Fri. Mar 29th, 2024
    "इंडियाज मोस्ट वांटेड" टीज़र: बिना हथियार केवल हिम्मत के साथ शुरू हुआ अर्जुन कपूर का मिशन

    कल दो दिलचस्प और उत्सुक कर देने वाले पोस्टर के बाद, आज अर्जुन कपूर अभिनीत फिल्म “इंडियाज मोस्ट वांटेड” का टीज़र लांच हो ही गया। इस 90 सेकंड के टीज़र में, हमें प्रभात कपूर का रोमांचक सफर देखने को मिल रहा है जिसका किरदार अर्जुन ने निभाया है। वह इंडिया के ओसामा की तलाश में अपना जोखिम भरा सफर शुरू करता है।

    वैसे तो अपने करियर में अर्जुन ने ज्यादातर मसाला और मनोरंजक फिल्में ही दी है मगर इस बार बात कुछ अलग है। अर्जुन कभी ना देखे गए अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं जो उनके और दर्शक दोनों के लिए ही बेहतर है। इस बार वह थ्रिलर और गंभीर फिल्म से सभी का मनोरंजन करने वाले हैं। बड़ी दाढ़ी और आँखों में तीव्रता लिए हुए, अर्जुन का अभिनय भी सबको चौका देगा। देखिये टीज़र-

    टीज़र को जारी करते हुए, अर्जुन ने सोशल मीडिया पर लिखा-“इंडिया के ओसामा की तलाशी की अविश्वसनीय कहानी। एक ऑपरेशन जिसमें बंदूकें नहीं थीं, केवल हिम्मत थी।”

    राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म में अमृता पुरी, राजेश शर्मा, प्रशांत, संजय मिश्रा और शांतिलाल मुख़र्जी भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज और रापचिक फिल्म्स ने मिलकर किया है। फिल्म इस साल 24 मई को रिलीज़ हो रही है।

    https://www.instagram.com/p/BwQ0kHmgwiY/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BwRdkuUguJq/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BwTdonzgQ7P/?utm_source=ig_web_copy_link

    इसके अलावा, अर्जुन के पास दो और बड़ी फिल्में भी मौजूद हैं। इनमे से एक की शूटिंग वह फ़िलहाल कर रहे हैं। आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म ‘पानीपत’ एक पीरियड-ड्रामा फिल्म है जो पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित है। फिल्म में अर्जुन के अलावा, कृति सेनन, संजय दत्त और मोहनीश बहल भी अहम किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म इस साल 6 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।

    इसके बाद वह, यश राज फिल्म्स की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में भी दिखाई देंगे। दिबाकर बनर्जी निर्देशित फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी अहम किरदार निभाती दिखाई देंगी। इस ब्लैक-कॉमेडी फिल्म में पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, शीबा चड्डा, संजय मिश्रा और अर्चना पुरन सिंह भी सहायक भूमिका में नज़र आएंगे।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *