Wed. Apr 17th, 2024
    इस साल शादी कर सकते हैं फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

    लग रहा है कि दुनियावालों से लाख छुपाने के बाद, आखिरकार फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने अपना रिश्ता सबके सामने लाने का फैसला कर ही लिया। इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्तों को लेकर कोई बयां नहीं दिया। यहाँ तक कि जब इनसे पूछा गया कि क्या ये दोनों आपस में डेट कर रहे हैं तब भी दोनों ने ये कहकर सवाल टाल दिया कि ये उनका व्यक्तिगत मामला है और वे इसमें दखलंदाज़ी नहीं चाहते।

    https://www.instagram.com/p/BrmWB3KBj_J/?utm_source=ig_web_copy_link

    मगर इन दोनों को कई बार साथ हाथो में हाथ डाले कैप्चर किया गया है। यहाँ तक कि जब दीपिका-रणवीर की रिसेप्शन पार्टी में ये दोनों साथ साथ पहुँचे तब भी सभी की नज़रे इन दोनों की तरह ही गढ़ गयी। और अब ऐसी खबरे आ रही हैं कि ये दोनों अपना रिश्ता आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं। DNA को एक सूत्र ने बताया-“वो दोनों एक दूसरे के प्रति काफी गंभीर हैं और फरहान के बच्चे तो शिबानी के साथ घुल-मिल भी गए तो इसलिए इन दोनों को आगे कदम उठाना बेहतर विकल्प लग रहा है।” इन दोनों के डेट करने की चर्चा तब शुरू हुई जब दोनों को कई मौकों पर हाथो में हाथ डाले साथ देखा गया।

    https://www.instagram.com/p/Bq3GOz1hVVo/?utm_source=ig_web_copy_link

    हाल ही में, फरहान ने नए साल का स्वागत शिबानी और अपने बच्चों के साथ किया है। उनके द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गयी तस्वीर में, दोनों साथ में बैठे नज़र आ रहे हैं और अपने बच्चो के साथ पोज़ दे रहे हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरे साझा करते रहते हैं। और अब इस खबर के साथ, ये मुमकिन हैं कि फरहान और शिबानी के लिए 2019 बहुत ही ख़ास होने वाला है।

    https://www.instagram.com/p/BsFbQ6YBNsH/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/BsAcOPtBtxN/?utm_source=ig_web_copy_link

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *