Thu. Mar 28th, 2024
    टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी निकले डिनर डेट से बाहर

    टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी लगभग दो सालों से एक-दूसरे के साथ नज़र आते हैं लेकिन कभी-भी उन दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते की बात को स्वीकार नहीं किया है। उन दोनों में क्या चल रहा है यह शायद ही कोई बता सकता है।

    पिछले साल अक्टूबर में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थीं और उसके बाद टाइगर ने यह भी कहा था कि दिशा और उनके बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ था।

    और अब टाइगर के पापा जैकी श्रॉफ ने इस कथित रोमांस के बारे में बात-चीत की है। मुंबई-मिरर से एक इंटरव्यू में श्रॉफ ने बताया कि उनका बेटा दिशा को डेट कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि, “25 साल की उम्र में टाइगर को एक दोस्त मिली जो लड़की थी। उसके पहले वह ऐसा नहीं था। दोनों का पैशन एक ही है। नृत्य और एक साथ वर्कआउट करना। वह आर्मी ऑफिसर्स के परिवार से आती है इसलिए वह अनुशासन का अर्थ जानती है। क्या पता आगे चलकर दोनों शादी कर लें और ज़िन्दगी भर के लिए दोस्त बन जाएं। इस समय दोनों सिर्फ दोस्त हैं।”

    टाइगर और दिशा ने वैलेंटाइन वीक में 14 फरवरी को कुछ ऐसा पोस्ट किया था जिससे उनके अफेयर की खबरों को और भी हवा मिल गई थी।  अपने चेहरे पर एक अजीबोगरीब लुक के साथ खुद की फोटो शेयर करते हुए टाइगर ने लिखा, “पीछे हटो, मैं टेकेन हूँ।” और उसी तरह का पोज देते हुए दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा,” किसी ने सवाल किया, और मैंने हां कह दिया। ”

    https://www.instagram.com/p/Bt2_rgkl_fM/

    https://www.instagram.com/p/Bt2y1yvnr8p/

    ‘बाघी 2’ में साथ काम करने वाले दिशा और टाइगर को अक्सर मुंबई और उसके आसपास डेट करते देखा जाता है। दिशा ने टाइगर की बहन कृष्णा और उनकी मां आयशा श्रॉफ के साथ भी अच्छा तालमेल साझा किया है। उन्हें अक्सर लंच आउटिंग पर बॉन्डिंग करते देखा गया है।

    यह भी पढ़ें: जानिये क्यों नहीं करना चाहती परिणीति चोपड़ा शादी?

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *