Wed. Apr 24th, 2024
    अर्जुन कपूर: आलिया भट्ट और परिणिति चोपड़ा से बेहतर हैं करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा

    बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर जो इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ स्विट्ज़रलैंड में आकाश अम्बानी और श्लोका मेहता की शादी से पहले के फंक्शन का लुत्फ़ उठा रहे हैं, उन्होंने विभिन्न अभिनेत्रियों के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया है। फिल्म ‘इश्कजादे’ से परिणिति चोपड़ा के साथ डेब्यू करने के बाद उन्होंने कई शीर्ष अभिनेत्रियों जैसे करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनमे ‘की एंड का’, ‘गुंडे’ और ‘मुबारकां’ जैसी फिल्में भी शामिल हैं।

    https://www.instagram.com/p/BuVHcITjLtD/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BuVBzpNDZGj/?utm_source=ig_web_copy_link

    हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में, उन्होंने दोनों केटेगरी की अभिनेत्रियों के साथ काम करने का अंतर बताया। उनके मुताबिक, “एक चीज़ जो मुड़ कर जाहिर तौर पर कह सकता हूँ, वो ये है कि बेबो और पीसी में ऐस और सहजता है पहले या दूसरे टेक में जिसके लिए शायद परिणति या आलिया को तीन टेक लगेंगे। यही अंतर है। करीना और प्रियंका को इशारे जल्दी समझ आएँगे और निर्देशक को जल्दी प्रतिक्रिया देंगी। लेकिन ये कहने का एक बहुत अस्पष्ट तरीका है।”

    उन्होंने आगे इस बात पर भी जोर दिया कि जब उन्होंने आलिया और परिणिति के साथ काम किया था तो दोनों उस वक़्त काफी नयी थी। उन्होंने कहा-तो मैंने अलग आलिया के साथ काम किया था। आज सात साल बाद, मुझे यकीन है कि वो अलग इन्सान होंगी। ऐसी, करीना और प्रियंका भी अलग इन्सान रही होंगी जब उन्होंने शुरू किया होगा और बॉलीवुड में नयी नयी आई होंगी।”

    इस दौरान, ये साल अर्जुन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। सबसे पहले वह आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘पानीपत’ में दिखाई देंगे जिसमे उनका साथ देंगे संजय दत्त और कृति सैनन। उसके बाद, वह राज कुमार गुप्ता की ‘इंडिया मोस्ट वांटेड’ में नज़र आयेंगे। और फिर आखिरी में, तीसरी बार वह परिणिति चोपड़ा के साथ फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में रोमांस करते नज़र आयेंगे।

    https://www.instagram.com/p/BuLTu8sgTe_/?utm_source=ig_web_copy_link

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *