़ खान, सलमान खान, आमिर खान, के साथ काम किया है। इनकी और आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ तो 700 करोड़ से भी अधिक की कमाई करने वाली फिल्म के रूप में दर्ज है जिसका रिकॉर्ड फिलहाल तक कोई और फिल्म थोड़ नहीं पाई है।

    अनुष्का ना केवल एक अभिनेता हैं बल्कि उनको एक फिल्म प्रोडूसर और एक फैशन डिज़ाइनर के रूप में भी जाना जाता है।

    अनुष्का शर्मा का प्रारंभिक जीवन

    अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ था। उनके पिता का नाम ‘कर्नल अजय कुमार शर्मा’ है जो एक सेना अधिकारी हैं। उनकी माँ का नाम ‘आशिमा शर्मा’ है जो घर परिवार की देख रेख करती हैं। अनुष्का के पिता उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं और उनकी माँ एक गढ़वाली परिवार से तलूक रखती हैं।

    अनुष्का का एक बड़ा भाई है। भाई का नाम ‘कर्णेश शर्मा’ है जो पेशे से एक फिल्म निर्माता हैं। पहले कर्णेश शर्मा ने मर्चेंट नेवी में काम किया था। अनुष्का ने अपना बचपन बैंगलोर में बिताया था और वही पली बड़ी थी। अनुष्का ने अपने स्कूल की पढाई ‘आर्मी स्कूल’ से पूरी की थी और ‘माउंट कार्मेल कॉलेज’ से आर्ट्स के विषय में डिग्री प्राप्त की थी।

    अनुष्का शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि एक सेनापति की बेटी होने के नाते उनके पिता ने उन्हें एक अच्छी व्यक्ति के रूप में आकार देने और उनके जीवन में योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साल 2012 में ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के साथ हुए एक इंटरव्यू में अनुष्का ने यह भी कहा था की “मैं यह कहने में गर्व महसूस करता हूं कि मैं एक अभिनेता होने के अलावा एक सेना अधिकारी की बेटी भी हूँ।”

    अनुष्का शर्मा का व्यवसायिक जीवन

    शुरुआती दौर

    अनुष्का अपने व्यवसाय को एक जॉर्नलिस्म के रूप में आगे बढ़ाना चाहती थी क्युकी उन्हें अभिनय या मॉडल बनने में कोई रूचि नहीं थी। अनुष्का ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई खत्म करने के बाद अपने मॉडलिंग के करियर को आगे बढ़ाने का सोचा था और इसी वजह से मुंबई आने का फैसला लिया था। उन्होंने अपना नाम ‘एलीट मॉडल मैनेजमेंट’ से जोड़ा था और ‘प्रसाद बिदपा’ द्वारा मॉडलिंग की तैयारी की थी।

    साल 2007 में अनुष्का ने ‘लक्मे फैशन वीक’ में डिजाइनर ‘वेंडेल रोड्रिक्स’ के ‘लेस वैम्प्स’ शो से अपने रनवे की शुरुआत की थी और इसी दौरान उन्हें ‘स्प्रिंग समर 2007 कलेक्शन’ में अंतिम मॉडल के रूप में चुना गया था। इसके बाद उन्होंने सिल्क एंड शाइन, व्हिस्पर, नाथेला ज्वेलरी और फिएट पालियो ब्रांड के लिए अभियान किया था।

    अनुष्का ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था की “मुझे लगता है कि मैं अभिनय करने के लिए ही पैदा हुई थी। मैं रैंप पर चलती थी और मुस्कुराती थी और वहां बैठे लोग मुझे ‘हमें एक ब्लेंक लुक दें’ कहते थे। बिना मुस्कुराए रहना, यह वास्तव में बहुत मुश्किल था।” मॉडलिंग के दौरान अनुष्का शर्मा ने एक एक्टिंग स्कूल में भी अपना नाम लिखवाया था और फिल्म भूमिकाओं के लिए ऑडिशन देने लगी थी।

    अनुष्का ने अपने फिल्मो में अभिनय की शुरुआत साल 2008 से किया था। उन्होंने सबसे पहले ‘आदित्य चोपड़ा’ द्वारा निर्देश की गई फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में अनुष्का ने अभिनेता ‘शाहरुख़ खान’ के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म को देखने के बाद लोगो ने फिल्म को बहुत पसंद किया था और क्रिटक्स ने भी फिल्म के लिए अच्छी टिप्पड़िया दी थी।

    अनुष्का के अभिनय के लिए कुछ लोगो ने अच्छा कहा था तो कुछ ने उन्हें और मेहनत करने की सलाह दी थी। फिल्म ने बहुत बेहतरीन कमाई के साथ अपना नाम उस साल की टॉप फिल्मो में शामिल किया था। अगले 2 सालो बाद अनुष्का ने परमीत सिंह द्वारा अभिनय की गई फिल्म ‘बदमाश कंपनी’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में अनुष्का ने शाहिद कपूर, वीर दस, मियांग चंग के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म ने भी कुछ अच्छी तो कुछ बुरी टिप्पड़ियो के साथ ठीक ठाक कमाई की थी।

    अनुष्का शर्मा का फिल्मो का सफल सफर

    साल 2010 में अनुष्का ने अभिनेता ‘रणवीर सिंह’ के साथ फिल्म ‘बैंड बाजा बरात’ में अभिनय किया था। यह फिल्म अभिनेता ‘रणवीर सिंह’ की पहली फिल्म थी। इस फिल्म में अनुष्का और रणवीर ने वेडिंग प्लानर के रूप में काम किया था। अनुष्का का नाम ‘षुरूति’ था और रणवीर का नाम ‘बिट्टू’ था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक सफल पिक्चर का करार दिया गया था और साथ ही अनुष्का और रणवीर की जोड़ी को भी बहुत पसंद किया गया था। इस फिल्म से अनुष्का के अभिनय की तारीफ होने लगी थी। यहाँ से अनुष्का ने अपने अभिनय की बदौलत और भी अधिक लोकप्रियता हासिल करनी शुरू कर दी थी।

    साल 2011 में अनुष्का ने फिल्म ‘पटिआला हाउस’ में अभिनेता ‘अक्षय कुमार’ के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म में एक ऐसे क्रिकेटर की कहानी बताई गई थी जो एक हिंदुस्तानी होने के बाद भी इंग्लैंड की टीम का हिस्सा बनता है और अपने पिता के कहने पर अपनी खुशियों की क़ुरबानी देते हुए क्रिकेट खेलना छोड़ देता है। इस फिल्म में अनिष्का शर्मा ने अक्षय कुमार की प्रेमिका का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म को लोगो ने ठीक ठाक पसंद किया था, लेकिन फिर भी क्रिस्टस द्वारा फिल्म को कुछ खास टिप्पड़ि नहीं मिली थी।

    अनुष्का को एक बार फिर अपने अभिनय के लिए बुरी टिप्पड़ियां सुनने को मिली थी। इसके बाद अनुष्का ने दूसरी बार अभिनेता रणवीर सिंह के साथ एक ही फिल्म में अभिनय किया था। इस फिल्म का नाम ‘लेडीज वर्सेज रिकी भेल’ था। इस फिल्म को लोगो ने पसंद किया था और साथ ही अनुष्का को इस फिल्म में ठीक ठाक तारीफे मिली थी। इस फिल्म के बाद अनुष्का ने थोड़ी और सफलता को अपने व्यवसाइक जीवन में महसूस किया था।

    साल 2012 में अनुष्का शर्मा ने यश चोपड़ा की फिल्म ‘जब तक है जान’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ ने मुख्य किरदारों को दर्शाया था। यह फिल्म अनुष्का की ‘यशराज फिल्म्स’ के साथ पांचवी और शाहरुख़ खान के साथ उनकी दूसरी फिल्म थी।

    इस फिल्म में अनुष्का ने एक डिस्कवरी चैनल के रिपोर्टर ‘अकीरा राय’ का किरदार अभिनय किया था, जो एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता होने के सपने की चाह रखती है। इस फिल्म ने एक अच्छी कमाई के साथ अपना नाम हिट फिल्मो की लिस्ट में शामिल किया था। इस फिल्म में अनुष्का को बहुत सराहा गया था।

    साल 2013 में अनुष्का को फिल्म ‘मटरू की बिजली का मन्डोला’ में देखा गया था। इस फिल्म में अनुष्का ने अभिनेता इमरान खान के साथ रोमांस किया था। फिल्म में इन दोनों के अलावा अभिनेता पंकज कपूर और शबाना आज़मी ने भी अभिनय किया था। इस फिल्म में अनुष्का ने एक हरयाणवी लड़की का किरदार निभाया था। फिल्म की रिलीज़ के बाद इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर असफलता का सामना करना पड़ा था। इस फिल्म के बाद अनुष्का ने अपने सबसे हिट फिल्म में अभिनय किया था। इस फिल्म का नाम ‘पीके’ था।

    यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर साल 2014 में आई थी। इस फिल्म में अनुष्का ने एक रिपोर्टर का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म को एक धार्मिक रूप में दर्शाते हुए भगवानो के नाम पर किए जाने वाले ढोंग को और साथ ही लूट पाट को भी दर्शाया गया था। यह फिल्म अभी तक की बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाई जाने वाली फिल्म के रूप में जानी जाती है। इस फिल्म ने कुल 7 बिलियन की कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में अपना नाम टॉप पर दर्ज किया है।

    साल 2015 में अनुष्का को फिल्म ‘एन एच 24’ में देखा गया था। यह फिल्म एक थ्रिलर फिल्म थी। वैसे तो इस फिल्म ने बोक्सस ऑफिस में बहुत ही ख़राब प्रदर्शन किया था लेकिन अनुष्का ने इस फिल्म में एक अलग किरदार दर्शाया था जिसकी वजह से उन्हें कई अवार्ड्स फंक्शन्स में नामांकित किया गया था। क्रिटिक ने भी अनुष्का की इस फिल्म में किए गए अभिनय के लिए कुछ अच्छी तो साथ ही कुछ बुरी टिप्पड़िया दी थी।

    इसी साल अनुष्का शर्मा को अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में अभिनेता रनबीर कपूर के साथ अभिनय करते हुए देखा गया था। इस फिल्म में अनुष्का ने साल 1950 – 1960 की हीरोइन जैसा लुक दर्शाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही बहुत नकारात्मक टिप्पड़ियां पाई और बॉक्स ऑफिस की फ्लॉप लिस्ट में अपना नाम शामिल किया था। इस फिल्म के बाद अनुष्का ने साल 2015 में ही ज़ोया अख़्तर द्वारा निर्देश की गई फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, शेफाली शाह और फ़रहान अख़्तर के साथ अभिनय किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में ठीक ठाक कमाई के साथ अपना नाम सफल फिल्म के रूप में दर्ज किया था।

    अनुष्का ने साल 2016 में एक बार फिर यशराज फिल्म्स में ‘अली अब्बास जफर’ द्वारा निर्देश की गई रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘सुल्तान’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में अनुष्का ने अभिनेता सलमान खान के साथ अभिनय किया था। उन्होंने फिल्म में हरियाणा की एक पहलवान ‘आरफ़ा हुसैन’ की भूमिका निभाई थी, जिसने सलमान खान के किरदार को भी पहलवानी के खेल के लिए प्रोत्साहित किया होता है और फिर उन दोनों की शादी हो जाती है।

    अनुष्का शर्मा शुरू में इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए संकोच कर रही थी क्योंकि उनके पास एक पहलवान के किरदार को दर्शाने का कोई भी अंदाजा नहीं था। इस फिल्म के लिए अनुष्का ने कई सारी पहलवानो की बातो को समझा था। इन्होने अपने एक इंटरव्यू में कहा था की, “लोगों की धारणा होती है की हरयाणा कि सभी पहलवान बहुत बड़े हैं।”

    अनुष्का शर्मा ने इस खेल को सिखने के लिए छह हफ्तों तक ट्रेनिंग ली थी, हरियाणवी भाषा बोलनी सीखा थी और साथ ही हरयाणा में जाकर वहां की महिला पहलवानों के साथ बातचीत भी की थी। इस फिल्म को क्रिटिक द्वारा कुछ अच्छी तो कुछ बुरी टिप्पड़िया मिली थी लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में एक बेहतरीन शुरुआत की थी। जनता को यह फिल्म बहुत पसंद आई थी और इसलिए फिल्म ने कुल 5 बिलियन की कमाई के साथ अपना नाम उस साल की टॉप लिस्ट में दर्ज किया था। साल 2016 में अनुष्का शर्मा ने करन जौहर द्वारा निर्देश की गई फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, रनबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभिनय किया था। इस फिल्म के गानों को दर्शको ने पसंद किया था। क्रिटिक्स ने भी फिल्म को ठीक ठाक बताया था। इस फिल्म के पहले भाग को सभी ने बहुत पसंद किया था लेकिन फिल्म के दूसरे भाग से दर्शक थोड़े नाखुश दिखे थे। फिल्म ने कुल 2 बिलियन की कमाई के साथ अपना नाम हिट फिल्मो की लिस्ट में शामिल कर लिया था।

    साल 2017 में अनुष्का शर्मा को थोड़े से समय के लिए संघर्ष करना पढ़ा था। अनुष्का ने फिल्म ‘फिल्लौरी’ से उस साल की शुरुआत की थी। फिल्म को दर्शको ने बिलकुल भी पसंद नहीं किया था और फिल्म बोक्सस ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद अनुष्का को फिल्म ‘परी’ में देखा गया था। यह एक होर्रर थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में पहली बार अनुष्का ने एक भूत का किरदार अभिनय किया था। इस फिल्म को जनता ने पसंद किया था और फिल्म ने कुल 400 मिलियन तक की कमाई की थी।

    इसके बाद अनुष्का को साल 2018 की फिल्म ‘संजू’ में एक लेखिका के किरदार को दर्शाते हुए देखा गया था। अनुष्का ने इस फिल्म में छोटा सा किरदार दर्शाया था लेकिन वो एक एहम किरदार शाबित हुआ था। यह फिल्म हिंदी फिल्मो के अभिनेता ‘संजय दत्त’ की बायोपिक थी जिसमे उनके ज़िंदगी के कुछ ऐसे किस्सों को दर्शाया था जो उनपर लगे टैररिस्ट होने के इल्ज़ामो को गलत साबित करता है। इस फिल्म ने कुल 5 बिलियन की कमाई के साथ अपना नाम टॉप लिस्ट पर दर्ज किया था। उसी साल अनुष्का ने वरुण धवन के साथ फिल्म ‘सुई धागा’ में अभिनय किया था। इस फिल्म में अनुष्का ने एक गांव की महिला का किरदार अभिनय किया था जो वरुण धवन की बीवी भी थी। इस फिल्म में अनुष्का के किरदार की सराहना हुई थी। इस फिल्म ने कुल 125.09 करोड़ की कमाई के साथ अपना नाम सफल फिल्मो की लिस्ट में दर्ज किया था।

    साल 2018 में ही अनुष्का को एक बार फिर शाहरुख़ खान की फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। इस फिल्म में अनुष्का ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ सेह कलाकार के रूप में काम किया था। इस फिल्म में अनुष्का ने सेरेब्रल पाल्सी की बीमारी से पीड़ित एक नासा वैज्ञानिक की भूमिका निभाई थी। अपने इस किरदार को निभाने के लिए अनुष्का ने इस बीमारी से सम्बंधित कुछ डॉक्टरों से मुलाकात की थी और कुछ पेशेंट को भी देखा था। अपने इस किरदार को दर्शाने के दौरान उन्होंने शॉट्स के बीच व्हीलचेयर का उपयोग करने के विचार को चुना था।

    अनुष्का शर्मा का निजी जीवन

    अनुष्का शर्मा के लव लाइफ की बात करे तो अनुष्का ने अपने मॉडलिंग के सफर में एक ‘ज़ोहेब युसूफ’ नाम के व्यक्ति को डेट किया था, जिसकी जानकारी बहुत कम लोगो के पास थी। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद अनुष्का ने अभिनेता ‘रणवीर सिंह’ को डेट करना शुरू किया था।

    इनकी मुलाकात फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के दौरान हुई थी और वही से शुरू हुआ था इन दोनों का प्यार का सफर। इन दोनों के बीच बढ़ रही दूरियों की वजह से इन दोनों ने आपसी सहमति से अपने इस रिश्ते को ख़त्म करने का फैसला लिया था और साथी ही एक अच्छे दोस्त बनके रहने रहने का वादा भी किया था। अपने ब्रेकअप के बाद भी इन दोनों को अक्सर एक ही जगह पर वक़्त बिताते और फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में रोमांटिक किरदारों को दर्शाते हुए देखा गया था।

    रणवीर सिंह के बाद अनुष्का का नाम क्रिकेटर ‘विराट कोहली’ के साथ जुड़ने लगा था। विराट और अनुष्का की मुलाक़ात एक टीवी विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। यह दोनों ही ब्रांड ‘क्लियर’ के ब्रांड अम्बैसेडर थे। वही से शुरू हुआ था अनुष्का और विराट की दोस्ती का सफर और इसके बाद उन दोनों को एक साथ कई सारे विज्ञापनों में देखा गया था। कभी ब्रेकअप की तो कभी फिर एक साथ होने की खबरें के चलते चलाते, उन दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में जाकर शादी की थी।

    इन सबके अलावा अनुष्का को अक्सर दान धर्म के कामो के लिए जाना जाता है। इन्होने कई एनजीओ के लिए अपनी तरफ से अपना योगदान दिया है। उन्होंने साल 2015 में नेपाल में आए भूकंप से हुए नुक्सान के लिए कुछ अभियानों में शामिल होकर नेपाल के नागरिकों की मदद की थी। साल 2016 में अनुष्का ने ‘हिजड़ा’, यानी महिला और पुरुष के अलावा होने वाला तीसरा जेंडर, उनके लिए उनका समर्थन किया था।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *