Thu. Mar 28th, 2024
    सिम्बा ने दूसरे दिन कमाए 23.33 करोड़ रूपये

    रणवीर सिंह और सारा अली खान अभिनीत फिल्म “सिम्बा” ने दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है और शायद यही कारण है कि सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ लगी रहती है। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20.72 करोड़ रूपये कमाकर एक धमाकेदार शुरुआत की थी। और अब इसका दूसरे दिन का कलेक्शन भी आ चुका है।

    व्यापार विश्लेषक तरन आदर्श ने सोशल मीडिया के जरिये इस फिल्म के अब तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा-“सिम्बा दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है। मुंबई में तो अच्छा कमा ही रही थी मगर बाकी जगह इसने पहले दिन थोड़ी मद्दी शुरुआत की थी। मगर अब वहां भी सुधार आ गया है। दूसरे दिन 12.60% की वृद्धि देखने को मिली है। आज (तीसरे दिन) और ज्यादा कमा सकती हैं। शुक्रवार-20.72 करोड़ रूपये, शनिवार-23.33 करोड़ रूपये कमाए। टोटल कलेक्शन हुआ 44.05 करोड़ रूपये। (भारत में)”

    https://www.instagram.com/p/BsAUCt5lAbQ/?utm_source=ig_web_copy_link

    मगर अभी रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म के आगे ‘केजीएफ‘ और ‘ज़ीरो‘ जैसी फिल्में भी हैं जिनकी वजह से इस फिल्म को टक्कर मिल सकती है। नया साल आने वाला है शायद इसी लिए “सिम्बा” को मुनाफा हो रहा है। साल के अंत, एक पैसा वसूल मनोरंजक फिल्म के साथ हुआ है और इसका सारा श्रेय जाता है निर्देशक रोहित शेट्टी को।

    रोहित ने इससे पहले ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉलीवुड को दी है। शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत इस फिल्म ने विश्वभर में 424 करोड़ रूपये की कमाई की थी। और अब इस फिल्म से सभी की उम्मीदें बढ़ गयी हैं। रणवीर सिंह ने साल के शुरुआत में ‘पद्मावत’ के साथ 300 करोड़ क्लब में प्रवेश लिया था। और उन्होंने “सिम्बा” की रिलीज़ के पहले ही दिन ‘पद्मावत‘ का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। उसने पहले दिन 18 करोड़ कमाए थे जबकि “सिम्बा” ने 20 करोड़ रूपये से शुरुआत की।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *