Thu. May 2nd, 2024
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2019: जानिए सुपरस्टार की उन पत्नियां के बारे में जो अपने करियर में बॉस हैं

    महिलाओं ने कई युगों तक अपने हक के लिए लड़ाई लड़ी है। चाहे वो स्कूल के बाद और पढ़ना हो, या शादी के बाद काम करना हो, महिलाओं ने ये सब करके बता दिया कि वो ना केवल पुरुषों के बराबर हैं बल्कि कुछ क्षेत्रों में पुरुषों से बेहतर भी साबित हो सकती हैं। आज जब पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है तो आइये हम बात करते हैं उन सितारों की पत्नियों के बारे में जिन्होंने ना केवल अपने सुपरस्टार पतियों का साथ दिया बल्कि इस चमक धमक की दुनिया में अपनी भी एक नयी पहचान बना ली-

    रजनीकांत एक ऐसे सुपरस्टार है जिनका नाम पूरी दुनिया में मशहूर है। जहाँ वह एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दिए जा रहे हैं, उनकी पत्नी लता हर सुख दुख में उनके साथ खड़ी रही और साथ में अपना करियर भी संभाल रही हैं। उन्होंने एक स्कूल खोला- द आश्रम और उसे सफलतापूर्वक चला रही हैं।

    https://www.instagram.com/p/Bfpq7hElzKY/?utm_source=ig_web_copy_link

    जब शाहरुख़ खान ने बॉलीवुड में कदम रखा था, तब उनकी शादी गौरी खान से हो गयी थी। जबकि किंग खान को अपना सिक्का ज़माने में कुछ वक़्त लगा, उनकी पत्नी उनके लिए मजबूत सहारे के रूप में नज़र आई। फिर उन्होंने अपना इंटीरियर डिजाईन का व्यापार खोल लिया और देखते ही देखते सबसे मशहूर इंटीरियर डिज़ाइनर बन गयी। अवार्ड्स जीतने के अलावा, उन्होंने इंडस्ट्री के कई दिग्गजों के घर को भी डिजाईन किया है।

    https://www.instagram.com/p/BrC5L08HMup/?utm_source=ig_web_copy_link

    आमिर खान और किरण राव की प्रेम-कहानी तो सब जानते ही हैं। दोनों की मुलाकात आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘लगान’ के सेट पर हुई थी। उसके बाद, किरण ने फिल्म ‘धोबी घाट’ की स्क्रिप्ट लिखी और निर्देशन किया। वह मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2015 की चेयरपर्सन भी रह चुकी हैं और उन्होंने एक मराठी गाना- ‘तूफ़ान आला’ भी गाया था।

    https://www.instagram.com/p/BuqxMngggJI/?utm_source=ig_web_copy_link

    अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी है। ट्विंकल एक अच्छी वक्ता और लेखक हैं। और वह अक्षय से शादी करने से पहले फिल्मों में अभिनय भी करती थी मगर उन्होंने अपना फिल्मी करियर छोड़ कर इंटीरियर डिजाइनिंग का करियर अपना लिया। जब उन्हें उसमे सफलता मिलने लगी तो उन्होंने लेखन में हाथ आजमाया।

    https://www.instagram.com/p/Bqt1o8hhcnH/?utm_source=ig_web_copy_link

    जॉन अब्राहम बॉलीवुड के सबसे हॉट अभिनेता हैं। उन्होंने शादी प्रिया रुंचाल नाम की लड़की से की जो लाइमलाइट की दुनिया से बिलकुल अलग हैं। वह एनआरआई वित्तीय विश्लेषक और निवेश बैंकर हैं।

    https://www.instagram.com/p/BubMWYvH0Td/?utm_source=ig_web_copy_link

    सिनेमाप्रेमियों की पहली पसंद बने आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप भी उनसे कुछ कम नहीं हैं। ताहिरा जो इन दिनों कैंसर की जंग जीतने के बाद, लोगों को प्रेरित कर रही हैं उन्होंने कुछ वक़्त पहले ‘टॉफ़ी’ नाम की फिल्म का निर्देशन किया था। इसके अलावा, वह एक लेखक भी हैं।

    https://www.instagram.com/p/BcuUyWLB1Sw/?utm_source=ig_web_copy_link

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *