Sat. Apr 27th, 2024
    सलमान खान की फ्लॉप फिल्मों पर किया टाइगर श्रॉफ ने सवाल

    बीता साल टाइगर श्रॉफ के लिए बेहद ही ख़ास रहा है और इसका कारण है उनकी पिछली फिल्म ‘बागी 2’। एक्शन-थ्रिलर फिल्म जिसमे उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने भी मुख्य किरदार निभाया था, वह बॉक्स ऑफिस पर 164.38 करोड़ रूपये कमा कर सुपरहिट बन गयी। फिल्म टाइगर के करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गयी।

    और ये साल भी अभिनेता के लिए उतना ही रोमांचक होने वाला है। पहले एक्शन स्टार की 10 मई को फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द इयर’ रिलीज़ हो रही है। पुनीत मल्होत्रा निर्देशित फिल्म से अनन्या पाण्डेय और तारा सुतारिया बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिर उनके पास, यश राज फिल्म्स की एक फिल्म है जिसमे उनके साथ उनके आइडल ऋतिक रोशन नज़र आयेंगे। और साथ ही उनकी झोली में ‘बागी’ फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म भी है।

    टाइगर हाल ही में, बॉलीवुड हंगामा से बातचीत कर रहे थे। एक सेशन के दौरान, उनसे पूछा गया कि वह बॉलीवुड के कुछ सितारों से क्या सवाल करेंगे। जब सलमान खान का नाम आया, तो अभिनेता ने कहा-“आपकी फ्लॉप फिल्म भी 100 करोड़ रूपये से ज्यादा कैसे कमा लेती है? हम ऐसा करने के लिए संघर्ष करते हैं। इसलिए, आप ऐसा कैसे कर लेते हैं? आपका राज़ क्या है? आप फ्रेम में कैसे खड़े रहते हैं और लोग कैसे आपके पीछे पागल हो जाते हैं? आप वो हासिल करने के लिए क्या करते हैं?”

    वैसे देखा जाये तो टाइगर का सवाल गलत नहीं था। अब चाहे सलमान की ‘रेस 3‘ हो या ‘ट्यूबलाइट’, दोनों फिल्मों बहुत तरह से पिटी थी मगर फिर दोनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देखा जाये तो दोनों ने 100 करोड़ रूपये के क्लब में प्रवेश तो कर ही लिया था। मगर सोचने वाली बात है, सलमान इसका क्या जवाब देंगे?

    https://www.instagram.com/p/Bu29gO1nuad/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BtFgmPGFVCh/?utm_source=ig_web_copy_link

    इस दौरान, सलमान इस साल ईद पर फिर फिल्म ‘भारत’ के साथ धमाका करने के लिए तैयार हैं। अली अब्बाज ज़फर निर्देशित फिल्म में कटरीना कैफ, तब्बू, जैकी श्रॉफ, दिशा पटानी और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा, उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ भी एक प्रेम-कहानी को साइन कर लिया है।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *