Fri. Mar 29th, 2024
    संकेतवाचक वाक्य

    विषय-सूचि

    इस लेख में हम वाक्य के भेद संकेतवाचक वाक्य के बारे में चर्चा करेंगे।

    संकेतवाचक वाक्य की परिभाषा

    • वे वाक्य जिनसे हमें एक क्रिया का दूसरी क्रिया पर निर्भर होने का बोध हो, ऐसे वाक्य संकेतवाचक वाक्य कहलाते हैं।

    संकेतवाचक वाक्य के उदाहरण

    • अगर तुम परिश्रम करते तो आज सफल हो जाते। 

    जैसा कि आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं, यहां एक क्रिया को दूसरी क्रिया पर निर्भर दिखाया जा रहा है। इसमें कहा जा रहा है की अगर पहले परिश्रम कर लिया गया होता तो फिर आज सफल हो पाते।

    यहां एक क्रिया दूसरी क्रिया की और संकेत कर रही है। अतः यह उदाहरण संकेतवाचक वाक्य के अंतर्गत आएगा।

    • अगर बारिश अच्छी होती तो फसल भी अच्छी होती। 

    ऊपर दिए गए उदाहरण में जैसा कि आप देख सकते हैं, यहां एक क्रिया के होने को दूसरी क्रिया पर निर्भर दिखाया जा रहा है। यहां अच्छी बारिश अच्छी फसल की ओर संकेत कर रही है। अतः यह उदाहरण संकेतवाचक वाक्य के अंतर्गत आयेगा।

    • अगर आज तुम जल्दी उठ जाते तो स्कूल के लिए लेट नहीं होते। 

    जैसा कि आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं की जल्दी उठने की क्रिया स्कूल समय से पहुँचने की और संकेत कर रही है। एक क्रिया को दूसरी करया पर निर्भर दिखाया जा रहा है। अतः यह उदाहरण संकेतवाचक वाक्य के अंतर्गत आएगा।

    • अगर हम थोड़ा ओर तेज़ चलते तो बस नहीं छूटती।

    ऊपर दिए गए उदाहरण में जैसा कि आप देख सकते हैं, थोड़ा तेज़ चलने की क्रिया बस को पकड़ने की क्रिया की ओर संकेत कर रही है। बस पकड़ने की क्रिया को जल्दी चलने की क्रिया पर निर्भर दिखाया जा रहा है। अतः यह उदाहरण संकेतवाचक वाक्य के अंतर्गत आएगा।

    • अगर तुम समय बर्बाद नहीं करते तो तुम्हारा ये हाल नहीं होता। 

    जैसा कि आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं यहाँ एक क्रिया को दूसरी क्रिया पर निर्भर दिखाया जा रहा है। यहां बुरा हाल होने की वजह समय बर्बाद करना बताया जा रहा है। अतः यह उदाहरण भी संकेतवाचक वाक्य के अंतर्गत आएगा।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    सम्बंधित लेख:

    1. सरल वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    2. मिश्र वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    3. संयुक्त वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    4. विधानवाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    5. इच्छावाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    6. निषेधवाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    7. आज्ञावाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    8. प्रश्नवाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    9. संदेहवाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    10. विस्मयादिबोधक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    13 thoughts on “संकेतवाचक वाक्य : परिभाषा एवं उदाहरण”
    1. गीता आ जाती तो रागनी चली जाती
      कौंन सा वाक्य है

      1. अगर मनीषा को दसवीं में पास होना है तो उसे और मेहनत करनी पड़ेगी

    2. भारत एक देश है।
      भैस एक पशु है।
      उपरोक्त दोनो वाक्य शुद्ध है या अशुद्ध? कृपया समाधान करे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *