Fri. Apr 19th, 2024

    प्रियंका चोपड़ा के शादी करने के तीन महीने बाद, उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी घोड़ी चड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया के जरिये इस बड़ी खबर की जानकारी दी।

    उन्होंने इंस्टाग्राम का सहारा लेकर साझा किया कि उनके भाई का रोका समारोह पूरा हो चुका है और साथ ही एक खूबसूरत तस्वीर से अपनी भाभी को भी दुनिया से मिलवाया। प्रियंका ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा-“मेरे छोटे भाई पर गर्व है। इशिता, परिवार में स्वागत है। आप दोनों साथ में कितने खूबसूरत हो। मैं आप दोनों के भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देना चाहती हूँ। हैप्पी रोका।”

    https://www.instagram.com/p/BuYgeBPH7BB/?utm_source=ig_web_copy_link

    होने वाली दुल्हन इशिता कुमार भी काफी खुश और उत्साहित हैं और हो भी क्यों ना, आखिर उनकी शादी जो हो रही है। उन्होंने अपने इस खास दिन की झलक प्रशंसको के साथ भी साझा की।

    https://www.instagram.com/p/BsBYcJrnJfb/?utm_source=ig_web_copy_link

    पिछले शाम ही, प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ भारत लौटी थी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये एक सेल्फी साझा की और लिखा-“हमेशा सबसे अच्छा यात्रा का साथी। हेल्लो दिल्ली। वापस आकर बहुत अच्छा लगा।”

    https://www.instagram.com/p/BuWruRUH3X2/?utm_source=ig_web_copy_link

    प्रियंका और निक की शादी पिछले साल दिसम्बर में हुई थी। उनकी शादी किसी ड्रीम-टेल से कम नहीं थी। उन्होंने जोधपुर के एक पैलेस में अपने परिवारवालों और करीबी दोस्तों के बीच ही पहले सात फेरे लिए और फिर क्रिस्चियन रीती-रिवाज़ से शादी की। उनकी शादी की तस्वीरो और विडियो को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। अब जब उनके भाई की शादी हो रही है तो दर्शकों को एक और ड्रीम-टेल जैसी शादी देखने का इंतज़ार है।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *