Fri. Apr 19th, 2024
    पाकिस्तान और सऊदी अरब

    सऊदी अरब के क्राउन प्रिन्स ने पाकिस्तान की यात्रा पर मुल्क के आर्थिक भविष्य पर आशावादी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “उनका देश प्रधानमंत्री इमरान खान जैसे नेतृत्व के लिए इंतज़ार कर रहा था, जिसमे दोनों राष्ट्र विभिन्न क्षेत्रों में साझेदार बन सकते हैं।”

    डॉन के मुताबिक शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के आवास पर आयोजित रात्रि भोज पर क्राउन प्रिंस ने कहा कि “सभी सऊदी वालों के लिए पाकिस्तान सबसे प्रिय देश है और अच्छे व मुश्किलों भरे समय में दोनों राष्ट्र मिलकर आगे बढे हैं। हमें यकीन है कि आगामी भविष्य में पाकिस्तान एक अत्यधिक महत्वपूर्ण देश बनकर उभरेगा और हम सुनिश्चित करेंगे कि हम भी उसका भाग हों।”

    उन्होंने कहा कि “इस महान नेतृत्व में पाकिस्तान ने एक बेहतर भविष्य संजो रखा है। सऊदी अरब पाकिस्तान के साथ आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा के क्षेत्र में सम्नवय करेगा। हमें अपने क्षेत्र पर भरोसा है, इसी कारण हम। हां निवेश कर रहे हैं।

    imran khan mbs dinner

    मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि मेरे क्राउन प्रिंस बनने के बाद पूर्व में यह मेरी पहली अधिकारिक यात्रा है, और मैंने पहले देश के रूप में पाकिस्तान का चयन किया है।

    रात्रि भोज से पूर्व दोनो देशों ने 20 अरब डॉलर के समझौतों पर हस्ताक्षर किये थे। प्रधानमंत्री इमरान खान ने रात्रि भोज के दौरान कहा कि सऊदी अरब पाकिस्तान का जरूरत के वक्त का मित्र रहा है। उन्होंने रियाद को चीन पाक आर्थिक गलियारे में निवेश के लिए आमंत्रित किया था।

    रावलपिंडी और इस्लामाबाद में उच्च सुरक्षा व व्यवस्था के इंतजाम थे। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस का प्रधानमंत्री इमरान खान, सेनाध्यक्ष जावेद कमर बाजवा और अन्य मंत्रियों ने हवाईअड्डे पर इस्तकबाल किया था। मोहम्मद बिन सलमान को इक्कीस तोपों की सलामी दी गई थी।

    प्रोटोकोल को तोड़तो हुए इमरान खान खुद सऊदी अरब के प्रिंस को प्रधानमंत्री निवास तक लेकर गए थे। यह यात्रा पूर्व में शनिवार को तय थी लेकिन अज्ञात कारणों से इसे रद्द कर दिया गया था। इसके बाद सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस भारत की यात्रा करेंगे, जहां वह नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *