Mon. May 6th, 2024
अपनी शादी को गुप्त रखने के लिए, अनुष्का शर्मा ने रखा था अपने पति विराट कोहली का ये नाम...

जहाँ हाल ही में, दीपिका पादुकोणरणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ानिक जोनस ने अपने अफेयर को छुपाने के बाद, शादी से पहले दुनिया वालो के सामने अपने प्यार का एलान किया था, अनुष्का शर्माविराट कोहली उन जोड़ियो में से नहीं थे। उन्होंने ना केवल अपने अफेयर की किसी को कानों-कान खबर ना होने दी बल्कि शादी भी सबकी नजरो से दूर इटली में की।

उन्होंने 2017 दिसम्बर में, इटली में परिवारवालों और कुछ करीबी दोस्तों के बीच ही सात फेरे लिए थे। जोड़े ने सुनिश्चित किया कि ये समारोह बेहद निजी हो और मीडिया की नजरो से एकदम दूर हो। और ताकी उनकी शादी की भनक मीडिया को ना लगे, दोनों ने नकली नामों का इस्तेमाल किया।

https://www.instagram.com/p/BskxcuwnLxB/?utm_source=ig_web_copy_link

हाल ही में, अनुष्का वोग इंडिया मैगज़ीन के कवर पर नज़र आई थी और उन्होंने अपनी व्यक्तिगत ज़िन्दगी के कुछ पहलुओं पर भी बात की। अपने गुप्त विवाह पर बात करते हुए उन्होंने वोग इंडिया को बताया-“हमें घर जैसी शादी चाहिए थी। वहाँ केवल 42 लोग थे, सिर्फ हमारे दोस्त और परिवारवाले। मैं चाहती थी कि ये केवल विराट और मेरे शादी करने के बारे में हो, ना कि किसी बड़ी सेलेब्रिटी शादी के बारे में। हमारी शादी में ऊर्जा धन्य थी।”

https://www.instagram.com/p/Buk0HtNH4Mh/?utm_source=ig_web_copy_link

नकली नाम का इस्तेमाल करने पर उन्होंने कहा-“हमने कैटरर से बात करते हुए नकली नामों का भी इस्तेमाल किया था, मेरे ख्याल से विराट का नाम राहुल था।”

तीन महीने पहले, जब दोनों की शादी की पहली सालगिरह थी तो दोनों ने अपनी शादी का एक बेहद ही खूबसूरत सा विडियो साझा किया था। अनुष्का ने इस समारोह का विडियो साझा किया था जिसमे विराट ये कहते नज़र आ रहे थे कि उन्हें अभी तक यकीन नहीं हो रहा कि अनुष्का अब उनकी पत्नी हैं। उनके मुताबिक, “मेरी पत्नी। क्या मैं ये फिर कह सकता हूँ? मेरी पत्नी। मुझे लग रहा है कि जैसे मैं सुबह तक बच्चा था और अब अचानक से बड़ा हो गया हूँ। मेरी पत्नी।”

https://www.instagram.com/p/BrPBRE7Aco6/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BcshWVZAsdW/?utm_source=ig_web_copy_link

काम की बात की जाये तो, विराट भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं और अनुष्का को आखिरी बार फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था।

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *