Sat. Apr 27th, 2024
    कुनाल जयसिंह की शादी

    फ़िल्म और टीवी जगत में आजकल शादियों का मौसम चल रहा है। कई छोटे-बड़े सितारों ने इस साल शादी कर ली है। वृहस्पतिवार को जब ज्यादातर बॉलीवुड के सितारे प्रियंका-निक के रिसेप्शन में व्यस्त थे तभी एक और जोड़ा शादी के बंधन में बंध गया है।

    इश्कबाज़ के कलाकार कुनाल सिंह और भारती सिंह ने शादी कर ली है। यह शादी मुंबई के एक निजी समारोह में हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ यह जोड़ा पिछले 5 सालों से एक-दुसरे को डेट कर रहा था।

    भारती दुल्हन के लिबास में बहुत प्यारी लग रही थीं और कुनाल ने सफ़ेद शेरवानी पहन रखी थी। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ इस प्रेमी जोड़े ने कुछ महीने पहले ही सगाई की है।

    तो आइये आपको दिखाते हैं आपके पसंदीदा टीवी कलाकारों की प्यारी तस्वीरें:

    कुनाल जयसिंह की शादी 1
    स्रोत: इन्स्टाग्राम
    कुनाल जयसिंह की शादी
    स्रोत: इन्स्टाग्राम
    कुनाल जयसिंह की शादी 2
    स्रोत: इन्स्टाग्राम

    https://www.instagram.com/p/BrnvR-RlMCm/

    https://www.instagram.com/p/BrnUaFaFID8/

    https://www.instagram.com/p/BrnBf_lF2Xa/

    शादी के बाद दोनों के परिवार और दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन समारोह भी रखा गया है। साथ ही संगीत की एक विडियो भी सामने आई है जिसमें दूल्हा और दुल्हन एक गाने पर अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं जो बहुत ही प्यारी है।

    https://www.instagram.com/p/BrpAYsIlhXo/

    विदाई के एक विडियो में भारती रोते हुए भी नज़र आईं।

    https://www.instagram.com/p/BroP7lllF08/

    इनके अलावा इस महीने अभिनेता और हास्यकलाकार कपिल शर्मा की जिन्होंने जालंधर में अपनी मंगेतर गिन्नी चतरथ से शादी की है। यह शादी भव्य थी और पंजाबी रीति-रिवाजों से की गई है।

    धारावाहिक ‘इश्कबाज़’ की अभिनेत्री अदिति गुप्ता ने व्यवसायी कबीर चोपड़ा से मुंबई में 12 दिसम्बर 2018 को शादी की है और एमटीवी रोडीज के विजेता रह चुके रघुराम ने भी अपनी प्रेमिका और मंगेतर नताली से गोवा में 12 दिसम्बर को ही शादी की है। दोनों की सगाई अगस्त 2018 में हुई थी।

    इसके साथ ही ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अभिनेत्री पारुल चौहान ने चिराग ठक्कर से 12 दिसम्बर को शादी की है। जल्दी ही दोनों एक छोट्टा सा रिसेप्शन समारोह भी आयोजित करेंगे जो उत्तर प्रदेश में पारुल के घर पर होगा।

    और इस सूची में हर्ष नागर, दिनेश विजान और श्वेता बासु प्रसाद का भी नाम शामिल है।

    यह भी पढ़ें: समीक्षकों ने दिए फ़िल्म को 1 स्टार, जीरो है शाहरुख़ खान की ख़राब और आनंद एल राय की सबसे ख़राब फ़िल्म

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *