Fri. Mar 29th, 2024
    deepika padukon on vouge cover us

    मैडम तुसाद लंदन में अपनी मोम की प्रतिमा का अनावरण करने के कुछ ही घंटों बाद, दीपिका पादुकोण अब वोग यूएस के 2019 के कवर गर्ल के रूप में सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में रिलीज़ हुए आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट्स में, दीपिका पादुकोण एवेंजर्स स्टार स्कारलेट जोहानसन और दक्षिण कोरियाई अभिनेत्री डोना बे के साथ दिखाई दी हैं।

    तीनों के अलावा, इसमें 14 अन्य देशों के 11 वैश्विक सितारे शामिल हैं। जिनमें एंजेला बेबी, एलिजाबेथ डेबकी, अडेसुआ एटोमी-वेलिंगटन, गोलशिफ्टे फ़रहानी, हेरा हिलमार, वेनेसा किर्बी और ली सेडरेक्स शामिल हैं।

    https://www.instagram.com/p/Bu_Tx5ngV9W/

    कवर पर, दीपिका पादुकोण एक गर्मियों के एक फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। जिसमें काम मेकअप और ताजे फूलों से उनके लुक को कम्पलीट किया गया है।

    https://www.instagram.com/p/Bu_OjOMFwhZ/

    https://www.instagram.com/p/Bu_OerClrzW/

    अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने गुरुवार को मैडम तुसाद लंदन में अपनी बहन अनीशा की उपस्थिति में अपनी मोम की प्रतिमा का अनावरण किया। अनीशा ने दीपिका की उस मोम की प्रतिमा के साथ दीपिका की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि , “जैसे कि एक पर्याप्त नहीं थी  … दोहरी परेशानी।”

    लंदन में, दीपिका पादुकोण अपने अभिनेता पति रणवीर सिंह के साथ थीं। जब उन्होंने मोम की प्रतिमा को देखा तो कहा कि, “क्या मैं इसे घर ले जा सकता हूं?” इस पर, दीपिका ने कहा, “यहाँ पर 83 की शूटिंग के समय मेरी याद आए तो यहां आ जाना।”

    दीपिका फिलहाल मेघना गुलज़ार की छपाक में दिखीं हैं। लम्बे समय से वह कोई भी फिल्म नहीं कर रही थीं।

    यह भी पढ़ें: फोटोग्राफ मूवी रिव्यु: यदि आप मेनस्ट्रीम सिनेमा देखकर बोर हो गए हैं तो यह फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *