विषय-सूचि
इस लेख में हम वाक्य के भेद सरल वाक्य के बारे में चर्चा करेंगे।
सरल वाक्य की परिभाषा
- ऐसा वाक्य जिसमे एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं।
- सरल वाक्य को साधारण वाक्य भी कहा जाता है।
- इस वाक्य में एक उद्देश्य अर्थात कर्ता एवं एक विधेय अर्थात क्रिया है।
सरल वाक्य के उदाहरण
- अमित खाना खाता है।
ऊपर दिए गए उदाहरण में जैसा कि आप देख सकते हैं कि एक ही उद्देश्य अर्थात कर्ता है जो की अमित है एवं एक ही विधेय अर्थात क्रिया है जो की ‘खाना खाता है’ है।
जैसा की हम जानते हैं की जब एक वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं विधेय होता है तो वह वाक्य सरल होता है। अतः यह उदाहरण सरल वाक्य के अंतर्गत आएगा।
- रामु पुस्तक पढता है।
जैसा की आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं की वाक्य में एक ही उद्देश्य अर्थात कर्ता है जो कि रामु है एवं वाक्य में एक ही विधेय अर्थात क्रिया है जो की पुस्तक पढ़ना है।
जैसा की हमें पता है की जब वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है तो वह वाक्य सरल या साधारण होता है। अतः यह उदाहरण सरल वाक्य के अंतर्गत आएगा।
- मीना नाचती है।
ऊपर दिए गए उदाहरण में जैसा की आप देख सकते हैं की इस वाक्य में एक ही उद्देश्य अर्थात कर्ता है जो की मीना है एवं इस वाक्य में एक ही विधेय अर्थात क्रिया है जो की नाचना है।
जैसा की हम जानते हैं कि वाक्य में जब एक ही उद्देश्य अर्थात कर्ता हो एवं एक ही विधेय अर्थात क्रिया हो तो वह वाक्य सरल या साधारण हो जाता है। अतः यह उदाहरण सरल वाक्य के अंतर्गत आएगा।
- शिशु सोता रहता है।
जैसा की आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं की वाक्य में एक ही उद्देश्य अर्थात कर्ता है जो कि शिशु है एवं वाक्य में एक ही विधेय अर्थात क्रिया है जो की सोना है।
जैसा की हमें पता है की जब वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है तो वह वाक्य सरल या साधारण होता है। अतः यह उदाहरण सरल वाक्य के अंतर्गत आएगा।
सरल वाक्य के कुछ अन्य उदाहरण
- रोहन खेलता है।
- मीता दौड़ती है।
- आकाश भागता रहता है।
- श्याम पढ़ाई करता है।
- सीता खाना खाती है।
- संगीता चलती है।
- बिजली कड़कती है।
- मेहमान आते हैं।
- छात्र मैदान मेँ खेल रहे हैँ।
वाक्य रूपांतरण
सरल वाक्य से मिश्र वाक्य
- सरल वाक्य : उसने अपने भाई का खाना खाया।
- मिश्र वाक्य : उनने वह खाना खाया जो उसके भाई का था।
- सरल वाक्य : भारतीय लोग संस्कारी होते हैं।
- मिश्र वाक्य : जो लोग भारतीय होते हैं वे संस्कारी होते हैं।
- सरल वाक्य : ईमानदार आदमी का सभी सम्मान करते हैं।
- मिश्र वाक्य : जो आदमी ईमानदार होता है उसका सभी सम्मान करते हैं।
- सरल वाक्य : अभितथा दीपक खेल कूद रहे हैं।
- मिश्र वाक्य : जो खेल कूद रहे हैं वे अभी तथा दीपक हैं।
- सरल वाक्य : सूरज पढ़-लिखते ही अधिकार बन गया।
- मिश्र वाक्य : जैसे ही सूरज पढ़ा लिखा, वह अधिकारी बन गया।
सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य
- सरल वाक्य : साहिल हंसकर बोला।
- सयुंक्त वाक्य : साहिल हंसा और बोला।
- सरल वाक्य : आयुष आते ही खेलने लगा।
- सयुंक्त वाक्य : आयुष आया और आते ही खेलने लगा।
- सरल वाक्य : अस्वस्थ रहने के कारण वह परीक्षा में सफल न हो सका।
- सयुंक्त वाक्य : वह अस्वस्थ था और इसलिए परीक्षा में सफल न हो सका।
- सरल वाक्य : गरीब को लूटने के अतिरिक्त उसने उसकी हत्या भी कर दी।
- सयुंक्त वाक्य : उसने न केवल गरीब को लूटा, बल्कि उसकी हत्या भी कर दी।
इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।
सम्बंधित लेख:
- मिश्र वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
- संयुक्त वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
- विधानवाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
- इच्छावाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
- निषेधवाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
- आज्ञावाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
- प्रश्नवाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
- संकेतवाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
- संदेहवाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
- विस्मयादिबोधक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
So nice..thnx
Lot of thanks, bhaiya
(wah ladka sundar aur buddhimaan hai). ka vakya bhed???
It’s good
Very good 👌👌
बहुत अच्छा ज्ञान मिलता है ।धन्यवाद
Thank u bro
आपने सरल वाक्य का जो परिभाषा दी है वह थोड़ी सी अधूरी है
सरल वाक्य की परिभाषा:-
सरल वाक्य उसे कहते हैं जिसमें एक उद्देश्य, एक विधेय और एक ही क्रिया होती है।
आपने जो कहा है कि विधेय का मतलब क्रिया होता है वह गलत है।
मैं उदाहरण से यह स्पष्ट करता हूं:-
अमित खाना खाता है।
इस वाक्य में अमित उद्देश्य यानी कर्ता है और उसके अलावा जो भी वाक्य में शब्द हैं वह विधि हैं यानी खाना खाता है ,यह विधेय है और खाना खाना यह क्रिया है।
अगर आपको यह जानकारी अच्छा लगे तो बहुत-बहुत धन्यवाद।
Thanks it helped me a lot