Sat. Apr 20th, 2024
    कुमकुम भाग्य: शब्बीर अहलूवालिया और सृति झा हुए शो के पांच साल पूरे होने पर भावुक

    टीवी शो “कुमकुम भाग्य” ने आज के दिन यानि 15 अप्रैल को पांच साल पूरे कर लिए हैं। इस लोकप्रिय शो में शबीर अहलूवालिया और सृति झा अहम किरदार निभाते हैं। और इसलिए शो की इस उपलब्धि पर दोनों भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर ये हार्दिक पोस्ट कर दिया।

    शबीर जो शो में अभी का किरदार निभाते हैं, उन्होंने एक पुरानी तस्वीर डाली और अपने फैंस को प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा-“यहाँ एक ऐसे शो का जश्न मना रहे हैं जो वक़्त की परीक्षा पर खरा उतरा और भाषाओँ की सीमा को लांघ गया। विश्व भर में आप सभी के लिए बड़ा वाला धन्यवाद और बहुत सारा प्यार उस प्यार के लिए जो आपने ‘कुमकुम भाग्य’ को दिया, हमेशा उसे टॉप पर रखने के लिए, मायने नहीं रखता वह कहा प्रसारित हो रहा है और किस भाषा में।”

    https://www.instagram.com/p/BwRLM_Th3Dj/?utm_source=ig_web_copy_link

    “हम एक टीम होने के नाते बहुत आभारी हैं कि आप लोगों ने हमे आपका आधे दशक तक मनोरंजन करने दिया। हम वास्तव में आशा करते हैं कि आप का प्यार केवल बढ़ता जाए और हम ज्यादा लम्बे समय तक आपका मनोरंजन कर पाए।”

    उन्होंने आगे अपनी टीम का भी धन्यवाद किया।

    शो की निर्माता एकता कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिये, शो को मिले प्यार के लिए दर्शको को धन्यवाद कहा। और साथ ही वह टीम से जुड़े लोगो का आभार व्यक्त करना भी नहीं भूली। देखिये उनका पोस्ट-

    https://www.instagram.com/p/BwRPPqIngS5/?utm_source=ig_web_copy_link

    अभिनेत्री सृति जो शो में प्रज्ञा का किरदार निभाती हैं, उन्होंने एकता की विडियो को रीपोस्ट किया और साथ ही खुद ने एक पोस्ट करते हुए अपनी टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि उन्हें इस शो में परिवार और सबसे करीबी दोस्त भी मिल गए हैं।

    https://www.instagram.com/p/BwRQFCjBP67/?utm_source=ig_web_copy_link

    “कुमकुम भाग्य” का पहला एपिसोड 2014 में प्रसारित हुआ था और कहानी अभी और प्रज्ञा की प्रेम-कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। हाल ही में, शो में 20 साल का लीप आया है और अब कहानी में दोनों की जुड़वाँ बेटी के बारे में दिखाया जाता है।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *