Tue. Apr 23rd, 2024
    'पति, पत्नी और वो' बनाम 'पानीपत': बॉक्स ऑफिस पर होगी कार्तिक आर्यन और अर्जुन कपूर के बीच टक्कर

    बॉलीवुड में फिल्मो के बीच क्लैश आम बात है। कभी कभी एक फिल्म के चलते दुसरे को सहना पड़ता है, तो कभी कभी दोनों फिल्मो को ही दर्शको का बहुत प्यार मिलता है। और कभी कभी ऐसा होता है कि दोनों फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर फिसल जाती है। ऐसा ही एक क्लैश हमें साल के अंत में देखने को मिलेगा।

    कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडेय और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म ‘पति, पत्नी और वो‘ इस साल 6 दिसम्बर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। वही इसके साथ अर्जुन कपूर, कृति सैनन और संजय दत्त अभिनीत फिल्म ‘पानीपत‘ भी उसी दिन रिलीज़ हो रही है।

    फिल्म समीक्षक और व्यापार विश्लेषक तरन आदर्श ने ट्विटर जे जरिये इस खबर की सूचना दी। देखिये उनका ट्वीट-

    इस साल जितनी फिल्में रिलीज़ हो रही हैं, उसके मद्देनजर ये बात समझना इतना भी मुश्किल नहीं है कि फिल्म को सोलो रिलीज़ मिलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। जहाँ कार्तिक ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्म देकर खुद को बॉक्स ऑफिस प्रिंस साबित कर दिया है। वही दूसरी तरफ, अर्जुन ने भी इस पीरियड-ड्रामा फिल्म के लिए अपनी जान लगा दी है और ये उनका सबसे महत्वकांशी प्रोजेक्ट है जो बॉलीवुड में उनके लिए पूरा खेल बदल सकता है।

    इसलिए ये देखना दिलचस्प होगा कि कार्तिक बनाम अर्जुन की इस लड़ाई में कौन बाज़ी मारता है और कौन शिकस्त खाता है। दोनों फिल्मो का जॉनर अलग है इसलिए हो सकता है कि दोनों फिल्मो को ही मुनाफा हो जाए।

    https://www.instagram.com/p/BvYZBAjBgn0/?utm_source=ig_web_copy_link

    अब दोनों फिल्मो की बात की जाये तो, मुदस्सर अज़ीज़ निर्देशित ‘पति, पत्नी और वो’ 1978 में आई इसी शीर्षक का रीमेक होगी जिसमे संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर ने मुख्य किरदार निभाया था।

    वही दूसरी तरफ, अर्जुन की पीरियड-ड्रामा फिल्म ‘पानीपत’ का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर कर रहे हैं जिन्होंने ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित है जो 14 जनवरी, 1761 को लड़ा गया था। ये युद्ध अफ़ग़ानिस्तान के राजा अहमद शाह अब्दाली और मराठा साम्राज्य के नेता सदाशिवराव भाऊ के बीच हुआ था।

    https://www.instagram.com/p/BgSvp2VHYLw/?utm_source=ig_web_copy_link

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *