Tue. Mar 19th, 2024
    Aanand-L-Rai

    फिल्म निर्माता आनंद एल राय इस साल अपने प्रोडक्शन हाउस कलर येलो प्रोडक्शंस के तहत छह नई फिल्म परियोजनाओं के लिए तैयार हैं।

    निर्माता के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा है कि,“2019 में, हम कलर येलो प्रोडक्शंस में छह रोमांचक परियोजनाएं कर रहे हैं। प्रत्येक परियोजना की औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।”

    राय ने फिल्म उद्योग में “तनु वेड्स मनु रिटर्न्स”, “मुक्काबाज़” और “तुम्बड़” जैसी परियोजनाओं के साथ विश्वसनीयता बनाई है।

    फिल्म “न्यूटन” भी उनके खाते  जो 2017 में ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि थी।

    राय ने एक इंजीनियर के रूप में अपना करियर शुरू किया था, लेकिन जल्द ही इसे छोड़ दिया और मुंबई चले गए जहाँ उन्होंने अपने बड़े भाई टेलीविजन निर्देशक रवि राय की टेलीविजन श्रृंखला में सहायता करना शुरू कर दिया। बाद में उन्होंने अपने स्वयं के शो का निर्देशन शुरू किया।

    अंततः उन्होंने अपने निर्देशन की शुरुआत मनोवैज्ञानिक थ्रिलर ‘स्ट्रेंजर्स’ के साथ की। जिमी शेरगिल अभिनीत यह फिल्म  1951 की हिचकॉक फिल्म ‘स्ट्रेंजर्स ऑन ए ट्रेन’ पर आधारित थी।

    इसके बाद परमीत सेठी अभिनीत ‘थोड़ी लाइफ थोड़ा मैजिक’ (2008) आई। उन्होंने 2011 की रोमांटिक हिट फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ में कंगना रनौत के साथ सफलता हासिल की थी। 2013 में, उन्होंने ‘रांझणा’ का निर्देशन किया था जो अभिनेता धनुष की पहली बॉलीवुड फिल्म थी।

    उनकी 2015 की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु: रिटर्न्स’ को आलोचकों की प्रशंसा के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता मिली।

    ‘जीरो’ में आनंद ने शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ जैसे सितारों को भी निर्देशित किया है। हालाँकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई।

    यह भी पढ़ें: फिल्म एडिटर आदित्य वारियर के निधन पर निर्माता हंसल मेहता और ओनिर ने जताया शोक

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *