Thu. Apr 25th, 2024
    बिग बॉस 12

    बिग बॉस 12” के बीबी स्कूल टास्क ने कुछ घरवालों के लिए लिटमस टेस्ट के रूप में काम किया है, जिन्होंने अपने “दोस्तों” पर विश्वास किया था। जैसी जैसी दिन बीतते जा रहे हैं घरवाले और भी ज्यादा मतलबी हो रहे हैं। उनका सिर्फ एक ही मकसद रह गया है और वो है किसी भी हालत में टास्क जीतना। इसके लिए वे ‘साम दाम दंड भेद’ सब लगाने के लिए तैयार हैं। केवल दो घरवालों को कप्तानी वाले टास्क के लिए लड़ने का मौका मिलेगा। और इसलिए, दुश्मन भी दोस्त बन कर अपना उदेश्य पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

    रोहित और श्रीसंत को आपस में बुरी तरह लड़ते हुए देखा गया। रोहित, श्रीसंत को इस हद तक उत्तेजित करते हैं कि श्रीसंथ अपना आपा खो देते हैं। दीपिका जो बात बात पर रोने के लिए जानी जाती हैं, एक बार फिर घरवालों के निशाने पर आ जाती हैं। सुरभि के कठोर स्वर और शब्दों से उनके दिल को बहुत ठेस पहुंचती है और एक बार फिर उनका रोना चालू हो जाता है। जिसके परिणामस्वरूप, वे टास्क को बीच में ही छोड़ देती हैं और इसके कारण सोमी, दीपक, रोहित और सुरभि के जीतने की गुंजाईश बढ़ जाती है।

    लेकिन इस एपिसोड में कुछ ऐसा भी होता है जो दीपक को झटका देता है। टास्क में सुरभि और रोहित उनके खिलाफ टीम बनाते हैं। सोमी ने खेल में दीपक के ऊपर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया, जिसे सुनकर दीपक के लिए ये टास्क पूरा करना और भी कठिन हो जाता है। सुरभि और दीपक को लड़ता देखकर श्रीसंथ और दीपिका अपनी हसी नहीं रोक पाते हैं।

    रोमिल, संचालक, जो निष्पक्ष तरीके से चीज़ो को देखते हैं, कहते है कि लड़ाई करणवीर द्वारा करवाई गयी है क्योंकि वह सोमी, रोहित, सुरभि और दीपक के बीच गलतफहमी पैदा करना चाहते हैं। इस टास्क को लेकर, करणवीर और रोमिल में आपस में बहस भी हो जाती है।

    रोहित और सुरभि कप्तान के लिए दावेदार बन जाते हैं और बाकी घरवाले, पर्याप्त पुरस्कार राशि जीत जाते हैं। कुल पुरस्कार राशि 43 लाख रुपये से भी अधिक पहुँच जाती है। दूसरी तरफ दीपक को बहुत पछतावा होता है और वे सोमी से टास्क के दौरान उनके खिलाफ साजिश रचने के लिए माफ़ी मांगते हैं। वह खुद को वाशरूम में भी बंद कर देते हैं।

    श्रीसंत, करणवीर, दीपिका और रोहित ने उन्हें दरवाजा खोलने के लिए मनाया। करणवीर ने तो लगभग दरवाजा ही तोड़ दिया था दीपक को बाहर निकालने के लिए। टास्क के दौरान सोमी को धोखा देने के लिए दीपक खुद के साथ हिंसक भी हो जाते है। शुरुआत में तो सोमी ने उन्हें माफ़ करने से मना कर दिया था मगर उनकी ये हरकत देखने के बाद सोमी उन्हें माफ़ कर देती हैं। रोमिल की यहां एक बड़ी भूमिका है क्योंकि वह अपना खुद का ऐप्पल पाई क्लब बनाते हैं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *