Fri. Apr 26th, 2024
    अश्वगंधा और शतावरी

    अश्वगंधा और शतावरी का प्रयोग सदियों से आयुर्वेद में किया जाता रहा है। अश्वगंधा जहाँ शरीर को मजबूत करता है और वजन बढ़ाने में मदद करता है, शतावरी प्रजनन प्रक्रिया और पाचन में मदद करता है।

    अश्वगंधा और शतावरी दोनों ही विशेष पौधों की जड़ों से प्राप्त किये जाते हैं। शतावरी के बारे में कहा जाता है कि इसमें 100 जड़ें होती हैं।

    शतावरी और अश्वगंधा का प्रयोग मुख्य रूप से खून साफ़ करने और वजन बढ़ाने में किया जाता है।

    इस लेख में अश्वगंधा और शतावरी के फायदे, नुकसान और सेवन करने का तरीका आपको बताएँगे।

    विषय-सूचि

    अश्वगंधा के फायदे (ashwagandha benefits in hindi)

    1. अश्वगंधा कोलेस्ट्रोल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करता है।
    2. अश्वगंधा वजन बढ़ाने में मदद करता है।
    3. अश्वगंधा खून को साफ़ करता है।
    4. अश्वगंधा अवसाद में रक्षा करता है।
    5. अश्वगंधा नींद लाने में आपकी मदद करता है।
    6. अश्वगंधा एनीमिया में भी उपयोगी है।
    7. यह किडनी की कार्य कुशलता बढ़ाने में मदद करता है।
    8. अश्वगंधा दिमाग को तेज करता है।

    शतावरी के फायदे (shatavari benefits in hindi)

    1. शतावरी महिलाओं के प्रजनन तंत्र को मजबूत करता है।
    2. शतावरी महिलाओं के स्तन में दूध बढ़ाने में मदद करता है।
    3. शतावरी महिलाओं के हार्मोन को नियंत्रित करता है।
    4. शतावरी पुरुषों के जनन तंत्र में भी फायदे हैं।
    5. यह आपके पेट साफ़ करने में भी मदद करता है।
    6. शतावरी दिमाग के लिए भी फायदेमंद है।
    7. शतावरी इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
    8. शतावरी एक प्राकृतिक औषधि है, जो कई रोगों में असरदार है।

    अश्वगंधा और शतावरी के फायदे (benefits of ashwagandha and shatavari in hindi)

    • अश्वगंधा और शतावरी तनाव कम करते हैं

    हमारे शरीर में ‘कोर्टिसोल’ नामक एक हॉर्मोन मौजूद होता है, जो शरीर में ज्यादा होने पर तनाव बढ़ाता है।

    कई बार शरीर में ज्यादा मात्रा में ‘कोर्टिसोल’ होनें पर रक्त में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, जिसके परिणामस्वरूप कई तरह की बीमारियाँ उत्पन्न हो जाती हैं।

    कई शोधों से यह पता चला है कि अश्वगंधा शरीर में ‘कोर्टिसोल’ की मात्रा को कम करता है, जिससे तनाव आदि में मदद मिलती है।

    इसके अलावा शतावरी की तासीर ठंडी होती है, जिससे यह दिमाग को ठंडा करता है।

    इसके लिए आप रोजाना अश्वगंधा और शतावरी का सेवन करें।

    • अश्वगंधा और शतावरी के फायदे बालों के लिए

    आयुर्वेद में काफी समय से अश्वगंधा और शतावरी का प्रयोग बालों से सम्बंधित समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता रहा है।

    ये बालों की जड़ों तक रक्त का संचार सुधार देता है जिससे आपके बाल तेज़ी से बढ़ते हैं और स्वस्थ रहते हैं।

    इसके लिए आप रोजाना अश्वगंधा और शतावरी के चूर्ण को मिलाकर दूध के साथ लें।

    इससे आपके बाल लम्बे और मजबूत होंगें।

    • अश्वगंधा और शतावरी कैंसर में मदद करे

    कुछ समय से विज्ञान भी आयुर्वेदिक औषधियों के गुणों को मानने लगा है। इसी के पक्ष में यह बात सामने आई है कि शतावरी और अश्वगंधा में कैंसर प्रतिरोधी क्षमता होती है।

    इसमें मौजूद एंटीट्यूमर गुण इसे कैंसर से लड़ने के काबिल बनाते हैं।

    ये दोनों औषधियां शरीर की हानिकारक कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं, जिससे कैंसर फैल नहीं पाता है।

    कई दवाइयों में भी शतावरी और अन्य सम्बंधित औषधियों का उपयोग किया जाता है।

    • अश्वगंधा और शतावरी दिमाग को तेज करे

    शोध में पाया गया कि अश्वगंधा और शतावरी नर्व सेल्स को मज़बूत करता है और दिमाग को तेज़ बनाते है।

    हालांकि, आयुर्वेदिक चिकित्सा में इन औषधियों का प्रयोग काफी समय से किया जा रहा है लेकिन अभी भी इस पर कई परिक्षण जारी हैं।

    अलग अलग अध्ययनों में ये पाया गया है कि प्रतिदिन अश्वगंधा और शतावरी का सेवन करने वालों में उनके दिमाग की स्थिरता और प्रदर्शन में महत्त्वपूर्ण सुधार आया।

    आप इनके साथ त्रिफला चूर्ण का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    • अश्वगंधा, सफेद मूसली और शतावरी के फायदे सेक्स सम्बन्धी रोग में

    अश्वगंधा की खुराक पुरुष हार्मोन के स्तर और प्रजनन स्वास्थ्य पर शक्तिशाली प्रभाव डालती है।

    शोध में पाया गया है कि अश्वगंधा का प्रयोग रक्त में एंटीओक्सीडैन्ट्स के स्तर को बढाता है।

    कई परीक्षणों में पाया गया है कि जिन पुरुषों ने अश्वगंधा का ज्यादा प्रयोग किया है उनमें बेहतर परिणाम पाए गए हैं।

    अश्वगंधा की तरह ही सफेद मूसली भी आपकी सेक्स ड्राइव को बढ़ाकर आपकी निजी जिन्दगी को बेहतर बनाती है।

    यह आपके गुप्तांगों में खून की मात्रा को बढ़ाती है, जिससे आप लम्बे समय तक उत्तेजित रह सकते हैं।

    यदि आपको सेक्स से सम्बन्धी कोई समस्या है, तो आप नियमित रूप से अश्वगंधा के साथ शतावरी और सफेद मूसली का सेवन करें।

    अश्वगंधा और शतावरी के नुकसान (side effects of ashwagandha and shatavari in hindi)

    • अश्वगंधा और शतावरी के प्रयोग से आपकी किडनी में घाव हो सकते हैं।
    • अत्यधिक शतावरी लेने से इससे डायरिया हो सकता है।
    • शतावरी के अधिक सेवन करने से पेट में दर्द भी हो सकता है।
    • गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को पालने वाली महिलाओं को इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे बच्चे को मिलने वाला पोषण कम हो जाता है।
    • अधिक अश्वगंधा और शतावरी का सेवन करने से दस्त की समस्या हो सकती है।
    • ज्यादा प्राकृतिक औषधि के इस्तेमाल से त्वचा और बालों में समस्या हो सकती है।

    अश्वगंधा और शतावरी का सेवन कैसे करे? (how to eat ashwagandha and shatavari in hindi)

    आप कई तरीकों से अश्वगंधा और शतावरी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    • अश्वगंधा और शतावरी की चाय

    अश्वगंधा की चाय बच्चों में पोषण की कमी को पूरा करती है। इसका प्रयोग सूखा रोग व कुपोषण को पूर्ण रूप से दूर करने में किया जाता है। अश्वगंधा की चाय बनाने की विधि निम्नवत है-

    आधा गिलास पानी और आधा गिलास दूध लें। इसमें 1 ग्राम अश्वगंधा पाउडर डालें और अच्छे से उबलने के लिए रख दें। जब यह उबल जाए तो इसे ठंडा कर लें और इसके चीनी मिलाए। यह बच्चों के शारीरिक विकास में बहुत लाभकारी होता है।

    इसमें आप मात्रानुसार शतावरी का चूर्ण भी मिला सकते हैं।

    • अश्वगंधा और शतावरी का चूर्ण

    शतावरी का इस्तेमाल कई रूप में किया जा सकता है, जैसे शतावरी चूर्ण, शतावरी की गोली और शतावरी की दवाई। आयुर्वेद के मुताबिक आपको चूर्ण के रूप में इनका इस्तेमाल करना चाहिए।

    ऐसा इसलिए है क्योंकि चूर्ण जल्दी से पच जाता है और शरीर द्वारा अवशोषित किया जा सकता है।

    • शतावरी और अश्वगंधा दूध के साथ

    1 कप गर्म दूध या बादाम के दूध लें और इसमें 1 चम्मच घी, 1 चम्मच कटा हुआ नारियल, 2 चम्मच कटा हुआ बादाम, आधा चम्मच केसर, 1/8 चम्मच इलायची के बीज या सौंफ का बीज, 1 चम्मच कच्ची शहद, 1 चम्मच शतवारी पाउडर व 1 चम्मच अश्वगंधा पाउडर एक साथ मिला लें। इस प्रकार अश्वगंधा दूध टॉनिक तैयार है।

    • अश्वगंधा और शतावरी की गोली

    अश्वगंधा और शतावरी दोनों ही गोली के रूप में भी ली जा सकती है।

    इसके लिए आप डॉक्टर से परामर्श जरूर करें। बिना डॉक्टर से पूछे आप अश्वगंधा की गोलियां ना लें।

    इस विषय से सम्बंधित यदि आपके मन में कोई सवाल या सुझाव हैं, तो आप उन्हें नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    सबंधित लेख:

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    60 thoughts on “अश्वगंधा और शतावरी के फायदे, नुकसान, सेवन का तरीका”
    1. kya rojana ashwagandha aur shatavri le sakte hain? mera vjn bahut km hai. mujhe mota hona hai/ kripya madad kare.

      1. आप रोजाना अश्वगंधा और शतावरी खा सकते हैं, इससे आपको वजन बढ़ जाएगा, इसके साथ अंडे भी खाएं।

    2. अश्वगंधा और शतावरी चूर्ण …से कौन ज्यादा फायदेमंद है

    3. अश्वगंधा और शतावरी के नुकसान और क्या हो सकते है/?

      1. नहीं हमें अश्वगंधा और शतावरी हॉर्लिक्स के साथ नहीं लेने चाहिए। साधारण दूध के साथ ही हमें इन्हे लेना चाहिए तभी यह हमारेलिए फायदेमंद होंगे। धन्यवाद।

    4. अश्वगंधा सफेद मूसली शतावरी कौंच के बीज कैसे खा सकते हैं?

    5. aswagandha churn aur shatavari churn ek hi matra me ekatrit kar ke dudh me ghol ke pinese asar hota hai ya nahi use dudh ke sath ubalna zaruri hota hai kya

    6. 1 mah se upar ho gaya he ashvgabdha aur shatavri ka seven karte hue lekin koi asar najar nahi aa raha he

    7. Ashwagandha aur satwari milk aur Shahad me Mila kar Dely raat mein 15 din se Pee rahe hain but koi fayda nahi hua uska koi upay Batay

    8. Kya ise hm पानी के साथ ले सकते है पानी ठंडे हो या गरम

    9. मेरे बच्चा अब 16 साल का है उसकी हाईट कम है और वो पतला भी है उसको अश्वगंद और शतावरी सेवन से कुछ फायदा हो सकता है क्या और है तो उसका तरीका बताये

    10. Inko kitni quantity means mg me ek sath lena chahiye..jese main ashwagandha 500 mg daily night me leta hu. But agr sath me shatavari bhi leta hu to kitni matra honi chahiye..plz reply me.
      Thanks.

    11. hlo frieds mai 2 dino se sataviryadhi churan baidynath company ka savan kra but muj ek problem ho rahi h
      mere panis se baar baar cipcipa pani nikal raha h plzz hlp me dosto tellme plzz

    12. Ashvagandha aur satavari ko ek sath me le sakte hai kya aur dudh nahi hai to pani ke sath le sakte hai

    13. ashvgandha aur shatavri powder vate badhane ke liye female Le sakti hai koi side effect nahin hoga please jaldi bataen thank you

    14. Kitni time tak lena hai sahi se bato sir pata chale Jada time kh Liya or problem ho jaye kitne mahine tak kh sakte hai taki koi problem na ho please reply me

    15. Asvaganda aur satavar se mota hona h mujhe me mota nhi ho ra hu isliye aur meri lambai badti ja rahi hai meri hight 5.30 inch hi

    16. क्या अश्वगंधा,सफेद मूसली,कौंच,गोखरू इन सबके चूर्ण को सुबह शाम खाना खाने से पहले ले या बाद में और क्या इन्हे हल्के गूनगूने पानी के साथ ले सकते हैं प्लीज बताएं ।

    17. टिप्पणी: cow milk se le sakte h ashwagandha aur satavari k choirn ko
      raat ko le sakte hai
      iss paje par di gai ye jaankari ki jawabdehi (guarantie)kon leta h kahi hame koi nuksaan hua to?

    18. Ashwagandha ,safed musali,shatawarichurn and Shilajit khane se kya side ifect and benefits hai

    19. अश्वगंधा शतावर और कौंच बीज और मिश्री मिलाकर के खाया दूध के साथ तो मुझे गर्मी का एहसास लगने लगा और खराब टाइप टाइप का लगने लगा। अब मैं कभी नहीं लूंगा माथा भी हल्का चक्कर टाइप का लगता है। अच्छा यदि सर हो जाए तो इसका रिएक्शन खत्म करने के लिए क्या उपाय है।

    20. Mene ashwgandha or shtawari ke 100-100 gram powder mix kar rakha hai or dudh me adha chamach dalke rat ko pita hu par jab se iska sewan karne lga hu gas bhut banti hai pet me mai kya karu

    21. Hello sir Mai shatavari aur ashawgandha ka churn kha raha hu Bina xport ke Rai kesath kuch nuksan to nahi hai na

    22. JISKO GAS KI PROB H , WO ASHWGANDHA AUR SATAWARI KHA SKTA H KYA??? ISKO KHANE SE GASTIC PROBLEM INCREASE HOTI H .

    23. गँठिया वादी में शतावरी का उपयोग
      कितना असरदार

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *