Fri. Mar 29th, 2024
    सयुंक्त वाक्य

    विषय-सूचि

    इस लेख में हम वाक्य के भेद संयुक्त वाक्य के बारे में चर्चा करेंगे।

    सयुंक्त वाक्य की परिभाषा

    • ऐसा वाक्य जिसमे दो या दो से अधिक उपवाक्य हो एवं सभी उपवाक्य प्रधान हों, ऐसे वाक्य को सयुंक्त वाक्य कहते हैं। 
    • सयुंक्त वाक्य में दो या दो से अधिक सरल अथवा मिश्र वाक्य अव्ययों द्वारा सयुंक्त होते हैं। ये उपवाक्य एक दूसरे पर आश्रित नहीं होते एवं सयोंजक अव्यय उन वाक्यों को मिलाते हैं।
    • सयुंक्त वाक्य में दो या दो से अधिक सरल वाक्यों को और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि का प्रयोग करके जोड़ा जाता है।

    सयुंक्त वाक्य के उदाहरण :

    • मीना बहुत बीमार थी अतः स्कूल नहीं आयी। 

    जैसा की आप ऊपर दिए गए उदाहरण मैं देख सकते हैं, यहाँ एक वाक्य में दो सरल वाक्य हैं। इन दो सरल वाक्यों को अतः अव्यय सयोंजक से जोड़ा गया है।

    जैसा की हम जानते हैं की सयुंक्त वाक्य में दो या दो से अधिक सरल वाक्य होते हैं एवं उन्हें अव्यय संयोजकों के द्वारा जोड़ा जाता है। अतः यह उदाहरण सयुंक्त वाक्य के अंतर्गत आएगा।

    • मैं आया और वह गया। 

    ऊपर दिए गए उदाहरण में जैसा कि आप देख सकते हैं, की यहां एक वाक्य में दो स्वतंत्र सरल वाक्य हैं। इन दो सरल वाक्यों को अतः सांयजक से जोड़ा गया है।

    जैसा की हम जानते हैं कि सयुंक्त स्वतंत्र वाक्य होते हैं एवं उन स्वतंत्र वाक्यों को अव्यय संयोजकों से जोड़ा जाता है। अतः यह उदाहरण अंतर्गत आएगा।

    • मेरी पैर पर लग गयी और दर्द होने लगा। 

    जैसा की आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं की यहां पर दो सरल स्वतंत्र वाक्यों को जोड़ा जा रहा है। यह दोनों वाक्यों को जोड़ने के लिए और संयोजक का प्रयोग किया गया है।

    हम जानते हैं की सयुंक्त वाक्य में दो जुड़े हुए स्वतंत्र सरल वाक्य होते हैं जिन्हे अव्यय सयोंजकों द्वारा जोड़ा जाता है। अतः यह उदाहरण सयुंक्त वाक्य के अंतर्गत आएगा।

    • उसने बहुत परिश्रम किया किन्तु सफल नहीं हो सका। 

    ऊपर दिए गए उदाहरण में जैसा की आप देख सकते है, एक पूर्ण वाक्य में किन्हीं दो स्वतंत्र सरल वाक्यों को रखा गया है। ये वाक्य एक दुसरे पर आश्रित नहीं हैं। इन दोनों वाक्यों को किन्तु अव्यय सयोंजक से जोड़ा गया है।

    हम जानते हैं की सयुंक्त वाक्य में दो जुड़े हुए स्वतंत्र सरल वाक्य होते हैं जिन्हे अव्यय सयोंजकों द्वारा जोड़ा जाता है। अतः यह उदाहरण सयुंक्त वाक्य के अंतर्गत आएगा।

    सयुंक्त वाक्य के कुछ अन्य उदाहरण :

    • वह सुबह गया और शाम को लौट आया।
    • दिन ढल गया और अन्धेरा बढ़ने लगा।
    • प्रिय बोलो पर असत्य नहीं।
    • मैंने बहुत परिश्रम किया इसलिए सफल हो गया।
    • मैं बहुत तेज़ दौड़ा फिर भी ट्रेन नहीं पकड़ सका।

    वाक्य रूपांतरण

    सयुंक्त वाक्य से सरल वाक्य :

    • सयुंक्त वाक्य : वह सुबह गया और शाम को लौट आया।
    • सरल वाक्य : वह सुबह जाकर शाम को लौट आया।
    • सयुंक्त वाक्य : दिन ढला और अन्धेरा बढ़ने लगा
    • सरल वाक्य : दिन ढलते ही अँधेरा बढ़ने लगा।
    • सयुंक्त वाक्य : मैंने बहुत परिश्रम किया फिर भी सफल नहीं हो सका।
    • सरल वाक्य : मैं बहुत परिस्श्रम करके भी सफल नहीं हो सका।
    • सयुंक्त वाक्य : अभिलाषा ने रोना शुरू किया और बेहोश हो गयी।
    • सरल वाक्य : अभिलाषा रोते ही बेहोश हो गयी।

    सयुंक्त वाक्य से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    सम्बंधित लेख:

    1. सरल वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    2. मिश्र वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    3. विधानवाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    4. इच्छावाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    5. निषेधवाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    6. आज्ञावाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    7. प्रश्नवाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    8. संकेतवाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    9. संदेहवाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    10. विस्मयादिबोधक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    15 thoughts on “सयुंक्त वाक्य : परिभाषा एवं उदाहरण”
    1. दरिद्र होने पर भी वह ईमानदार है इसका संयुक्त वाक्य बनाइए

    2. संयुक्त वाक्य मे बदलें
      टोपीवाला बाबू कहाँ गया?

    3. राम मोहन के साथ विद्यालय गया का संयुक्त वाक्य क्या होगा?????

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *