Thu. Mar 28th, 2024
    अपने तीन महीने का सफर देख भावुक हो गए सभी घरवाले

    बिग बॉस 12” का पिछली एपिसोड काफी भावुक कर देने वाला एपिसोड था। बिग बॉस ने बचे पांच प्रतियोगियों को एक स्पेशल विडियो के जरिये, अपने तीन महीने का सफ़र देखने का मौका दिया। बचे हुए पांच प्रतियोगियों के नाम हैं-दीपिका इब्राहिम, रोमिल चौधरी, श्रीसंत, दीपक ठाकुर और करणवीर बोहरा। घर में बिताये अपने सबसे बेहतरीन लम्हों को देख घरवाले भावुक हो गए और विडियो के बीच ही रोने लगे।

    सबसे पहले बारी आई दीपक ठाकुर की। उनका विडियो शुरू होता है उनके प्रशंसको से जो उन्हें फिनाले के लिए शुभकामनाएं देते हैं। घर में बिताये मजाकिया पल और सोमी के साथ उनके कई सारे लम्हे दिखाए गए। बिग बॉस ने दीपक के सबसे अच्छे लम्हों के साथ ये भी दिखाया कि उनमें ये शो जीतने की कितनी लालसा है। श्रीसंत और मेघा दधे के साथ हुई उनकी बहस को भी इस विडियो के जरिये दिखाया गया। फिर अंत में, बिग बॉस ने उन्हें पटाखा बुलाया। अपने सफ़र को देखकर दीपक रोने लगे।

    https://www.instagram.com/p/Br9XefrHBWL/?utm_source=ig_web_copy_link

    फिर आते हैं करणवीर बोहरा। विडियो शुरू होता है उनके फैंस के मेसेज के साथ। फिर केवी के मशहूर डायलाग दिखाए जाते हैं और बताते हैं कि कैसे इस घर में रहने के लिए उन्होंने अनोखी रणनीति अपनाई। फिर आगे उनके आलसपन और मजाकिया लम्हों को दिखाया जाता है। फैमिली स्पेशल एपिसोड में अपने बच्चो को देख केवी भावुक हो गए और फिर विडियो के अंत में उन्होंने बिग बॉस का इतना कीमती पाठ पढ़ाने के लिए शुक्रिया कहा। बिग बॉस ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके बाकी शो की तरह ये शो भी सुपरहिट हो जाए।

    https://www.instagram.com/p/Br9rZzDHrQ7/?utm_source=ig_web_copy_link

    श्रीसंत के विडियो में भी उनके सभी ख़ास पलों को दिखाया गया। उनके निष्कासन के बाद दीपिका के साथ हुई लड़ाई को भी दर्शाया गया। दीपक, सुरभि और रोमिल से मिली तीखी टिप्पणियों से श्रीसंत भावुक हो गए। विडियो में उन्हें कई बार रोता हुआ दिखाया गया। बिग बॉस ने दीपिका से सच्चा सम्बन्ध बनाने के लिए श्री की तारीफ की। फिर अंत में श्री ने उन्हें समझने के लिए बिग बॉस को धन्यवाद किया।

    https://www.instagram.com/p/Br-Oo9THqLj/?utm_source=ig_web_copy_link

    रोमिल की बारी आने पर, उनके और सोमी के रिश्ते को दिखाया जाता है। सुरभि और दीपक के साथ हुई लड़ाई और हैप्पी क्लब के बनने और अलग होने की प्रतिक्रिया को भी विडियो में दिखाया गया। घर में उन्हें कई बार अकेले छोड़ दिया गया था और इसी चीज़ को देखकर रोमिल थोड़े भावुक हो गए।

    https://www.instagram.com/p/Br930FmAD33/?utm_source=ig_web_copy_link

    दीपिका को दिखाए गए विडियो में, उनके यादगार लम्हों को दिखाया जाता है। उनके सफ़र के ऊँचे-नीचे पड़ाव को भी दर्शाया गया। उनके खिलाफ की गयी श्रीसंत की टिप्पणियों से भी दीपिका को रूबरू कराया गया। घर में बिताये खूबसूरत पलों को देख वे भी खुद के आंसू नहीं रोक पाई।

    https://www.instagram.com/p/Br-XSNcHCPu/?utm_source=ig_web_copy_link

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *