Sat. Apr 20th, 2024
    संदेहवाचक वाक्य

    विषय-सूचि

    इस लेख में हम वाक्य के भेद संदेहवाचक वाक्य के बारे में चर्चा करेंगे।

    संदेहवाचक वाक्य की परिभाषा

    ऐसे वाक्य जिनसे हमें किसी प्रकार के संदेह या संभावना का बोध होता है, वह वाक्य संदेहवाचक वाक्य कहलाते हैं। जैसे:

    संदेहवाचक वाक्य के उदाहरण

    • आज बहुत तेज़ बारिश हो सकती है। 

    ऊपर दिए गए उदाहरण में जैस कि आप देख सकते है की यहां हमें बारिश होने की संभावना का बोध हो रहा है। यहां हमें निश्चित नहीं पता है की बारिस आएगी लेकिन हमें बस संभावना का बोध हो रहा है। अतः यह उदाहरण संदेहवाचक वाक्य के अंतर्गत आएगा।

    • शायद आज राम रावण का वध करेगा।

    जैसा कि आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं यहां राम के आने की बात कही जा रही है। यहां हमें निश्चित नहीं पता की राम आएगा ही। लेकिन उसके आने की संभावना है की वह आ भी सकता है और नहीं भी। यहां हमें संदेह है। अतः यह उदाहरण संदेहवाचक वाक्य के अंतर्गत आएगा।

    • संभवतः वह सुधर गया। 

    ऊपर दिए गए उदाहरण में जैसा की आप देख सकते हैं की किसी के सुधरने की बात कही जा रही है। यहां वक्ता को निश्चितता नहीं है की वह सुधर गया है। लेकिन यह बोलकर वह सुधरने की एक संभावना जता रहा है। अतः यह उदाहरण संदेहवाचक वाक्य के अंतर्गत आएगा।

    • शायद मोहन मान जाए। 

    जैसा की आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं, यहां मोहन जे मोहन के मानने की संभावना जताई जा रही है। वक्ता अनुमान लगा रहा है की मोहन मान जाएगा। वह इसके बारे में निश्चित नहीं है कि मोहन मान ही जाएगा लेकिन एक संभावना है। वह मान भी सकता है और नहीं भी। अतः यह उदाहरण संदेहवाचक के अंतर्गत आएगा।

    • शायद वह अभी तक नहीं पहुंचा है। 

    जैसा कि आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं, यहां हमें एक संदेह या संभावना का  बोध हो रहा है। किसी के पहुँचने की संभावना बताई जा रही है। वह पहुँच भी सकता ही एवं नहीं भी। यह निश्चित नहीं है की वह पहुँच ही गया होगा।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    सम्बंधित लेख:

    1. सरल वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    2. मिश्र वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    3. संयुक्त वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    4. विधानवाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    5. इच्छावाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    6. निषेधवाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    7. आज्ञावाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    8. संकेतवाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    9. प्रश्नवाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    10. विस्मयादिबोधक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    3 thoughts on “संदेहवाचक वाक्य : परिभाषा एवं उदाहरण”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *