Fri. Apr 26th, 2024
    केला

    केले को फलों में सबसे पोषक फल कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, केले में प्रोटीन, विटामिन, ऊर्जा, आदि सभी तत्व मौजूद होते हैं। पर क्या आप केला खाने का सही तरीका जानते हैं?

    केले को विभिन्न तरीकों से खाया जा सकता है।

    आप केले को कच्चा खा सकते हैं। आप केला और दूध साथ खा सकते हैं। इसके अलावा आप केले का जूस भी बना सकते हैं।

    विषय-सूचि

    इस लेख में हम केले को खाने के विभिन्न तरीकों के बारे में चर्चा करेंगे। इससे आप खुद ही तय कर सकते हैं कि इसे खाने का सही तरीका आपके लिए क्या है?

    केला खाने का सही तरीका

    1. केले को फल के रूप में

    केला
    केला

    जैसा हमनें ऊपर बताया, केला पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

    केले में जरूरी विटामिन और भरपूर पोटैशियम पाया जाता है, जो शरीर की विभिन्न गतिविधियों के लिए बहुत ही जरूरी होता है।

    केला खाते समय आप ध्यान रखें कि केला पका हुआ हो। कच्चा केला खाने से पेट में दर्द हो सकता है।

    इसके अलावा आप इस बात का ध्यान रखें कि आप केले को सुबह या दोपहर के समय ही खाएं।

    ऐसा इसलिए, क्योंकि केले के पाचन के लिए हमारी मेटाबोलिक दर तेज होनी चाहिए, जो सुबह और दोपहर के समय होती है।

    रात के समय हमारी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे केले के पाचन पर गलत प्रभाव पड़ता है।

    2. केला और दूध

    केला और दूध
    केला और दूध

    दूध और केला एक साथ खाना भी लोगों के बीच बहुत प्रचलित हैं।

    दरअसल केले और दूध की डाइट शरीर को कम समय में पर्याप्त ऊर्जा देती है, जो खिलाडियों के लिए बहुत जरूरी होता है।

    दूध के साथ केला खाते समय आप ध्यान रखें कि आप सिर्फ इन दोनों को ना खाएं। इसके साथ किसी प्रकार की सब्जी या अन्य फल शामिल करें।

    ऐसा इसलिए क्योंकि केले और दूध में सिर्फ कुछ पोषक तत्व ही पाए जाते हैं। ऐसे में यदि आप कुछ और नहीं खाते हैं, तो आप कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों से आप वंचित रह जायेंगे।

    केला और दूध भी सिर्फ सुबह या दोपहर के समय खाएं।

    3. केले का जूस

    केले का जूस
    केले का जूस

    लोग केले का जूस भी बड़े शौक के साथ पीते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि केले का जूस पीने के फायदे ढेरों हैं।

    केले का जूस पीने से आपकी पाचन क्रिया मजबूत रहती है और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली भी अच्छे से कार्य करती है।

    इसके अलावा केले का जूस त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक होता है।

    केले के जूस को आप रोजाना सुबह या शाम के समय पी सकते हैं। इसे बनाते समय आप इसमें कुछ बादाम या काजू भी मिला सकते हैं। इसके अलावा इसमें स्वादानुसार शहद भी मिला सकते हैं।

    4. केला और दही

    दही और केला
    दही और केला

    दही के साथ केला बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।

    जहाँ दही आपको ऊर्जा प्रदान करती है, केला आपको पोषकता प्रदान करता है।

    आप रोजाना दोपहर में केला और दही खाएं। इसे सुबह खाली पेट ना खाएं, क्योंकि यह आपके पाचन के साथ गड़बड़ी कर सकता है।

    दही के साथ केला खाते समय ध्यान रखें कि दही ज्यादा खट्टा ना हो। इसके लिए आप इसमें थोड़ी चीनी या शहद डाल सकते हैं।

    5. केला खाने का तरीका सब्जी के रूप में

    केले की सब्जी
    केले की सब्जी

    महाराष्ट्र जैसे इलाकों में जहां केले की खेती होती है, वहां लोग केले की सब्जी भी बनाते हैं।

    केले की सब्जी मुख्य रूप से हरे और कच्चे केले की बनती है। यह स्वाद में काफी स्वादिष्ट होती है और सेहत के लिए भी लाभकारी होती है।

    केले की सब्जी को आप दिन में कभी भी खा सकते हैं। इसके साथ खाने के लिए आप चावल ले सकते हैं।

    कैसे बनाएं?

    केले की सब्जी बनाने के लिए आप 4-5 कच्चे हरे केले लें। इन्हें छोटे-छोटे काट लें।

    इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और इसमें मसाला डालें। मसाला पकने के बाद आप उसमे कटे हुए केले डालें और धीमी आंच पर उन्हें थोडा पकने दें।

    जब केले पर हल्का भूरा रंग आ जाता है, तब इसमें थोड़ा पानी डालके धीमी आंच पर इसे रहने दें।

    5-10 मिनट बाद आप इसे आंच से उतार लें और परोसें।

    6. केले की चटनी खाने में

    केले की चटनी
    केले की चटनी

    केला खाने का एक तरीका यह भी है, कि आप इसकी चटनी बना लें।

    केले की चटनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है और यह आसानी से बन भी जाती है।

    केले की चटनी को लोग अक्सर पकोड़ों के साथ खाते हैं।

    कैसे बनाएं?

    केले की चटनी बनाने की विधि जानने के लिए आप यहाँ दी गयी विडियो देख सकते हैं:

    7. केले खाने का तरीका तल कर

    केले की चिप्स
    केले की चिप्स

    बहुत से लोग केले को फ्राई यानी तल के खाना पसंद करते हैं। इन्हें केले की चिप्स भी कहते हैं।

    केले को फ्राई करने से ये क्रंची हो जाते हैं, जो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं।

    केले को तलने के लिए आप केले को पतला-पतला काट लें। इसमें आप स्वाद के अनुसार नम और मिर्च मिला लें।

    इसके बाद इसे बिल्कुल कम तेल में थोड़ी देर के लिए तलें। जब ये हलके क्रंची और टाइट हो जाएँ, तो इन्हें उतार लें।

    यहाँ हमनें केला खाने के कुछ तरीके आपको बताये। इसमें से आपको केला खाने का सही तरीका क्या लगता है, यह आपके ऊपर है।

    यदि इस विषय से सम्बंधित आपके मन में कुछ सुझाव या सवाल हैं, तो आप नीचे कमेंट के जरिये हमसे पूछ सकते हैं। 

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *