Fri. Apr 19th, 2024
    इंडियाज मोस्ट वांटेड: अर्जुन कपूर ने साझा किया फिल्म का लुभावना मोशन पोस्टर, कल आएगा टीज़र

    लग रहा है कि आज बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपने फैंस पर कुछ ज्यादा ही महरबान हैं। तभी तो पहले उन्होंने अपनी आगामी फिल्म “इंडियाज मोस्ट वांटेड” का एक दिलचस्प पोस्टर जारी किया और अब उन्होंने एक मोशन पोस्टर साझा किया है जिसमे एक चेहराविहीन पुरुष है जिस पर बहुत सारे शब्द लिखे हुए हैं।

    अर्जुन ने ये मोशन पोस्टर साझा करते हुए लिखा-“वह चेहराविहीन था। वह बेनाम था ,उसे इंडिया का ओसामा कहा जाता था। पेश कर रहा हूँ #इंडियाज मोस्ट वांटेड, वास्तविक घटनाओं पर आधारित एक कहानी। टीज़र आएगा कल।” आप भी देखिये ये लुभावना मोशन पोस्टर-

    https://www.instagram.com/p/BwRdkuUguJq/?utm_source=ig_web_copy_link

    अर्जुन ने इससे पहले, फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था जिसे दर्शको से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। पोस्टर को देख फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ रही है। पोस्टर साझा करते हुए, अर्जुन ने लिखा-“मैं बहुत गर्व के साथ आप सभी के सामने पेश कर रहा हूँ #इंडियाज मोस्ट वांटेड, वास्तविक घटनाओं से प्रेरित एक अविश्वसनीय कहानी। टीज़र आएगा कल।” देखिये उनका लुक-

    https://www.instagram.com/p/BwQ0kHmgwiY/?utm_source=ig_web_copy_link

    राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित फिल्म 24 मई को रिलीज़ हो रही है। फिल्म एक ऐसे गुप्त शिकार के बारे में है जो 2012 और 2014 के बीच देश के सबसे खतरनाक आतंकवादी को पकड़ने के लिए किया जाता है। फिल्म के निर्देशक ने मिड-डे को बताया-“ऐसे वक़्त पर जब दर्शको को सुपरहीरो फिल्में पसंद आ रही हैं, मेरी फिल्म वास्तविक हीरो के बारे में है जो ज़िन्दगी बचाता है और वास्तविक दुनिया में निर्धारित है।”

    इसके अलावा, अर्जुन इन दिनों आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनने वाली पीरियड-ड्रामा फिल्म ‘पानीपत‘ की शूटिंग कर रहे हैं जिसमे उनके साथ कृति सेनन और संजय दत्त भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे। पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित फिल्म इस साल 6 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।

    इसके बाद, उनकी झोली में इस वक़्त दिबाकर बनर्जी निर्देशित फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार‘ भी मौजूद हैं। फिल्म में उनकी पुरानी सह-कलाकार परिणीति चोपड़ा अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी।

    https://www.instagram.com/p/Ba5prtuA8pn/?utm_source=ig_web_copy_link

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *