taapasi pannu, bhumi pednekar saand ki aankhस्रोत: ट्विटर

तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर, विनीत सिंह और प्रकाश झा की फिल्म ‘साँड़ की आँख ‘ के सेट से एक नई तस्वीर सामने आई है जिसमें आप तापसी और भूमि को पहचान ही नहीं पाएंगे। फिल्म के लिए दोनों अभिनेत्रियों का ट्रांसफॉर्मेशन लाजवाब है।

फिल्म तुषार हीरानंदानी के द्वारा निर्देशित की जा रही है और इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं रिलायंस एंटरटेनमेंट, निधि परमार  और अनुराग कश्यप।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने यह नई तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, “सांड की आँख के सेट्स से। तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर, विनीत सिंह और प्रकाश झा मुख्य भूमिकाओं में।”

फिल्म का यह पोस्टर भूमि ने साझा करते हुए लिखा है कि, “के ख़ुस्बू आन लाग री है…… दिखे कुछ कमाल का पक रेहा है।” जिसके जवाब में विनीत सिंह ने लिखा है कि, “अरे अरे.. थम जाओ तुम दोनों। यो के पका रही हो..?? फेर निशाना कौन लगावेगा साँड़ की आँख पे।”

यह फिल्म बहुत पहले ही बनने वाली थी लेकिन अनुराग कश्यप के सहयोगी विकास बहल के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले के बाद, फैंटम फिल्म्स विघटित हो गई थी और बढ़ते बजट के कारण अनुराग को यह फ़िल्म आगे बनाना मुश्किल लग रहा था।

यह फिल्म ऑक्टोजेरियन शार्पशूटर चंद्रो और प्रकाश तोमर पर एक बायोपिक है। उत्तर प्रदेश में फिल्म की शूटिंग के लिए, भूमि और तापसी को एक महीने के लिए तैयारी करनी थी और फ़िल्म में एंटीक हथियारों की आवश्यकता थी जो महंगे साबित हो रहे थे।

लेकिन अब फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सेट से आ रही तस्वीरें काफी बज्ज क्रिएट कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: ‘कलंक’ के सेट्स से सामने आई कुछ शानदार नई तस्वीरें, कल आ रहा है टीज़र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *