Sat. Jul 27th, 2024
स्काई इज पिंक प्रियंका चोपड़ा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की न सिर्फ इस सप्ताह एक हॉलीवुड फिल्म रिलीज़ हुई है बल्कि वह जोनस ब्रदर्स की एक म्यूजिक विडियो ‘सकर‘ में भी दिखी हैं।

प्रियंका अब अपनी बॉलीवुड परियोजनाओं को फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ में उनका किरदार 22 से लेकर 60 सालों तक का होगा।

मिड डे नामक एक वेबसाइट से बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि, “फिल्म एक माता-पिता की कहानी है जो अपने बच्चे को एक न ठीक होने वाली बिमारी के चलते खो देते हैं। यह मृत्यु पर एक अनोखी कहानी है जो लोगों के मौत पर रोने की जगह उनकी ज़िन्दगी का जश्न मनाती है।

‘सात खून माफ़’ के बाद 22 से 60 सालों तक जाना एक चुनौती थी।”

फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। सोनाली बोस के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ज़ायरा वसीम और फरहान अख्तर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से एक लम्बे अरसे से दूर रही हैं।

अंतिम बार 2016 में वह प्रकाश झा की फिल्म ‘जय गंगाजल’ में नज़र आई थीं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ भी साइन की थी पर बाद में वह इस फिल्म से बाहर हो गई थीं।

प्रियंका ने कई बार यह कहा है कि वह बॉलीवुड के ऊपर हॉलीवुड को पसंद नहीं करती हैं। उन्होंने कहा था कि, “मैंने हिंदी फिल्मों का पागलपन मिस किया है। मैं इसे हॉलीवुड और बॉलीवुड में चुनाव करने के रूप में नहीं देखती हूँ। यह फिल्मों का जादू है।

‘क्वांटिको’ के बाद सबसे पहले मैंने एक हिंदी फिल्म की थी। दोनों ही देशों में मेरा करियर मुझे बहुत प्यारा है। जब तक लोग मुझे देखना चाहेंगे मैं रुकी रहूंगी।”

यह भी पढ़ें: लुका छुप्पी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ से भी बड़ी है कार्तिक आर्यन की यह फिल्म

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *