anupam kher birthaday 7 febस्रोत: ट्विटर

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 7 मार्च 1955 को हुआ था। न सिर्फ वह एक जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता हैं बल्कि फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष भी हैं। वह दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और आठ फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किये जा चुके हैं।

उन्होंने कई भाषाओं और कई नाटकों के साथ 500 से अधिक फिल्मों में काम किया है। यदि उनकी उपलब्धियों की बात की जाए तो अनुपम को सारंश (1984) में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था। फिल्म राम लखन (1989), लम्हे (1991), खेल (1992), डर (1993) और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) के लिए उन्होंने कुल पांच बार सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम किया है।

उन्होंने डैडी (1989) और मैने गांधी को नहीं मारा (2005) में अपने प्रदर्शन के लिए दो बार स्पेशल मेंशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। फिल्म विजय (1988) में अपने प्रदर्शन के लिए, उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है।

हिंदी फिल्मों में काम करने के अलावा, वह कई प्रशंसित अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों जैसे गोल्डन ग्लोब नॉमिनेटेड ‘बेंड इट लाइक बेकहम’ (2002), आंग ली की ‘गोल्डन लॉयन’, ‘लस्ट’ आदि में काम किया है।

इसके अलावा वह डेविड ओ रसेल की ऑस्कर विनर फिल्म सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक (2012) में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में थे।

उन्हें ब्रिटिश टेलीविजन ‘सिटकॉम द बॉय विद द टॉपकॉट’ (2018) में सहायक भूमिका के लिए बाफ्टा के लिए भी नामांकित किया गया था।

उन्होंने भारत की सर्वोच्च एक्टिंग और फिल्म स्कूल के साथ-साथ सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के चेयरमैन का पद भी संभाला है। सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2004 में पद्म श्री और 2016 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।

31 अक्टूबर 2018 को, उन्होंने अमेरिकन टेलीविज़न शो ‘न्यू एम्स्टर्डम’ पर अपने काम का हवाला देते हुए, FTII के अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया था क्योंकि उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका में अधिक समय बिताने की आवश्यकता थी।

आज अपने जन्मदिन पर अनुपम खेर भी काफी खुश हैं। उन्होंने लिखा है कि, “आज मेरा हैप्पी बर्थडे है। न्यूयॉर्क में कल होगा। इस एक मिनट के क्लिप में मैं अपने जीवन की यात्रा और मंत्र साझा कर रहा हूँ। सिर्फ मैं ही अपना जीवन बदल सकता हूँ। कोई और मेरे लिए यह नहीं कर सकता।

चलो सब लोग मुझे विश करो।”

अनुपम खेर को उनके जन्मदिन पर हम भी शुभकामनाएं देते हैं। आशा करते हैं कि वह इसी तरह अच्छी फ़िल्में करते रहेंगे और दर्शकों के मनोरंजन के साथ-साथ विदेशों में भी भारत का नाम रोशन करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें: करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी, आलिया भट्ट करेंगी फिल्म की मार्केटिंग?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *