Thu. Mar 28th, 2024
    'ज़ीरो' ने कमाए अबतक 81.32 करोड़ रूपये

    शाहरुख़ खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ अभिनीत फिल्म “ज़ीरो” का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शुरुआत से ही डगमगा रहा है। कभी इसका कलेक्शन बढ़ जाता है तो कभी कम हो जाता है। शुरू में इस फिल्म की कमाई गिर गयी थी मगर क्रिसमस वाले दिन फिर से उछाल देखने के लिए मिला। मंगलवार के दिन, इसने 12.75 करोड़ रूपये कमाए।

    व्यापार विश्लेषक तरन आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी। उनके मुताबिक, “ज़ीरो में पांचवे दिन सुधार देखने के लिए मिला। बाद के दो दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं। शुक्रवार-20.14 करोड़, शनिवार-18.22 करोड़, रविवार-20.71 करोड़, सोमवार-9.50 करोड़ और मंगलवार-12.75 करोड़। टोटल कलेक्शन-81.32 करोड़ रूपये। (भारत में)”

    पहले वीकेंड में, आनंद एल.राय निर्देशित फिल्म “ज़ीरो” ने 59.07 करोड़ रूपये की कमाई की है। पहले दिन, 20.14 करोड़ रूपये कमाने के बाद इसका कलेक्शन गिरता चला गया क्योंकि इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। मगर अब त्यौहार के चलते इस फिल्म को एक बेहतर मौका मिल गया है।

    लेकिन ये बात भी याद रखनी जरुरी है कि इस शुक्रवार रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा‘ रिलीज़ हो रही है जिसके लिए दर्शकों के दिल में अभी से उत्साह भरा हुआ है। इस फिल्म में, रणवीर सिंह और सारा अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई है।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *