Fri. Apr 19th, 2024
    क्या परिणीति चोपड़ा करने जा रही हैं चरित देसाई से शादी

    जैसे ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तसवीरें सामने आई वैसे ही उनकी बहन और बॉलीवुड की अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा की शादी की अफवाहें भी उठने लगी। ऐसा कहा जा रहा था कि परिणिति जल्द अपने बॉयफ्रेंड चरित देसाई से शादी करने वाली हैं। चरित फिल्म “अग्निपथ” के सहायक निर्देशक रह चुके हैं।

    हालांकि इन सभी खबरों को खारिज करते हुए परिणति ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट को साझा किया है जिसमे ऐसी खबर लिखी थी कि परिणति जल्द अपने बॉयफ्रेंड चरित देसाई से शादी करने वाली हैं। इसे साझा करते वक़्त परी ने लिखा-“बिल्कुल आधारहीन और असत्य। जब मेरी शादी होगी तो मैं ख़ुशी ख़ुशी सबको बता दूंगी।”

    इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, परिणति और चरित के बीच प्रेम की शुरुआत तब हुई थी जब 2016 में दोनों ड्रीम टीम के टूर पर गए थे। उसमे चरित को पीछे के द्रश्यों की वीडियो बनानी थी।

    फिल्मों की बात की जाये तो, परिणिति ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘केसरी’ की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई है। वर्तमान में वे, फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमे उनका साथ दे रहे हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा, उन दोनों को फिल्म ‘हसी तो फसी’ में दर्शकों ने बहुत प्यार दिया था।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *