Sun. Apr 28th, 2024
    indias most wanted trailer

    फिल्म निर्माता राज कुमार गुप्ता को मनोरंजक कहानियों की पेशकश के लिए जाना जाता है। उनकी आगामी एक्शन-थ्रिलर ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड‘ के साथ, निर्देशक वास्तविक जीवन की कहानियों पर फ़िल्में बनाने के अपने सिलसिले को जारी रखेंगे।

    अर्जुन कपूर अभिनीत ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ उन नायकों के लिए एक श्रद्धांजलि है, जिन्होंने एक भी गोली के बिना भारत के ओसामा को पकड़ लिया। इस पेचीदा फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है और आप वास्तव में आपको इन पुरुषों की वीरता और कड़ी मेहनत के बारे में जानकर चकित हो जाएंगे। indias most wanted 1

    किसी राष्ट्र के लिए इतना कुछ करना और फिर भी उसकी इतिहास की पुस्तकों में अज्ञात बने रहना एक सराहनीय बात है। अर्जुन कपूर उन पांच लोगों की अगुवाई करते हैं, जो एक भी गोली दागे बिना भारत के ओसामा को पकड़ने के गुप्त मिशन पर निकल जाते हैं।

    प्रभात कपूर के रूप में अर्जुन शानदार भूमिका में दिख रहे हैं। तो आइये आपको दिखाते हैं फिल्म का ट्रेलर:

    यह अर्जुन की इस साल की पहली रिलीज़ है और वह पहली बार राज कुमार गुप्ता के साथ काम कर रहे हैं। यह अपने आप में दर्शकों के बीच इस फिल्म के प्रति काफी दिलचस्पी पैदा करता है।

    फॉक्स स्टार स्टूडियोज, राज कुमार गुप्ता और मायरा कर्ण द्वारा निर्मित ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ 24 मई को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज़ होगी।

    इसके अलावा, अर्जुन के पास दो और बड़ी फिल्में भी मौजूद हैं। इनमे से एक की शूटिंग वह फ़िलहाल कर रहे हैं। आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म ‘पानीपत’ एक पीरियड-ड्रामा फिल्म है जो पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित है। फिल्म में अर्जुन के अलावा, कृति सेनन, संजय दत्त और मोहनीश बहल भी अहम किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म इस साल 6 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।indias most wanted 2

    इसके बाद वह, यश राज फिल्म्स की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में भी दिखाई देंगे। दिबाकर बनर्जी निर्देशित फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी। इस ब्लैक-कॉमेडी फिल्म में पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, शीबा चड्डा, संजय मिश्रा और अर्चना पुरन सिंह भी सहायक भूमिका में नज़र आएंगे।

    यह भी पढ़ें: ‘सेक्रेड गेम्स 2’ की रिलीज़ हुई स्थगित, क्या फाइनल आउटकम से नाखुश है नेटफ्लिक्स ?

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *