Sat. Apr 27th, 2024
अलिया भट्ट रणबीर कपूर बर्थडे गिफ्ट

15 मार्च को आलिया भट्ट 26 साल की हो चुकी हैं। यह दिन उन्होंने अपने सबसे अच्छे दोस्तों और बॉयफ्रेंड के साथ बिताया है। इस मौके पर आलिया के माता-पिता सोनी राजदान और महेश भट्ट भी उपस्थित थे।

शाम को एकबार फिर से आलिया ने अपने दोस्तों के साथ पार्टी की। रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया के बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर ने उनके जन्मदिन की ख़ुशी में ऐस्पन माउंटेन स्की रिजोर्ट में एक रोमांटिक छुट्टियों के लिए जाने वाले हैं।

सूत्रों ने यह भी बताया कि आलिया, रणबीर के साथ छुट्टियाँ मनाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। आलिया फिलहाल अभिषेक वर्मन की आने वाली फ़िल्म ‘कलंक’ के प्रचार-प्रसार में जुटी हैं। फ़िल्म में वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्मों का काम ख़त्म करते ही रणबीर और आलिया यूएस के लिए रवाना हो जाएंगे। डीएनए के अनुसार रणबीर ने आलिया का दिन बनाने में कोई कसार बाकी नहीं रखी। अपना पूरा दिन उन्होंने आलिया के लिए ही निकाला और आधी रात को आलिया के घर उन्हें विश करने गए थे।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक साथ ‘ब्रम्हास्त्र’ में आने वाले हैं। दोनों का प्यार भी इसी फ़िल्म के सेट के शुरू हुआ था।

आलिया ने अपना जन्मदिन मीडिया के साथ भी मनाया है।

https://www.instagram.com/p/BvBx0RPjCrg/

https://www.instagram.com/p/BvBxDVxjKr9/

उनके जन्मदिन के मौके पर ‘कलंक’ फिल्म से आलिया भट्ट का नया पोस्टर जारी किया गया है जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं। और इसके थोड़ी देर बाद ही फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा का एक और नया पोस्टर भी जारी किया गया है।

इस नए पोस्टर में सोनाक्षी साड़ी पहने एक शादीशुदा औरत के रूप में दिख रही हैं और काफी खूबसूरत भी लग रही हैं।

निर्मातों ने पहले यह घोषणा की थी कि ‘कलंक‘ 19 अप्रैल 2019 को रिलीज़ होगी लेकिन अब फ़िल्म की रिलीज़ डेट को 17 अप्रैल कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: साइना नेहवाल की बायोपिक में परिणीति चोपड़ा ने श्रद्धा कपूर को किया रिप्लेस

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *