Fri. May 10th, 2024
    pariniti chopda song

    परिणीति चोपड़ा अपनी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा के नक्शेकदम पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेत्री, जिनके पास वर्तमान में कुछ फिल्में हैं, धीरे-धीरे संगीत की दुनिया की तरफ कदम बढ़ा रही हैं।

    इस लोकप्रिय अभिनेत्री ने वास्तव में, अपना पहला स्वतंत्र एकल के लिए अमाल मलिक और भूषण कुमार के साथ मिलकर काम करने की योजना बनाई है।

    परिणीति चोपड़ा संगीत के प्रति अपने प्रेम को लेकर हमेशा ओपन रही हैं और उन्होंने कभी भी गायन से किनारा नहीं किया है। उन्होंने लगभग दो साल पहले आयुष्मान खुराना के साथ ‘मेरी प्यार बिंदू’ में एक पार्श्व गायिका के रूप में अपनी शुरुआत की थी। और अब वह संगीत के रास्ते पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    अभिनेत्री के करीबी सूत्र ने बताया है कि, “संगीतकारों के परिवार से ताल्लुक रखने वाली परिणीति हमेशा संगीत की दुनिया में कुछ करना चाहती थीं। और अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा को देखकर, वह और भी ज्यादा प्रेरित हुई हैं। अब जब उन्हें अमाल मलिक और भूषण कुमार के साथ यह अवसर मिला है तो वह बहुत खुश हैं।

    अमाल मालिक बॉलीवुड में सर्वश्रेष्ठ संगीत रचनाकारों में से एक है और जैसा कि हम सभी जानते हैं कि भूषण कुमार की कंपनी टी-सीरीज़ अपने गीतों के लिए जानी जाती है। गीत लोकप्रिय लेखक कुमार के द्वारा लिखे जाएंगे।

    हालांकि इस गाने को अंतिम रूप दे दिया गया है लेकिन वीडियो का विवरण अभी तक सामने नहीं आया है। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा जैसी कई अभिनेत्रियों को उनके गाने में देखा जा जुका है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या परिणीति भी ऐसा ही करने वाली हैं।

    फिल्मों की बात करें तो परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार ‘केसरी’ में देखा गया था। अभिनेत्री साइना नेहवाल की बायोपिक और ‘भुज: प्राइड ऑफ इंडिया’ जैसी फिल्मों के लिए भी तैयार हैं। अभिनेत्री को अगली बार ‘जबरिया जोड़ी’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ देखा जाएगा।

    यह भी पढ़ें: करण जौहर लांच करने जा रहे हैं अपना पहला डिजिटल वेंचर, बॉलीवुड के सेलिब्रिटी एजेंट पर आधारित होगी कहानी

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *